राजनीती

May 30, 2019
मुंबई। मुंबई की रेजिडेंट डॉक्टर पायल तडवी आत्महत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपी महिला डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है। तीनों पर जूनियर डॉक्टर तडवी पर जातिगत टिप्पणी कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मंगलवार को मामले में पुलिस ने एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। वहीं, बुधवार की सुबह सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 31 मई तक पुलिस...
May 29, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गांधी और गोडसे लगातार सुर्खियों में रहे। भोपाल से बीजेपी ने बम धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से चुनाव में उतारकर साफ कर दिया कि वह हिंदुत्व के रास्ते पर है। टिकट मिलने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे द्वारा गांधी की हत्या को जायज बताया। इसके बावजूद उन्हें चुनाव में जीत मिली जिससे साफ हो गया कि इस भाजपा साफ तौर पर हिंदुत्व के मुद्दे को बढ़ावा दे रही...
May 29, 2019
नई दिल्ली। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच काफी नोकझोंक चल रही है। एक ओर प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने लगातार तीसरे दिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। इतना ही नहीं प्रदेश में खराब प्रदर्शन से नाराज राहुल गांधी ने उपमुख्यमंत्री को भी समय नहीं दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक...
May 29, 2019
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले में छह साल पहले हुए दंगे के दौरान लिसाढ़ गांव के एक मुकदमे में एडीजे-12 कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में 12 आरोपियों को बरी कर दिया। बता दें कि 27 अगस्त 2013 को कवाल गांव में कुछ युवाओं के बीच हुई छोटी सी नोक-झोंक में दो ममेरे भाइयों सचिन-गौरव और अन्य पक्ष के शाहनवाज की मौत हो गई थी। जिसके बाद हिंसा फैलनी शुरू हो गई थी। फिर 7 सितंबर को नंगला मंदौड़ की...
May 29, 2019
हिमाचल प्रदेश। चुनाव आयोग चुनाव के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति सख्त कार्यवाही कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर मतदान केंद्र पर नियुक्त मतदान कर्मियों और प्रदेश सरकार के एक अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद अधिशासी अभियंता ने चुनाव आयोग के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 11 अप्रैल को हमीरपुर के मतदान केंद्र पर कर्मियों ने बिना...
May 29, 2019
नई दिल्ली। पानी में बढ़ती अशुद्धता के चलते आरओ प्यूरीफायर का इस्तेमाल काफी किया जा रहा है। ऐसे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सरकार को इसके उपयोग को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है। एनजीटी के अनुसार जिन जगहों पर पानी में टीडीएस की मात्रा प्रति लीटर 500 एमजी से कम है वहां प्यूरीफायर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। एनजीटी की बनाई कमेटी ने बताया कि पानी में 500 एमजी टीडीएस कम होने...
May 29, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होने के बाद लगातार राजनेताओं पर हमले अथवा हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सपा कार्यकर्ता की हत्या हुई इसके बाद अमेठी में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। अभी दो दिन पहले बुलंदशहर के पूर्व सपा सांसद कमलेश वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अब इसके बाद दो हत्याओं से यूपी का...
May 29, 2019
बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद यह माना जा रहा है कि हर जाति हर वर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनाया है। इस पर न्यूज चैनलों पर काफी लंबे-लंबे डिबेट चल रहे हैं। पीएम मोदी की नीतियों का गुणगान हो रहा है तो कहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कठोर तपस्या का परिणाम इस जीत को बताया जा रहा है। इन सबके बीच आरएसएस की महिला विंग 'राष्ट्रीय सेविका समिति' की खास रणनीति का जिक्र आपको शायद ही कहीं...
May 29, 2019
80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा माननीय संसद में पहुंचते हैं। यह देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य है। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच ऐतिहासिक गठबंधन के मद्देनजर सभी की निगाहें इस राज्य पर थीं। यह महागठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक एकजुट मोर्चे के रूप में देखा गया था,...
May 29, 2019
नई दिल्ली: हापुड़ लिंचिंग केस में  सुप्रीम कोर्ट  ने फिलहाल अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करने को लेकर कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को ट्रायल कोर्ट के सामने अतिरिक्त दस्तावेज या अर्जी दाखिल करने की इजाजत दी। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की उस मांग को भी खारिज किया कि इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में बंद कर दी जाए। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल याचिका लंबित रख...