राजनीती
March 16, 2019
नई दिल्ली। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बहुजन हुंकार रैली की। इस दौरान वो मोदी सरकार पर जमकर बरसे। चंद्रशेखर ने कहा कि हमारे डर से आज यहां कई जगह इंटरनेट बंद कर दिया गया। 12 मार्च को भी प्रशासन ने हमे रोकने की कोशिश की। लेकिन इस भीड़ को देखकर सब पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आज ये ऐलान कर रहा हूं की मोदी जी को दिल्ली की गद्दी छूने नहीं दूंगा।
रैली के...
March 16, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों के मिलान संबंधी दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। दरअसल 21 राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम और वीवीपैट की 50 फीसदी पर्चियों को मिलाने को लेकर याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।
उच्चतम न्यायालय में...
March 16, 2019
नई दिल्ली। 2024 से देश में आम चुनाव नहीं होगें। यह कहना है बीजेपी के नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव के बाद 2024 से देश में चुनाव नहीं होगा। 2019 का यह चुनाव आखिरी चुनाव है।
साक्षी महाराज के बयान से उन बातों को बल मिला है जिनमें कहा जाता रहा है कि बीजेपी और आरएसएस मिलकर संविधान को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।...
March 16, 2019
कोलकाता: 13 फरवरी के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लाखों वनाश्रितों पर पलायन की तलवार लटकी है। वनाश्रितों की बेदखली के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी बेरूखी से व्यवहार करती नजर आ रही है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के मैंग्रोव वन के निवासियों ने सोमवार को मांग की कि वन अधिकार कानून को तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनका वोट चाहिए तो पहले वनाधिकार कानून तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।...
March 15, 2019
नई दिल्ली। रायलैब्स के सीईओ खालिद सैफुल्लाह ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसमें आप पता लगा सकते हैं कि वोटर लिस्ट से आपका नाम तो नहीं कटा। खालिद सैफुल्लाह ने एक अध्ययन किया जिसमें पाया कि वोटर लिस्ट से भारी संख्या में दलित और मुस्लिम वयस्कों के नाम गायब हैं। इसे देखते हुए उन्होंने लोकतंत्र बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मिसिंग वोटर ऐप बना डाला जिससे आप अपना नाम चंद मिनटों में ही देखकर ऑनलाइन...
March 15, 2019
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के टेंभुर्णी में सामाजिक कार्यकर्ता बशीर जागीरदार करीब 90 हजार लोगों के स्वास्थ्य की चिंता जताते हुए अऩशन पर बैठे। करीब 200 लोग बशीर जागीरदार का साथ निभाते हुए उनके साथ ही अनशन पर बैठे। 13 मार्च को बशीर जागीरदार के अनशन का दिन था। अनशनकर्ताओं की मांग बस इतनी सी है कि टेंभुर्णी में जिला चिकित्सालय बनाया जाए जो अभी तक नहीं बना है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं के...
March 15, 2019
मुंबई। 30 से ज्यादा सामाजिक समूहों के प्रतिनिधियों ने 11 मार्च को निर्णय किया है कि वे देश और जनता के वास्तविक मुद्दों पर मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही उनकी कोशिश रहेगी कि चुनावों में जनता से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएं। उन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत के दिन देशभर में कम से कम 1000 स्थानों पर समन्वित कार्रवाई की जाएगी।
इसमें...
March 15, 2019
केंद्रीय मंत्री और गुजरात से बीजेपी की राज्यसभा सांसद स्मृति ईरानी की सांसद निधि के कामों में घपले का मामले में दायर जनहित याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है. गुरुवार को गुजरात उच्च न्यायालय ने परियोजनाओं का क्रियान्यवन करने वाली एजेंसी से धनराशि वसूली को लेकर ब्यौरा तलब किया है. स्मृति ईरानी की निधि से कामों में गड़बड़ी सामने आने के बाद कार्यदायी संस्था से वसूली के आदेश पहले...
March 15, 2019
एनआरसी की सूची में नाम नहीं होने के कारण निराश असम के युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन संयोगवश उसके दोस्तों ने उसे बाल-बाल बचा लिया।
असम के हंस चोपरा गांव के हसन ने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की लेकिन उसके दोस्तों ने रस्सी काटकर उसकी जान को बचा लिया। एनआरसी के ड्राफ्ट में उसका नाम नहीं था जिस कारण तंग आकर उसने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की।
अली ने साल 2015 में...
March 14, 2019
चुनाव, सही मायनों में जनता का उत्सव होते हैं। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में वे देश के भविष्य की राह का निर्धारण करते हैं। स्वतंत्रता के बाद से चुनावों ने देश में प्रजातंत्र को मजबूत किया है। ऐसा नहीं है कि समस्याएं नहीं थीं। लेकिन चुनावों में धनबल और बाहुबल के बढ़ते चलन और ईवीएम की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्हों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के बारे में लोगों के विश्ववास को कुछ हद तक चोट पहुंचाई है...