कानून का बोलबाला
December 24, 2018
आगरा में संजलि हत्याकांड के बाद गांव लालऊ में दहशत का माहौल है। इसकी वजह यह है कि हमलावरों की गिरफ्तारी तो दूर उनके बारे में अभी तक कोई सुराग तक नहीं मिला है। घटना से सहमे ग्रामीणों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले संजलि के हत्यारे गिरफ्तार किए जाएंगे, इसके बाद ही हम बेटियों को स्कूल भेजेंगे।
मामले की जांच के लिए लालऊ गांव पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया...
December 22, 2018
सीपीआई (एम) नेता और पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने निजी कंप्यूटरों को भी जांच एजेंसियों की निगरानी के दायरे में लाने के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि सरकार प्रत्येक भारतीय को अपराधी क्यों मान रही है? येचुरी ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के 10 केन्द्रीय एजेंसियों को सभी कंप्यूटरों पर निगरानी करने संबंधी आदेश को असंवैधानिक बताया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि...
December 22, 2018
फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की चिंता के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आए हैं। वाइस चांसलर जनरल जमीर उद्दीन शाह ने कहा कि मैं सेना के बैकग्राउंड से आया हूं, इसलिए मैं कह सकता हूं कि मेरे पास डरने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन मैं चीजों की स्थिति में पूरी तरह से घृणा करता हूं, ध्रुवीकरण की राजनीति से छुटकारा पाना, पागलपन को रोकना है।
उन्होने कहा कि यह सिर्फ...
December 21, 2018
मीडिया चिल्ला रहा था, जिन लोगों ने स्टार बनाया, जिन लोगों ने उनकी फिल्में देखीं वहां नसीरुद्दीन को डर लग रहा है। अब उस मीडिया को देखना चाहिए कि जिन लोगों से नसीरुद्दीन डर रहे थे, उन्होंने उस डर को पक्का कर दिया है। नसीरुद्दीन को जो फील हुआ था उसे ही तो ज़ाहिर किया था।
जब हमें भूख लगती है तो क्या यह कहना चाहिए कि मुझे भूख नहीं लगी? जब प्यास लगती है तो क्या पानी पीकर प्यास बुझाने के बजाय...
December 21, 2018
नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया. जज एसजे शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि हमें इस बात का दुख है कि तीन लोगों ने अपनी जान खोई है. लेकिन कानून और सिस्टम को किसी आरोप को सिद्ध करने के लिए सबूतों की आवश्यकता होती है. सीबीआई इस बात को सिद्ध ही नहीं कर पाई कि पुलिसवालों ने सोहराबुद्दीन को...
December 21, 2018
लखनऊ। अयोध्या के विवादित परिसर में नमाज पढ़ने की याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है।
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष एक याचिका दाखिल कर अयोध्या के विवादित स्थल के एक हिस्से में नमाज पढ़ने की इजाजत दिए जाने की मांग की गई थी। न्यायालय ने याचिका को खारिज करते हुए याची ट्रस्ट पर पांच लाख रुपये का हर्जाना लगाया है...
December 21, 2018
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोकशी के शक में हुई हिंसा को लेकर अब फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी सवाल उठाए हैं. नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में देश को हिला देने वाली इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है.
फिल्म अभिनेता ने 'कारवां-ए-मोहब्बत' यूट्यूब पेज पर एक वीडियो जारी कर कहा , 'लोगों को कानून हाथ में लेने की खुली छूट...
December 21, 2018
रजनीश रॉय ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया आप पूछेंगे कि ये रजनीश राय कौन है? रजनीश राय गुजरात कैडर-1992 बैच के आईपीएस अधिकारी है जिन्होंने 2005 सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की जांच की थी ओर उस केस में गुजरात के ही दूसरे आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा और दूसरे पुलिसकर्मियों को ऑनड्यूटी गिरफ्तार किया था.
2014 में मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद रजनीश राय का ट्रांसफर सीआरपीएफ में कर दिया, रजनीश...
December 20, 2018
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान इंसाफ के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। उन्हें दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने के लिए हर 14 दिनों में अदालत में जाना पड़ता है। हर दूसरे हफ्ते उन्हें इलाहाबाद और लखनऊ के बीच अपने भाई पर हुए हमले या नौकरी के संबंध में सफर करना पड़ता है।
तारीख पर अदालत पहुंचे डॉक्टर कफील ने बीआरडी हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के बाद...
December 20, 2018
लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत 2016 में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के मामले में आठ लोगों को दोषी करार दिया है। दो साल पुराने मामले की सुनवाई बुधवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय में हुई।
प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी वन ऋषिकेश कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बी साहू ने दलील पेश की। अदालत ने सुनवाई के बाद मामले में आठ लोगों को दोषी करार दिया है। न्यायालय सूत्रों...