राजनीती

May 29, 2021
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संशोधित नागरिकता अधिनियम के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम समुदायों से संबंधित शरणार्थियों को आमंत्रित करते हुए अधिसूचना जारी की।   ऐसा प्रतीत होता है कि गृह मंत्रालय ने अपने सबसे विवादास्पद और संविधान विरोधी कानून, नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 को लागू कराने की दिशा में गोल सेट कर दिया है। मंत्रालय ने...
May 29, 2021
कृषि कानूनों के विरोध में वेस्ट यूपी में किसानों ने टोल फ्री कराने शुरू कर दिए हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मुरादाबाद आदि ज़िलों में 5 टोल प्लाजा फ्री कराते हुए भाकियू ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में भी आंदोलन तेज करने का दबाव है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भी यूपी में आंदोलन तेज करने की जरूरत बताई थी। यही कारण हैं कि 26 मई काला...
May 28, 2021
नई दिल्ली। बॉलीवुड कलाकार रणदीप हुड्‌डा के खिलाफ हिसार के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी गई है। आरोप है कि फिल्म अभिनेता ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के बारे में एक टॉक शो के दौरान गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है। शिकायतकर्ता ने रणदीप के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता मलकीत सिंह पेशे से वकील हैं। उनका कहना है कि रणदीप...
May 28, 2021
नई दिल्ली। ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एंटीफंगल इंजेक्शन की कालाबाजारी में गिरफ्तार युवक भाजपा नेता निकला। यशोदा नगर निवासी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार करते ही पुलिसवालों पर सत्ता का रौब झाड़ने लगा। लेकिन रंगे हाथों पकड़े जाने पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पुलिस ने शुक्रवार को FIR दर्ज करने के बाद प्रकाश और उसके साथी ज्ञानेश को जेल भेज दिया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश...
May 28, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली के तीनों नगर निगमों (एमसीडी) में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों में आधी संख्या सफाई कर्मचारियों की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी, दक्षिण और पूर्वी नगर निगमों के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से हुई 94 मौतों में से 49 मौतें सफाई कर्मचारियों की हुई हैं। तीनों एमसीडी में स्थाई और अस्थाई तौर पर काम कर रहे लगभग 50,000 सफाई कर्मचारी कचरा इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं।...
May 28, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में गंगा किनारे रेत में दफन शवों पर से चुनरी और लकड़ियां हटाने के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बीते 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और अपर पुलिस अधीक्षक (गंगापार) की सदस्यता में एक समिति का गठन किया गया है, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा, ‘दिनांक 25/05/2021 को विभिन्न...
May 28, 2021
अपराधियों पर कार्यवाही के बजाए साम्प्रदायिक तनाव बढ़ा रही है पुलिस, सत्तापक्ष के इशारे पर बनारस को सांप्रदायिक तनाव की तरफ धकेल रहा है प्रशासन वाराणसी में पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई की खबरें लगातार आ रही हैं। अवांछित तत्वों द्वारा समुदाय विशेष को टार्गेट कर हमले किए जा रहे हैं लेकिन इसमें खास बात है कि पुलिस पीड़ित पक्ष के खिलाफ जाकर हमला करने वालों के साथ खड़ी नजर आई है। बनारस को...
May 28, 2021
इसमें कोई दो-राय नहीं कि लालकिला प्रकरण के बाद किसान आंदोलन समाप्ति की ओर अग्रसर हो चला था। भाकियू प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत के आंसुओं का ही असर था कि आंदोलन न केवल खत्म होने से बचा, बल्कि मजबूत भी हुआ। बात करें तो यह अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला आंदोलन है। इसमें भी कोई अतिश्योक्ति वाली कोई बात नहीं है कि कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन का आगाज पंजाब से हुआ। ठहराव हरियाणा और दिल्ली में रहा...
May 27, 2021
नई दिल्ली। एलोपैथी पर बयान के बाद बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1,000 करोड़ के मानहानि के नोटिस के बाद आईएमए ने अब दिल्ली में योग गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आईएमए की तरफ से महासचिव डॉ. जयेश लेले ने यह शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आईएमए की तरफ से कहा गया है कि स्वामी रामदेव लोगों के...
May 27, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बढ़नी में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लापरवाही की पराकाष्ठा का मामला सामने आया है। यहां 20 ग्रामीणों को दूसरी खुराक में कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन का टीका लगा दिया गया। इन्हें पहली खुराक कोविशील्ड की दी गई थी।  स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस लापरवाही की पुष्टि हुई। अभी तक देश में ऐसा कोई...