कानून का बोलबाला

December 7, 2018
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। राजस्थान में पिछले करीब दो दशक से एक बार बीजेपी तो एक बार कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में रही हैं। इस बार वसुंधरा राजे से लोगों की नाराजगी नजर आ रही है। महारानी के शासन से लोग संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। राज्य में काऊ विजिलेंस और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आज जनता वोट कर रही है। राजस्थान में जानवरों की खरीद फरोख्त एक...
December 6, 2018
बिहार की नीतीश सरकार में जंगलराज फिर लौट आया है। अभी हाल ही में पटना में पुलिस कॉन्स्टेबल मुकेश सिंह को गोली मारकर हत्या करने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक 72 घंटों के भीतर ही दूसरा मामला सामने आया है। पटना में हाईकोर्ट के एक वकील को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शास्त्रीनगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में पड़ने वाले...
December 6, 2018
बुलन्दशहर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बजरंगज दल का जिला संयोजक योगेश राज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. उधर फरारी के दौरान ही उसने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह को बेकसूर बता रहा है. एक तरफ योगेश राज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कोशिशें सफल होती नहीं दिख रही हैं. वहीं दूसरी तरफ अब बुलन्दशहर में सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी योगेश राज के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं....
December 6, 2018
पश्चिम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. सहारनपुर में जो व्यापक स्तर पर हिंसा हुई उसकी प्रशासन को पहले से ही जानकारी थी. दरअसल जिस दिन हिंसा हुई उस दिन स्कूल में पहले ही मिड डे मील को छात्रों को बंटवा दिया गया था.  एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के शिक्षक प्रभारी ने बताया कि बच्चों जल्दी भोजन खिलाने और तुरंत घर भेज देने के आदेश मिले थे. हिंसा...
December 5, 2018
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक द्वारा 4 हत्याओं के मामले में दोषी ठहराए गए एक अपराधी को सजा पूरी होने से पहले ही माफी देने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के इस फैसले को नामंजूर कर दिया। सोमवार को राज्यपाल के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए जस्टिस एनवी रमन्ना और एमएम शांतानागौदर की पीठ ने कहा कि इस तरह के कदम से अदालत के विवेक को झटका लगा है।...
December 3, 2018
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे दीपक मिश्रा के खिलाफ चार वरिष्ठ जजों के साथ ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले जस्टिस कुरियन जोसेफ का मानना है कि 'अल्पसंख्यक तमगे' के कारण इस समुदाय से आने वाले लोगों की मेरिट का ख्याल नहीं रखा जाता है। जस्टिस जोसेफ का मानना है कि 'अल्पसंख्यक तमगा' ऐसे समुदाय से आने वाले लोगों के करियर के लिए रुकावट भी बनता है। जोसेफ ने आशंका जाहिर की...
December 3, 2018
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनावी रैली में हनुमान को दलित वंचित बताए जाने के बाद सोशल मीडिया पर जाति विमर्श शुरू हो गया है. योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए हनुमान को दलित आदिवासी बताया था. इसके बाद बीजेपी के ही एक नेता ने उन्हें आदिवासी करार दिया. इसके बाद योग गुरू और कारोबारी बाबा रामदेव ने हनुमान की जाति ब्राह्मण बताई है.  हनुमान की जाति को लेकर शुरू...
December 2, 2018
सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड होने के एक दिन बाद पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा कि उन्हें 12 जनवरी के प्रेस कान्फ्रेंस को लेकर कोई पछतावा नहीं है जिसमें उन्होंने और तीन अन्य न्यायाधीशों ने शीर्ष अदालत के कामकाज को लेकर विभिन्न मुद्दे उठाए थे. बता दें कि जोसेफ ने अब प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी. लोकुर और पूर्व न्यायाधीश जे. चेलामेश्वर के साथ मिलकर एक संवाददाता सम्मेलन...
December 2, 2018
2019 चुनाव से पहले और पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी के असर को कम करने का नया ही तरीका ढूंढ निकाला है. सरकार ने अगस्त में जारी आंकड़ो को खारिज कर दिया और नए आंकड़े जारी कर बताया कि 2014 से 2018 के बच एनडीए के पहले चार साल में विकास की रफ्तार यूपीए के दौर से ज्यादा रही है. नीति आयोग और सांख्यिकी मंत्रालय के जारी आंकड़ों...
November 26, 2018
नई दिल्ली. संविधान दिवस के मौके पर सोमवार को प्रधान न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया. सीजेआई ने कहा कि हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शन करता है, मुश्किल के समय में भी संविधान ही रास्ता दिखाता है. हमारे हित में यही है कि हम संविधान की सलाह के अनुसार ही चलें. सीजेआई गोगोई ने कहा, 'यह हमारे हित में है कि हम संविधान के दायरे में रहते हुए...