राजनीती

May 9, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी बेला में कुछ राजनीतिक दल हर मौहल्ला, हर कस्बा अपने रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ दल ईश्वर की मूर्तियों को भी पार्टी के प्रचार के लिए उपयोग करने में नहीं झिझक रहे हैं। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को बीजेपी के झंडे और चुनाव चिह्न वाले वस्त्र पहनाये गये। जिले के निर्वाचन कार्यालय ने मामले को लेकर एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया...
May 9, 2019
श्रीलंका में मुंह ढंकना वर्जित किए जाने के बाद भारत में बुर्के को लेकर बयानबाजी चल रही है। बुर्के पर विवादित बयान देकर घिरे आर्य समाज के स्वामी अग्निवेश ने माफी मांग ली है। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, परंतु फिर भी अगर ऐसा हुआ है तो वो माफी मांगते हैं और अपने शब्द वापस लेते हैं। स्वामी अग्निवेश के बयान को देवबंद के उलेमा ने विवादित बताते...
May 9, 2019
झारखंड. राहुल गांधी के चौकीदार चोर है के जवाब में पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए मैं भी चौकीदार कैंपेन से काफी लोग जुड़ रहे हैं। झारखंड में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान नगर परिषद के छः कर्मचारियों को इस कैंपेन से जुड़ना भारी पड़ गया। विपक्ष की शिकायत पर ‘मैं हूँ चौकीदार’ की टोपी पहनने वाले कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा टोपी पहन सोशल मीडिया पर डालने पर विपक्षी...
May 9, 2019
असम के एनआरसी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती बरकरार है। सुप्रीम कोर्ट ने यह पुनः साफ कर दिया है कि एनआरसी तैयार करने की समय सीमा को 31 जुलाई से अधिक नहीं बढ़ाया जाएगा। एनआरसी मामले के महत्व को समझते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भले ही एनआरसी एक दिन पहले प्रकाशित कर दी जाए पर 31 जुलाई से एक भी दिन अधिक नहीं लगाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई रंजन गोगोई और जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन की पीठ ने...
May 9, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं और हर चरण में ईवीएम को लेकर कोई ना कोई घटना सामने आई है। ईवीएम में छेड़छाड़ कराने तथा ईवीएम बदलने का शक सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर जा रहा है। अमेठी में 6 मई को मतदान होने के बाद सैकड़ों ईवीएम मशीनों को ट्रक में लादकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां ईवीएम मशीनों को अलग-अलग स्कूल और कालेज कैम्पस में सुरक्षित रखा गया है। इस जगह पर...
May 8, 2019
दक्षिणपंथी कार्यकर्ता मिलिंद एकबोटे को महाराष्ट्र के पुणे जिले में गौरक्षकों ने पिटाई कर दी। एकबोटे के साथ उनके साथियों को भी पीटने की खबर है। पुलिस में इसकी शिकायत खुद एकबोटे ने दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे सासवाड में झेंदेवाड़ी इलाके के एक मंदिर में हुई। भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी एकबोटे मंदिर में एक समोराह में हिस्सा लेने गए थे। पुलिस...
May 8, 2019
12 मई को लोकसभा चुनाव का छठा चरण है। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगी हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी कर घिरे पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें दी गईं गालियां गिनाईँ।  पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया। इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो...
May 8, 2019
20 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में, बैंकों के राष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया भारत में औपचारिक वित्तीय संस्थानों के लिए समान और सस्ती पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू हुई, चाहे उनकी वित्तीय स्थिति कुछ भी हो। सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लोगों, विशेष रूप से गरीबों मोटी ब्याज वसूलने वाले महाजनों से छुटकारा दिलाने के लिए बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने का आग्रह करना शुरू कर दिया, जो कि उच्च...
May 8, 2019
वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ककरहिया गांव को गोद ले रखा है। इस गांव में यूं तो कई विकास कार्य हुए हैं रोजगार के नाम पर महिलाओं के लिए महिला प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है लेकिन इस केंद्र में महिलाओं को रोजगार के बदले धोखा मिल रहा है। यह हम नही बल्कि वहां की स्थानीय महिला खुद बता रही हैं कि कैसे अधिकारी रोजगार...
May 8, 2019
वाराणसी. वाराणसी से नामांकन रद्द होने के बाद बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर यादव ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तेज बहादुर ने निर्वाचन आयोग के निर्णय को रद्द कर सुप्रीम कोर्ट से वाराणसी से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए याचिका दायर की है। तेज बहादुर यादव के मामले की बुधवार को सुनवाई हुई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता प्रशांत भूषण पैरवी कर रहे हैं। हालांकि...