नायडू, पवार समेत कई नेताओं ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- बटन कोई भी दबाओ वोट BJP को जाएगा

Written by Sabrangindia Staff | Published on: April 23, 2019
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोगों की भावना यही है कि मोदी नीत सरकार को बदल दिया जाए लेकिन ‘चिंता का एकमात्र विषय' ईवीएम से छेड़छाड़ है। वह यहां विभिन्न दलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें उनके दल के अतिरिक्त कांग्रेस, तेदेपा, तृणमूल कांग्रेस, आप, माकपा, भाकपा और द्रमुक के नेतागण भी सम्मिलित थे। 



तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘‘ईवीएम में प्रोग्रामिंग की गड़बड़ियां हो सकती हैं।'' उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छेड़छाड़ के बल पर ही वोट प्राप्त कर सकती है।

आंध्रपद्रेश के मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है, उसे हैक किया जा सकता है और हेरफेर की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि उनके शासनकाल में अर्थव्यवस्था, कारोबार और कृषि की बुरी दशा हो गई है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की तरह कार्य कर रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘आप कोई बटन दबाएं, वोट भाजपा को जायेगा।'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि 50 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गणना की मांग कुतर्की नहीं हैं। 

बाकी ख़बरें