यूपी में जंगलराजः महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Written by Sabrangindia Staff | Published on: March 25, 2019
उत्तर प्रदेश में एक महिला के साथ अस्पताल के आईसीयू में कथित तौर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है। बता दें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में एक डॉक्टर- नर्स भी शामिल है।



दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। पुलिस ने बताया कि 21 मार्च  को पीड़ित महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं चेकिंग के दौरान महिला के फैटी लीवर होने का भी मामला सामने आया।

पीड़िता के पति ने पुलिस कंप्लेंट में बताया की शनिवार (21 मार्च) को आईसीयू में भर्ती किया गया जहां पहले नर्स ने उसे एक नशे का इंजेक्शन दिया जिसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया।

वहीं महिला को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसे होश आया और उसने पाया कि वार्ड ब्वॉय उसके साथ लेटा हुआ है। जिसके बाद वह चिल्लाई, लेकिन जब तक मैं (पति) अंदर आईसीयू में पहुंचा तब तक वो आरोपी वहां से भाग गया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 376 के तहत नियाजू, अशोक मलिक, शादाब और नर्स लक्ष्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं शादाब इस मामले का मुख्य आरोपी है। 

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि गैंग रेप का यह पहला ऐसा मामला नहीं है जो सामने आया है। इससे पहले भी यूपी में कुछ ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां डॉक्टर्स पर रेप के आरोप लगे हैं।

बाकी ख़बरें