राजनीती
May 13, 2019
मोदी सरकार द्वारा त्वरित तौर पर लागू किए गए जीएसटी और नोटबंदी के फैसले के असर अभी तक जनता पर पड़ रहे हैं। नोटबंदी के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए तो सैकड़ों बैंक लाइन में लगकर या पैसे के अभाव में मर गए। वहीं मोदी सरकार द्वारा आधी रात लागू किए गए जीएसटी के फैसले ने व्यापारियों और कारोबारियों की कमर तोड़ दी। अब मोदी बनारस से फिर सांसद बनने की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में सबरंग इंडिया की टीम ने बनारस के...
May 13, 2019
श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर चिला में रविवार को एक फेसबुक पोस्ट के बाद हालात नाजुक हो गए। पोस्ट पर मचे बवाल के बाद शहर की कई मस्जिदों और मुस्लिम समुदाय की दुकानों पर भारी पथराव किया गया। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने इलाके में कर्फ़्यू लगा दिया। इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बैन लगा दिया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 4 बजे तक इलाके में कर्फ़्यू लगा रहा परंतु अब हालात में...
May 13, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान नेताओं के सांप्रदायिक बयानों को लेकर चुनाव आयोग काफी सक्त नजर आ रहा है। गिरिराज सिंह के ‘कब्र’ वाले बयान की चुनाव आयोग ने कड़ी निंदा की है। आयोग ने उन्हें रैली के दौरान अपनी अभिव्यक्ति के प्रति सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
गिरिराज सिंह के ‘कब्र’ वाले बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें चेतावनी दी है। आयोग ने कहा कि “चुनाव अभियान के दौरान धर्म...
May 13, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 की जंग जैसे ही दिल्ली और पंजाब पहुंची 1984 के सिख दंगों को लेकर एक बार सियासत फिर से गरम हो गई है। शुरुआत पूर्व पीएम राजीव गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा के “जो हुआ सो हुआ” बयान से हुई थी। जिसके बाद पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालकर कहा कि “वह दंगा नहीं बल्कि राजीव गांधी के इशारों पर काँग्रेस नेताओं ने खड़े होकर नरसंहार कराया था...
May 13, 2019
अहमदाबाद: हाल ही में राजस्थान में दलित महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले पर मायावती ने राज्य की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मायावती के इस बयान को एक जनसभा के दौरान भुनाते नजर आए। लेकिन उनके गृहराज्य में भी दलितों की हालत बदतर है।
गुजरात के अरवल्ली जिले में एक दलित की बारात रोकने के मामले सामने आया है। खुद को ऊंची जाति बताने वाले लोगों ने...
May 13, 2019
मशहूर पत्रिका टाइम में प्रधानमंत्री को इंडियाज डिवाइडर इन चीफ ('भारत के प्रमुख विभाजनकारी') कहने वाली रिपोर्ट के लेखक आतिश तासीर को पाकिस्तानी कहने पर उनकी मां, मशहूर पत्रकार तवलीन सिंह ने कहा है कि वे उसके लिखे से असहमत हैं पर वह पाकिस्तानी नहीं है। इससे इस बात पर चर्चा होने की बजाय की देश में ही नहीं, मां बेटे की राय भी अलग हो सकती है, तवलीन सिंह को यह याद दिलाया जा रहा है कि वे खुद...
May 13, 2019
पटना: लोकसभा चुनाव 2019 का एक भी चरण अब तक हिंसा, झड़प, मारपीट की खबरों के बिना पूरा नहीं हुआ है। चुनाव के छठवें चरण के दौरान बिहार में पश्चिमी चंपारण के NDA प्रत्याशी पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
पश्चिमी चंपारण के सांसद व NDA प्रत्याशी संजय जायसवाल पर एक झुंड ने लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया था...
May 13, 2019
वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से वाराणसी से मैदान में उतरे हैं। पीएम मोदी को दोबारा सांसद बनाने के लिए बीजेपी ने पीएम के चुनावी अभियान पर नजर रखने के लिए शहर के महमूरगंज इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के दूसरे फ्लोर पर 4000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में अपना चुनावी दफ्तर बनाया है।
बीजेपी के दफ्तर से पार्टी के उन नेताओं को एक पांच पेज वाला बुकलेट बांटा जा रहा है,...
May 13, 2019
वाराणसी: 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर देशभर को स्वच्छ करने के लिए बड़ा अभियान चलाया था। स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांडिंग और प्रचार प्रसार पर भारी खर्च हुआ और नवंबर माह में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को प्रतिवर्ष एक गांव को गोद लेकर उसका विकास करने का आह्वान किया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहले गांव के रूप में गोद लिया गया जयापुर...
May 12, 2019
शनिवार को एक निजी टेलीविजन न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक को लेकर बयान दिया है, जिसका बॉलीवुड, विपक्ष समेत तमाम लोग सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा रहे हैं। पीएम मोदी नेशनल टेक्नोलॉजी डे के दिन इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक से पहले बारिश और बादलों को मिशन के लिए फायदेमंद बताया था।
बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर कमाल खान ने अपने ट्वीटर हैंडल...