राजनीती
May 16, 2019
वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोडशो काशी हिंदू विश्व विद्यालय के सिंह द्वार से प्रारंभ किया, प्रियंका गांधी का रोड शो अभी मालवीय प्रतिमा से कुछ दूर आगे रविदास गेट की तरफ बढ़ा ही था कि रविदास गेट के ठीक पहले डिवाइडर पर रोडशो देखने आया एक युवक बेहोश हो गया। ये देख प्रियंका गांधी खुद को रोक नही पाईं और रोडशो रोककर युवक का हालचाल लेने उतर गईं।
करीब 5 मिनट तक युवक का प्रियंका ने वहीं सड़क...
May 15, 2019
दिल्ली हाईकोर्ट से मक्कल निधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन को राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने नाथूराम गोडसे पर दिए विवादित बयान पर उनके खिलाफ बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि मामला तमिलनाडु में घटित हुआ इसलिए याचिकाकर्ता सही स्थान पर संपर्क कर सकते हैं। इतना ही नहीं अदालत ने चुनाव आयोग को कमल हासन पर 5 दिनों के प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार...
May 15, 2019
राफेल का मुद्दा धीरे-धीरे काफी पेचीदा होता नजर आ रहा है। विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को लेकर सरकार पर उंगली उठाना और मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाना। फिर कोर्ट में पेशी के दौरान सौदे से जुड़ी फाइलों की चोरी की बात का सामने आना। राफेल डील से जुड़ी फाइल की चोरी को लेकर आरटीआई के तहत रक्षा मंत्रालय से जानकारी मांगी गई थी। जिसके जवाब में मंत्रालय ने बताया कि इस मामले में रक्षा मंत्रालय द्वारा आंतरिक जांच...
May 15, 2019
लोकसभा चुनाव के दौरान हुई अनेकों जनसभा में पहली बार आदिवासियों के अधिकारों की बात की गई। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में हाइडिल मैदान की जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने आदिवासियों को सताने पर सरकार की कड़ी निंदा की। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ‘भारत माँ की जय’ होती है तो ‘धरती माँ की जय’ भी होनी चाहिए। इसके साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि अगर जल-जंगल की रक्षा करने वालों के साथ कुछ...
May 15, 2019
आज के अखबारों में भाजपा से जुड़ी दो खबरें हैं और दोनों गौर करने लायक हैं। पहली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो का मीम शेयर करने के लिए गिरफ्तार प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश है। इस मामले को अखबारों में एक जीत की तरह पेश किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस में तो बाकायदा खबर है, "भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता की मां ने 'प्रियंका की पसंदीदा'...
May 15, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण के दौरान भोपाल की आठ विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा चुका है। भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 के 57.8 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 65.69 प्रतिशत मतदान किया गया। वहीं बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर और काँग्रेस के दिग्विजय सिंह की टक्कर के चलते भोपाल हॉट सीट बनी रही।
भोपाल लोकसभा सीट पर इस बार प्रचार के दौरान ‘हिन्दुत्व’ का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में रहा। एक...
May 15, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान “मोदी-लहर” के दावे भले ही किए जा रहे हों पर यूपी में पीएम मोदी के खिलाफ कई आवाजें उठ रही है। संतों के बाद अब पंचायत प्रतिनिधियों ने मोदी सरकार का विरोध किया है। सरकार द्वारा न्याय पंचायतों को खत्म करने पर पंचायत प्रतिनिधि महासंघ ने आपत्ति जताई है। साथ ही केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए लोगों से बीजेपी को वोट न करने की अपील की है।...
May 15, 2019
वाराणसी में अंतिम चरण में 19 मई को चुनाव होना है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से यह सीट खास बनी हुई है। सबरंग इंडिया ने काशी की जनता का मूड भांपना चाहा तो उन्होंने नोटबंदी से लेकर रोजगार और एयरस्ट्राइक तक के मुद्दे उखाड़ दिए। लोगों ने कहा कि ये पाकिस्तान को घर में घुसने की बात करते हैं क्योंकि जनता को बरगलाना है। लेकिन उरी और पुलवामा में जवानों की शहादत पर कुछ नहीं बोलते। देखिए इस...
May 15, 2019
वाराणसी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी भले ही 2019 के चुनाव में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पूरे देश में चुनाव लड़ रही है और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में। लेकिन इसके उलट विपक्ष यानी कि कांग्रेस पार्टी वाराणसी में स्थानीय मुद्दों पर ही चुनाव लड़ने का मूड बना रखा है जिसे लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के साथ कांग्रेस कैंडिडेट अजय राय ने मंगलवार...
May 15, 2019
यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की परंपरागत सीट है। इसे हॉट सीट माना जाता है और यह सीट हमेशा चर्चा में रहती है। मंगलवार को यहां राजनीति उस वक्त गरमा गई जब सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर कथित रूप से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि विधायक अदिति सिंह की गाड़ी काफी दूर तक दबंगों से बचते हुए आगे चलती रही और फिर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी के...