हक़ और आजादी
February 1, 2018
इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन(PCS.J) की परीक्षा में लगातार हो रहे भेदभाव और शोषण के विरोध में न्यायिक सेवा के प्रतियोगी छात्रों ने "न्यायिक सेवा समानता संघर्ष मोर्चा" के बैनर तले 21 दिन से लगातार अनशन कर रहे हैं. न्यायिक सेवा के प्रतियोगी छात्रों का क्रमिक अनशन 21 दिनों से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सामने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की...
January 31, 2018
मीडिया वेबसाइट हूट की इंडिया फ्रीडम रिपोर्ट, 2017 इस नतीजे पर पहुंची है कि पिछले एक साल में भारत में पत्रकारिता के लिए माहौल खराब हुआ है. गौरी लंकेश समेत दो पत्रकारों की गोली मारी गई. एक और पत्रकार की हत्या की गई. कुल 11 पत्रकार मारे गए. लेकिन इनमें से तीन की हत्या सीधे-सीधे उनकी पत्रकारिता से जुड़ती है. काम करने के दौरान पत्रकारों पर साल में 46 हमले हुए. 27 मामले ऐसे रहे जिनमें पत्रकारों को या तो...
January 30, 2018
नई दिल्ली. देश के इतिहास में पहली बार एक मुस्लिम महिला ने जुमे की नमाज के दौरान इमाम की भूमिका अदा की है. 26 जनवरी को जुमे के दिन केरल के मलप्पुरम में 34 वर्षीय जमीता नाम की महिला इमाम ने नमाज पढ़ाकर इतिहास रचा है साथ ही पितृसत्तात्मक रूढ़ियों को तोड़ने का काम किया है. जमीता ने जब नमाज का नेतृत्व किया तो उसमें खास बात ये थी कि उनके पीछे नमाज पढ़ने वाले महिला ही नहीं बल्कि पुरुष भी थे. ...
January 28, 2018
देवबंद. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ’क्या हिंदुस्तान में लोकतंत्र जिंदा है’ के शीर्षक से कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में जेएनयू प्रकरण के बाद चर्चाओं में आए छात्र उमर खालिद ने आरएसएस पर लोकतंत्र समाप्त करने की कोशिशों का आरोप लगाया.
उमर खालिद ने कहा कि भाजपा सोचती है कि वह हिटलर की तरह हिंदुस्तान से मुसलमानों का वजूद खत्म कर देगी. लेकिन उसे समझना होगा कि...
January 28, 2018
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दलितों के घर जलाए जाने के मामले में जांच के लिए प्रदर्शन करने के बाद चर्चाओं में आए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई के लिए ''सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस'' संस्था ने ऑनलाइन हस्ताक्षर कैंपेन शुरू किया है.
मानवाधिकार की रक्षा के लिए लोगों के साथ खड़ी होने वाली इस संस्था ने पिटीशन में बताया है कि कैसे चंद्रशेखर को...
January 26, 2018
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत यूपी सरकार अब उन्हें और चार महीने रखेगी जेल में
योगी आदित्यनाथ सरकार ने २३ जनवरी को एक आश्चर्यजनक आर्डर पास कर भीम सेना के नेता चंद्रशेखर आज़ाद पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की मुद्दत बढ़ा दी है. इस तरह वह अब उन्हें मई 2018 तक जेल में रखेगी. यूपी सरकार ने यह कदम तब उठाया है जब कि चंद्रशेखर को एक-दो नहीं 27 अलग अलग केस में ज़मानत मिल चुकी है. नवंबर 1...
January 26, 2018
भारत में मौजूदा सरकार की नीतियां, मनुवाद और बाज़ार के दो तरफ़ा हमले का एक जीता जागता नमूना हैं. दलितों, अन्य पिछड़े वर्ग और मुसलमानों की सामूहिक गतिशीलता, जैसा कि पुणे में एल्गर परिषद में दिखाई दी, इन दोनों हमलों को चुनौती देती है.
1 जनवरी को भगवा झंडे लिए उच्च जाति समूह के वर्गों द्वारा भीमा कोरेगांव में दलितों पर हुए हमलों से, केवल एल्गार परिषद के इस संदेश की पुष्टि हुई जिसके लिए पुणे में एक...
January 26, 2018
(मेरी पुरानी तस्वीर और एक पुरानी कविता गणतंत्र दिवस के लिए)
मैं पांच हज़ार साल से जीवित सभ्यता की उपज हूँ
मैं राम महावीर बुद्ध नानक ख़ुसरो कबीर की धरती पर पैदा हुआ हूँ
मेरी रगों में वफादारी और प्रेम का लहू दौड़ रहा है
मेरी धड़कनो में ब्रह्मनाद गूंजता है
जमुना किनारे कृष्ण की बंसी से लेकर, गंगा किनारे बिस्मिल्लाह की शहनाई
मेरी गंगा-जमुनी तहज़ीब का जश्न मनाती आई है...
January 25, 2018
सोनभद्र. यू0 पी0 वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर और मजदूर एकता संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग उठाई है कि हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में स्थाई रूप से बदली कर्मचारियों से कार्य कराने की प्रथा अवैधानिक है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए. सभी बदली श्रमिकों को स्थाई करना चाहिए और काम से निकाले गए 30 बदली श्रमिकों को काम पर तत्काल पुर्नबहाल करना चाहिए. ...
January 24, 2018
मैं अक्सर उन लोगों से बात करने से बचने का प्रयत्न करता हूँ जो सरकार की गोद मे बैठना पसंद करते हैं और मेरे करीबी हैं। रिश्ते बिगड़ जाने का डर होता है। कई रिश्ते मैंने बिगाड़ लिए हैं। मैं चाहता हूँ कि मेरा परिचित व्यक्ति हर मुद्दों पर बात करे पर व्यक्तिगत होकर नहीं। पर ऐसा होता कहाँ है! जब तर्क खत्म होने लगते हैं तो वह या तो उत्तेजित होकर बात करने लगता है या फिर झगड़े की स्थिति बना देता है।...