राजनीती

May 10, 2019
नई दिल्ली. राम जन्म भूमि के विवादित मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता कमेटी को कार्यवाही पूरी करने के लिए 15 अगस्त तक का समय दे दिया है। सीजेआई रंजन गोगोई सहित पांच न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष यह सुनवाई हुई है। मध्यस्थता कमेटी को मामला सौपने के बाद यह सुप्रीम कोर्ट में पहली सुनवाई थी। सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की पीठ ने आज मामले की...
May 10, 2019
अखबार नहीं बता रहे पर तेज बहादुर अगला राजनारायण बन सकता है, पढ़िए कैसे? मैंने कल लिखा था, “आज दैनिक हिन्दुस्तान में पहले पन्ने पर एक छोटी सी खबर है, तेज बहादुर की अर्जी पर गौर करें। सवा चार लाइन की इस खबर का विस्तार अंदर के पेज पर होना बताया गया है और अंदर दो कॉलम की छोटी सी खबर है। हालांकि, इस शीर्षक से बात समझ में आती है - आयोग तेज बहादुर की याचिका पर गौर करें। आप जानते हैं कि तेज...
May 10, 2019
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी समर में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आईएनएस विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी की तरह किया करते थे। मोदी के इस दावे को पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल. रामदास ने गलत बताया है। रामदास विमानवाहक पोत आईएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं। सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा जो कि उस वक्त जहाज...
May 10, 2019
मेहसाणा। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल का जमकर प्रचार किया जिसकी वजह से वे केंद्र की सत्ता तक पहुंचने में कामयाब रहे। लेकिन गुजरात का जातिवादी मॉडल कितना घिनौना है यह उना में दलितों की पिटाई के बाद साफ हो गया था। ऊना की घटना को लेकर एक जनांदोलन देशभर में छिड़ गया लेकिन अभी तक वहां से जातीय उत्पीड़न की घटनाएं सामने नहीं आई है।  दलित...
May 10, 2019
नई दिल्ली। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में बीजेपी भारी बहुमत से जीती थी। बीजेपी की जीत के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने सनसनीखेज आरोप लगाया था कि बीजेपी ईवीएम में सेटिंग करके जीती है। इसके बाद से ईवीएम को लेकर कई जगह सवाल खड़े हुए हैं। ईवीएम को लेकर हमेशा एक ही आरोप लगता रहा है कि बटन कोई भी दबाओ जाता सिर्फ बीजेपी के पक्ष में ही है। हाल के समय में चल रहे...
May 9, 2019
केंद्र सरकार भले ही कालेधन व भ्रष्टाचार पर काबू पाने का दावा करते हुए जनता से वोट अपील करती हो, पर सच्चाई बेहद चौका देने वाली है। चुनाव के दौरान 2000 के नोटों की जमाखोरी पहले से काफी बढ़ गई है। साथ ही इसका असर बैंकों की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ने लगा है।  खबरों के अनुसार कानपुर के कई करेंसी चेस्ट में अब नाम मात्र ही 2000 के नोट बचे हैं। यानी अब 2000 के नोट न तो रिजर्व बैंक के पास है और...
May 9, 2019
नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस यानी NSSO ने कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री के उन आंकड़ो को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है जिसके आधार पर नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत की नयी GDP सीरीज की गणना की गई थी। दरअसल GDP की पुरानी सीरीज कंपनियों के सर्वे के आधार पर तय होता था। यह सर्वे RBI करता था। जबकि नई सीरीज MCA-21 डाटाबेस के आधार पर तय हुआ जो मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट्स अफेयर्स मेंटेन करती...
May 9, 2019
जीडीपी का आँकड़ा बढ़ा-चढ़ा कर बताने के लिए फ़र्ज़ी कंपनियों का इस्तमाल किया गया है। नेशनल सैंपल सर्वे (NSSO) ने एक साल लगाकर एक सर्वे किया मगर उसकी रिपोर्ट दबा दी गई। पहली बार सर्विस सेक्टर की कंपनियों का सर्वे हो रहा था। इसके लिए NSSO ने कारपोरेट मंत्रालय से सर्विस सेक्टर की कंपनियों का डेटा लिया। जब उन कंपनियों का पता लगाने गए तो मालूम ही नहीं चल पाया।15 प्रतिशत कंपनियाँ ऐसी थीं जो लापता थीं।...
May 9, 2019
लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर अपनी सरकार की आर्थिक कामयाबियों का खूब बखान किया लेकिन उन्हीं की सरकार के थिंक टैंक रथिन रॉय ने इसकी पोल खोल कर रखी दी है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य रथिन रॉय का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था गहरे आर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है। रॉय के अनुसार भारत भी ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे...
May 9, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी बेला में कुछ राजनीतिक दल हर मौहल्ला, हर कस्बा अपने रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ दल ईश्वर की मूर्तियों को भी पार्टी के प्रचार के लिए उपयोग करने में नहीं झिझक रहे हैं। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को बीजेपी के झंडे और चुनाव चिह्न वाले वस्त्र पहनाये गये। जिले के निर्वाचन कार्यालय ने मामले को लेकर एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया...