राजनीती

May 15, 2019
कोलकाता। लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण आते-आते पश्चिम बंगाल की सियासी लड़ाई हिंसा में बदल गई है। मंगलवार शाम कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां तक कि कोलकाता में ईश्वर चंद्र विद्यासगर की प्रतिमा भी इस राजनीतिक हिंसा की भेंट चढ़ गई है। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विद्यासागर की प्रतिमा को बंगाल के सम्मान से जोड़ते हुए इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। ममता बनर्जी...
May 14, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छह चरणों का मतदान हो चुका है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विपक्षी गठबंधन का मजाक उड़ाते रहे और उसको हर भाषण में महामिलावटी बताते रहे। वहीं उनके पार्टी के नेता और समर्थक नरेंद्र मोदी को वन मैन आर्मी के तौर पर बताते रहे, लेकिन सातवें चरण से पहले प्रधानमंत्री मोदी के सुर बदलने शुरु हो गए हैं।  दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र...
May 14, 2019
लोकसभा चुनाव के छह चरणों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव के इस एक महीने में टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा कवरेज दिया गया। पीएम मोदी 1 से 28 अप्रैल तक अलग-अलग चैनलों पर कुल मिलाकर 722 घंटे दिखे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 251 घंटे का समय ही मिला। मोदी ने 1 से 28 अप्रैल के बीच देशभर में 64 रैलियां कीं और इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल...
May 14, 2019
देश की अर्थ-व्यवस्था में भले ही कुछ कमी आई हो लेकिन सांसदों की आर्थिक स्थिति में पांच गुना सुधार हुआ है। यह कहना है एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) की रिपोर्ट का। रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे 338 में से 335 मौजूदा सांसदों की औसत संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये है। सूची में कॉंग्रेस, सपा, बसपा और बीजेपी सहित कई अन्य पार्टियों के सांसदों के नाम शामिल है।...
May 14, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व सहयोगी और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि इस बार दिल्ली की गद्दी पर एक दलित की बेटी बैठेगी। राजभर ने मायावती के देश की अगली प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। राजभर ने यह भी कहा की बीजेपी उत्तर प्रदेश में महज 15 सीटों पर सिमट जाएगी वहीं...
May 14, 2019
भारत का संविधान लागू हुए 69 साल हो चुके हैं। संविधान में सभी जाति/वर्गों को समानता के अवसर प्रदान करने की बात कही गई है। साथ ही सभी धर्मों का आदर करने की बात भी संविधान कहता है। इसके बावजूद भारत में सदियों से चली आ रही जातिवादी रूढ़ता अभी भी बहुतायत में नजर आती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती हिकारत के साथ एक जाति के लोगों को उनकी औकात बताती नजर आ रही है।...
May 14, 2019
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान बीजेपी-टीएमसी के कार्यकर्ताओं में हो रही हिंसा ने अब अलग ही रूप ले लिया है। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट से बीजेपी प्रत्याशी सायंतन बसु ने केंद्र सरकार को सतर्क करते हुए खुले-आम टीएमसी को धमकी दे दी है। बसु ने कहा कि आखिरी चरण के दौरान केंद्र सुरक्षाबलों ने अगर टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर सक्त कार्रवाही नहीं की तो बीजेपी के कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आयेंगे। पश्चिम...
May 14, 2019
नई दिल्ली: हरियाणा के पलवल में एक मतदान केंद्र पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में भाजपा के एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बीच, चुनाव आयोग ने उक्त मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। सोमवार को एक बयान जारी कर आयोग ने कहा...
May 14, 2019
तय सवाल-जवाब वाले टेलीविजन इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए गलत, झूठे और अविश्वसनीय जवाब पर तरह-तरह के चुटकुले चल रहे हैं और दिल्ली के अखबार बता रहे हैं ममता बनर्जी की मीम बनाने वाली महिला सुप्रीम कोर्ट पहुंची और इसपर आज सुनवाई होगी। आप जानते हैं कि भाजपा की युवा इकाई की समन्वयक प्रियंका शर्मा को इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है (नवोदय टाइम्स)। इससे...
May 14, 2019
चुनावी सीजन में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर सेना का राजनीतिकरण करने और आर्मी के कारनामों का श्रेय लगने के आरोप लग रहे हैं। पीएम ने आतंकी घटना में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के नाम पर भी वोट मांग लिया लेकिन सेना की समस्या क्या है इस पर कोई बात नहीं हो रही। इस बीच आर्मी ने अपने टैंकों, आर्टिलरी और एयर डिफेंस गन और दूसरे हथियारों में इस्तेमाल घटिया क्वॉलिटी के गोला-बारूद की वजह से लगातार बढ़ते...