हक़ और आजादी
February 19, 2018
नई दिल्ली. बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के स्कूली छात्रों से 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम कर रहे थे उसी वक्त बीजेपी शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में दलित छात्रों के साथ अपमानजनक व्यवहार और बदसलूकी की गई.
द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान कुल्लू जिले के एक सरकारी स्कूल में दलित छात्रों को क्लास से बाहर...
February 19, 2018
कश्मीर में इसके स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि न्याय पर अंधराष्ट्रवाद हावी है. 27 जनवरी को शोपियां जिले के गवानपुरा में हुई गोलीबारी के मामले में जब एक सेना अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करने की बात आई तो यह स्पष्ट तौर पर दिखा. 12 फरवरी को भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘सेना के मनोबल की रक्षा’ के मसले पर एक याचिका की सुनवाई की. अदालत ने आदेश दिया कि 10 गढ़वाल राइफल के मेजर...
February 19, 2018
प्रतापगढ़/लखनऊ. रिहाई मंच ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र दिलीप सरोज के परिजनों से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की. मंच ने दिलीप सरोज के हत्यारों को संरक्षण देने वाले भाजपा नेता मोनू सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दिलीप सरोज के हत्यारों को संरक्षण देने वाले मोनू सिंह के ऊपर आपराधिक षड्यंत्र रचने और उनको मदद पहुंचाने के आरोप में तत्काल गिरफ्तार किया जाए.
गौरतलब है कि...
February 18, 2018
भीम आर्मी की विशाल जनसभा में उठी चंद्रशेखर आज़ाद रावण की रिहाई की मांग
दलित मुस्लिम एकता की पुकार से गुंजी सहरानपुर की महासभा: हज़ारों की संख्या में उपस्थित थे नवजवान
वो कहते है मारों पीटो मंदिर मस्जिद याद करो,
हम कहते है बेघर, बेदर लोगों को आबाद करो
चंद्रशेखर आज़ाद को रिहा करो,
दलित मुस्लिम पर अत्याचार बंद करो
चंद्रशेखर आज़ाद को रिहा किए जाने, उनके...
February 17, 2018
रांची. पर्सक्यूटेड प्रिजनर्स सोलिडेटरी कमेटी (पीपीएससी) के स्टेन स्वामी व सुधा भारद्वाज ने विस्थापन विरोधी जन विकास आंदोलन की केंद्रीय कमेटी के सदस्य दामोदर तुरी की गिरफ्तारी की निंदा की है.
कमेटी ने पुलिस व प्रशासन द्वारा जनसंघर्ष से जुड़े संगठनों व लोगों पर जारी दमनकारी कार्रवाई की भी निंदा की है. तुरी को 15 फरवरी को रांची से गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी गिरिडीह मुफस्सिल थाने...
February 16, 2018
हत्यारे गगन पासी को गिरफ़्तार करो।
अपराधी मगन पासी, नागेंद्र पासी, पप्पू पासी की जानकारी किसी को मिले तो, वो तत्काल जानकारी दे
प्रतापगढ़ की राबिया जो एक स्कूल में काम करती थी, प्रतापगढ़ के 5 दबंगो ने राबिया के साथ घर मे घुसकर बलात्कार की कोशिश की और फ़िर उसके साथ बर्बरतापूर्वक अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। राबिया ने दबंगों से लड़ते हुए अपना दम तोड़ दिया।
घटना के 10 से...
February 16, 2018
राजनैतिक शक्तियां अपने एजेंडे को लागू करने के लिए इतिहास को तोड़ती-मरोड़ती तो हैं ही, वे अतीत की घटनाओं और उनकी निहितार्थों के सम्बन्ध में सफ़ेद झूठ बोलने से भी नहीं हिचकिचातीं. जहाँ तक इतिहास का प्रश्न है, उस पर यह सिद्धांत पूरी तरह से लागू होता है कि “तथ्य पवित्र हैं, मत स्वतंत्र है” अर्थात आप तथ्यों के साथ छेड़-छाड़ नहीं कर सकते परन्तु आप उनके बारे में कोई भी राय रखने के लिए स्वतंत्र है...
February 16, 2018
अच्छा हुआ कि 2-3 दिन में कोई आतंकवादी घटना नहीं हुई, कुछ आतंकवादियों को भयंकर साजिश और आतंकवादी घटना करने के पहले गिरफ्तार नहीं किया गया और कोई बेगुनाह मुसलमान आईएसआईएस और बगदादी से प्रेरित होकर आतंकवादी नहीं बना और उसको खूफिया इनपुट के आधार पर गिरफ्तार नहीं किया गया, अच्छा हुआ कि योगी, साक्षी, प्राची, गिरिराज, विनय कटियार और तमाम लोगों का मुसलमानों को गालियाँ देते कोई बयान नहीं आया और पंजाब...
February 15, 2018
भोपाल. नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के बजट को किसान विरोधी करार देते हुए इसे जलाया. नर्मदा घाटी के करीबन एक हज़ार किसानों, मजदूरों, मछुआरों, पशुपालकों और आदिवासियों ने बड़वानी, मध्यप्रदेश में रैली निकालकर एवं बड़ी आम सभाओं में बजट 2018 के विश्लेषण के साथ उसका धिक्कार किया. उन्होंने कहा कि इस बजट में प्राकृतिक संसाधनों के हालात का प्रतिबिम्ब तो नहीं ही होता है, जो की GDP में भी...
February 15, 2018
मोरना /सरधना : आज़ाद भारत में ग़ुलामी की दास्तान का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. मसला मेरठ और मुज़फ़्फ़रनगर के 89 दलित परिवारों को ज़बरदस्ती बंधक बनाकर एक साल तक काम कराने का है.
इन सभी को पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जनपद में ईंट भट्ठे पर काम कराने के बहाने ले जाया गया था, जहां इनसे न सिर्फ़ काम कराया गया. बल्कि इनको घर आने से ज़बरदस्ती रोका गया. रात में भट्टे मालिक के लोग हथियारों...