कन्हैया कुमार के समर्थन में बेगूसराय पहुंचे अभिनेता प्रकाश राज

Written by sabrang india | Published on: April 22, 2019
अभी तक देश लोकसभा के चुनावी मौसम में बॉलीवुड को दो हिस्सों में बंटते हुए देखा है। एक ओर वो जिन्हें पूर्ण रूप से बीजेपी भक्त कहा जा सकता है और दूसरी तरफ वो जिनकी अपनी अलग विचारधारा है।

बिहार के बेगुलसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार को भी बॉलीवुड का समर्थन मिलने लगा है। शनिवार को मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने कन्हैया के साथ शहर के पोखरिया मोहल्ले में बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने कन्हैया के समर्थन में प्रचार किया। प्रकाश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कन्हैया कुमार को लोगों की आवाज़ बताया। 

फिल्म सिंघम, वांटेड, इंडियन, दबंग-2, पुलिसगिरी आदि फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके प्रकाश राज शनिवार को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सीपीआई उम्मीदवार के साथ शहर के पोखरिया मोहल्ले में बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन किया। उन्होंने बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

प्रकाश राज ने कन्हैया को लेकर ट्वीट किया  -
"बेगूसराय में मैंने कन्हैया कुमार के साथ ट्रैवल किया। मैंने लोगों की आंखों में एक आशा की किरण देखी। बदलाव की हवा, मुझे उसकी तरफ होने में गर्व है"। इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाऐं आ रही है। बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके प्रकाश राज राजनीती में एंट्री हो चुकी है। इस बार प्रकाश बेंगलुरु मध्य से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में होंगें। प्रकाश राज राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक़ अपनी राय रखते हुए नज़र आते हैं। पहले भी वो वर्तमान सरकार की बेखौफ़ आलोचना कर चुके हैं।


एक तरफ बॉलीवुड के प्रोडूसर अशोक पंडित कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए उनपर देश के टुकड़े करने की मंशा रखने का आरोप लगा रहे हैं। वही दूसरी तरफ स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे कलाकारों से समर्थन भी मिल रहा है। इससे ये बात साफ़ हो गई है कि कन्हैया की विचारधारा से अब बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा।

बाकी ख़बरें