हक़ और आजादी

February 13, 2018
मानवाधिकारों के लिए जीवन भर लड़ाई लड़ने वाली पाकिस्तानी महिला आसमां जहांगीर नहीं रहीं. दिल का दौरा पड़ने की वजह से लाहौर में उनका निधन हो गया. 66 साल की आसमां जहांगीर दक्षिण एशिया की जानी- मानी वकील थीं. 1952 में जन्मीं आसमां जहांगीर पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की थी. 1980 में लाहौर हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट की वकील बनीं. आसमां पाकिस्तान में बार एसोसिएशन की अध्यक्ष बनने वाली पहली...
February 11, 2018
गुरुग्राम. बगैर आधार वाले लोगों को सरकार ने बिल्कुल निराधार कर दिया है. बगैर आधार के कोई भूख से मर रहा है तो कोई बगैर इलाज. हरियाणा के गुरुग्राम में गुडगांव सिविल अस्पताल ने गर्भवती महिला को आधार कार्ड न दिखाने पर एडमिट करने से इंकार करते हुए ट्रीटमेंट देने से मना कर दिया.  प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल के बाहर मौजूद महिलाओं ने शॉल की आड़ में डिलीवरी कराई. सिविल अस्पताल ने...
February 10, 2018
जमशेदपुर : किसी का बच्चा चोरी नहीं हुआ, मगर एक परिवार क़हर के आगे दम तोड़ गया. ये क़हर अफ़वाहों का था. झारखंड में एक ही परिवार के चार लोगों की जान इसलिए चली गई, क्योंकि उन पर बच्चा चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगा, उसके बाद उन्हें पीट-पीट कर मौत के हवाले कर दिया गया.   मणिचंद प्रसाद अपने दोनों बेटों की तस्वीर दिखाते हुए…     ये कहानी पूर्वीसिंहभूम, जमशेदपुर ज़िलान्तर्गत...
February 8, 2018
नई दिल्ली. देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान, भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं. प्रशासन के मनमानी, झूठ-फरेब और गुंडई के खिलाफ बैठे इन छात्रों की मांग है कि उन्हें ना सिर्फ पढ़ने के लिए लाइब्रेरी, रहने के लिए छात्रावास और लिखने-बोलने के लिए आजादी चाहिए बल्कि आईआईएमसी प्रशासन के झूठ फरेब से भी छुटकारा चाहिए. छात्रों को न सिर्फ प्रशासन...
February 7, 2018
  कहें जो साधो, सुने अनाड़ी किसको बात सुनायें सब लोग आओ पारी पारी कहें जो साधो सुने अनाड़ी   पढ़ा लिखा जो एमए पास छील रहा वो मेड़ पर घास, डिग्रीधारी सब मक्खी मारें देश से जाने की हुई तैयारी। कहें जो साधो, सुने अनाड़ी   जातिवाद पर जब दिये हो वोट अब क्यों लगे कलेजे को चोट, हिन्दू, मुस्लिम, दंगा, लफड़ा प्रशासन हुआ है अत्याचारी कहें जो साधो,...
February 3, 2018
सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र जिले में स्वच्छता का संदेश देने के साथ रेकॉर्ड रचने के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने आई कक्षा पांच की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. जिले में शासन-प्रशासन की ओर से आयोजित इस मानव श्रृंखला में बच्ची की मौत को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरने के बाद जाम भी लगाया. इस मामले को लेकर राज्य कार्य समिति स्वराज अभियान उत्तर प्रदेश के सदस्य दिनकर कपूर ने रिकॉर्ड की...
February 2, 2018
नई दिल्ली. भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है लेकिन यहां विभिन्न पाबंदियों और रुढ़िवादी रूढ़िवादी धार्मिक विचारधाराओं के उभार तथा धर्म के नाम पर अनावश्यक सतर्कता और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसा बढ़ने के कारण वैश्विक रैंकिंग में इसका स्थान फिसल गया है. भारत को एक विदेशी मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित वार्षिक ‘वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक’ में 42वें स्थान पर रखा गया है जो एक साल पहले...
February 1, 2018
बकौल जेम्स फ्रीमैन क्लार्क, “A politician thinks of the next election. A statesman, of the next generation”. अर्थात्, एक राजनीतिज्ञ अगले चुनाव के बारे में सोचता है, पर एक दूरदर्शी राजनेता अगली पीढ़ी के बारे में। भूपेन्द्र नारायण मंडल ऐसे ही समृद्ध सोच के एक विवेकवान राजनेता का नाम है। जाति नहीं जमात की राजनीति के पुरोधा, बिहार के पहले सोशलिस्ट विधायक (1957), 1962 में बिहार के सहरसा...
February 1, 2018
सहारनपुर. नागलमाफी भारती की पुण्यतिथि 17 और 18 जनवरी को महिलाओँ और लड़कियों को दो दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया. इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आई लड़कियों ने ट्रेनिंग में भाग लिया. महिलाओं को ट्रेनिंग दिलाने के लिए दिल्ली से एक्शन इंडिया व सबला संघ की महिला कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था. इन कार्यकर्ताओं ने महिला और लड़कियों को महिला मुद्दों खासतौर पर पितृसत्तात्मक सोच पर प्रशिक्षण दिया....
February 1, 2018
बेंगलुरू. दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश का जन्मदिवस बेंगलुरु के टाउन हॉल में मनाया गया. इस आयोजन को गौरी दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर गौरी के परिजन, देश भर से गौरी के समर्थक, कलाकार, बुद्धिजीवी और छात्र नेता पहुंचे. पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश के 56वें जन्मदिन के अवसर एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, जिग्नेश मेवानी, कन्हैया कुमार, शेहला राशिद, उमर खालिद और अन्य ने...