कानून का बोलबाला
December 18, 2018
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगा मामले के फैसले में अन्य दंगों को लेकर भी बेहद तीखी टिप्पणी की है. जस्टिस एस. मुरलीधर और जस्टिस विनोद गोयल की पीठ ने सोमवार को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दंगा भड़काने और साजिश रचने का दोषी करार दिया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाया.
कोर्ट ने कहा कि साल 1984 में नवंबर महीने के शुरुआत में दिल्ली में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2,733 और पूरे भारत...
December 17, 2018
नई दिल्ली। 1984 सिख दंगे से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है। सज्जन कुमार को दंगा भड़काने और साजिश रचने का दोषी करार देते हुए हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सज्जन कुमार को सजा सुनाए जाने के बाद के बाद अब मध्य प्रदेश के सीएम चुने गए कमलनाथ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
कमलनाथ के बहाने कांग्रेस को घेरने...
December 17, 2018
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी पाया है। दंगा भड़काने और साजिश रचने के आरोपी सज्जन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने हालांकि सज्जन को हत्या के आरोप से बरी कर दिया।
सज्जन को 31 दिसंबर 2018 को सरेंडर करना है। उन्हें शहर न छोड़ने का निर्देश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब...
December 16, 2018
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस एक बार फिर सवालों के बीच में घिर गई है. बुलंदशहर हिंसा के मामले में यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. पुलिस ने हिंसा मामले में फरार चल रहे 18 आरोपियों के पोस्टर शहरों में चिपकाए हैं। अब उन पोस्टरों में एक निर्दोष युवक का भी फोटो लगा हुआ है. इसकी की इस लापरवाही के चलते युवक को अब मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा...
December 14, 2018
भारत जैसे देश में केवल अपने धर्म या जाति के लोगों की "कयादत" या राजनीति करके सफल होना संभव ही नहीं, कम से कम दीर्घ काल में तो बिल्कुल ही संभव नहीं। आप यहाँ धार्मिक आधार पर कितना भी ज़हर फैला फैला लें, यहाँ के लोगों की एक दुसरे की रोजमर्रा जिन्दगी की एक दूसरे से पड़ती ज़रूरतें इस ज़हर को खत्म करती रहेंगी।
यहाँ वही राजनीति संभव है जिसमें सभी के मुद्दों का समावेश हो, भले भी यह दिखावा ही...
December 14, 2018
मेघालय हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुदीप रंजन सेन के नए फैसले के बाद नए सिरे से बहस शुरु हो गई है. दरअसल जस्टिस एसआर सेन ने सोमवार को कहा है कि बंटवारे के बाद ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था और अगर किसी ने इसे इस्लामिक मुल्क बनाने की कोशिश की तो यह भारत और पूरे विश्व के लिए काला दिन होगा.
उन्होने आगे कहा, ‘इन चीजों का महत्व केवल श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली...
December 11, 2018
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि यदि सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे, पत्रकार गौरी लंकेश और तर्कवादी एम एम कलबर्गि की हत्याओं के तार एक दूसरे से जुड़े हैं तो एक एजेंसी सभी चार मामलों की जांच कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को जवाब देने के लिए कहा है। जस्टिस यू यू ललित और नविन सिन्हा की पीठ ने सीबीआई से कहा है कि वो जनवरी के पहले सप्ताह तक बताए कि...
December 10, 2018
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। ये तो होना ही था। विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया। लेकिन ये अच्छा नहीं हुआ। इससे दुनियाभर में भारत के आर्थिक स्थायित्व पे संदेह बढ़ेगा। मेसेज ये गया कि देश के सेंट्रल बैंक पर सरकार का बहुत ज्यादा दबाव है और वह अपनी मनमानी पर तुली हुई है। सब जानते हैं कि आरबीआई के केश रिज़र्व पर सरकार की नज़र थी और वह उद्योगों को लोन देने की प्रक्रिया...
December 10, 2018
2 अक्टूबर 2018 को गुजरात के दांडी से शुरू हुई 'संविधान सम्मान यात्रा' 26 राज्यों से होकर शनिवार को यूपी के सहारनपुर पंहुची. यहां अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नगर विधायक सहारनपुर संजय गर्ग और महासचिव अशोक चौधरी इस यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यूनियन की उपमहासचिव सुश्री रोमा ने महिला सशक्तिकरण पर रोशनी डालते हुए सुकालो तथा यात्रा में शामिल अन्य...
December 9, 2018
सुबोध कुमार सिंह जी,
मैं आपको एक पत्र लिख रहा हूं. मुझे मालूम है कि यह पत्र आप तक कभी नहीं पहुंचे सकेगा. लेकिन मैं चाहता हूं कि आपकी हत्या करने वाली भीड़ में शामिल लड़कों तक पहुंच जाए. उनमें से किसी एक लड़के के पास भी यह पत्र पहुंच गया तो समझूंगा कि यह पत्र आप तक पहुंच गया. जो आपके हत्यारे हैं, उन तक आपके नाम लिखा पत्र क्यों पहुंचना चाहिए? इसलिए कि उन लड़कों को सुबोध कुमार सिंह के जैसा...