राजनीती
March 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले जम्मू कश्मीर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी है. शाह फैसल ने 'जम्मू कश्मीर पीपल्स मूवमेंट' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की. पार्टी में जेएनयू की पूर्व छात्र संघ नेता शेहला रशीद भी शामिल हुई हैं.
बता दें कि बीते जनवरी महीने में आईएएस अफसर शाह फैसल ने अपनी नौकरी से...
March 18, 2019
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए आतंकी हमले की चारों तरफ निंदा हो रही है। ऑल इंडिया क्रिश्चिन काउंसिल ने भी इस कायराना हमले की निंदा की है। ऑल इंडिया क्रिश्चियन काउंसिल के अध्यक्ष जोसेफ डी सूजा ने इस हमले पर एक बयान जारी किया है।
बिशप जोसेफ डिसूजा ने कहा, "मस्जिद अल नूर और लिनवुड मस्जिदों पर हुए इस जघन्य हमले के बाद हमारा दिल मुस्लिम समुदाय के साथ है। उन्होंने कहा कि...
March 18, 2019
देश की एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाती है. लेकिन कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. अब एक आरटीआई से यह जानकारी सामने आई है कि भाजपा शासित महाराष्ट्र में साल 2014-2018 तक 14,034 किसानों ने सुसाइड किया है. इस तरह महाराष्ट्र में हर दिन औसतन आठ किसानों ने आत्महत्या की है. ...
March 18, 2019
पटना। इस माह के शुरुआती दिनों में बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस हिरासत में हुई दो युवकों मोहम्मद गुफरान अंसारी (30) और मोहम्मद तस्लीम (35) की मौत को लेकर पूर्व नौकरशाहों, आईपीएस, आईआरएस अधिकारियों के एक समूह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र में मांग की गई है कि उपरोक्त युवकों को हद दर्जे तक टॉर्चर करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
7 मार्च को...
March 17, 2019
बीजेपी ने हाल ही में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मैं भी चौकीदार कैंपेन’ शुरू किया है। इसको लेकर ट्विटर पर बाकायदा अभियान छेड़ा गया। लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री उस समय ट्रोल हो गए जब पीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के पैरोडी एकाउंट समेत कई लोगों को टैग करते हुए ट्वीट किया गया।
इस ट्विटर पोस्ट में नीरव मोदी नाम के हैंडल को टैग करते हुए लिखा गया,...
March 16, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल अपने गृह राज्य गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ''स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' का अनावरण किया था। इसको लेकर जहां सरकार ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया था तो दुनियाभर में इसकी आलोचना हुई थी। वहीं अब खबर है कि इसकी सेवा में जुटे कर्मचारियों को पिछले चार महीने...
March 16, 2019
देश और दुनिया के जाने माने 108 आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों ने ने एक बयान जारी कर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आर्थिक आंकड़ों में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता जाहिर की है। अर्थशास्त्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर सांख्यिकी संगठनों की संस्थागत स्वतंत्रता को बहाल करने की अपील की है।
अर्थशास्त्रियों का यह बयान जीडीपी आंकड़ों (GDP) ...
March 16, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावसी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मायावती ने अपने ताजा ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी ज्यादातर शिलान्यास आदि में ही लगातार व्यस्त रहे और प्रचार-प्रसार पर 3044 करोड़ खर्च कर दिया। इस पैसे से उत्तर प्रदेश जैसे पिछड़े राज्य के हर गांव में शिक्षा और अस्पताल की व्यवस्था हो सकती है लेकिन बीजेपी के...
March 16, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि भुवन चंद्र खंडूरी पौड़ी सीट से लोकसभा के सांसद हैं। उनकी इसी सीट पर मनीष खंडूरी को कांग्रेस से टिकट मिल सकता है। बताया जा रहा है कि भुवन चंद्र खंडूरी बीजेपी लीडरशिप से नाराज चल रहे हैं। खंडूरी...
March 16, 2019
सरकार नहीं चाहती है कि रफाल सौदे पर निर्णय लेने की प्रक्रिया पर टीका टिप्पणी हो तो शासकीय गुप्त बात अधिनियम से लेकर तमाम बहाने बना रही है। खोजी पत्रकारिता करते हुए द हिन्दू ने खबरें छाप दीं तो उसे कानून का डर दिखाया गया और चोर साबित करने की कोशिश भी की गई। जब प्रतिकूल खबर से बचाव का मौका आया तो तुरंत गुप्त फाइल का वही गुप्त पन्ना एएनआई ने जारी कर दिया। इस तरह, पूरा माहौल यही लगता है कि सरकार...