राजनीती
May 9, 2021
सर्वविदित है कि पीएम मोदी पत्रकारों तक से बात नहीं करते हैं बल्कि नागरिकों से भी रैलियों व रेडियो आदि के माध्यम से, अपने मन की ही बात करते हैं। उनकी 'एकतरफा' संवाद की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल भी उठते रहे हैं। लेकिन प्रोटोकॉल कहें या कुछ और, उनके एकतरफा संवाद पर सीधे सवाल-जवाब की नौबत, नहीं के बराबर ही आई है। लेकिन कोरोना संकट काल में इसे संघीय ढांचे की मजबूरी कहें या कुछ और,...
May 9, 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ साढ़े पांच माह से ज्यादा से चल रहा किसान आंदोलन और तेज होगा। 26 मई को 6 माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा आगे की रणनीति का ऐलान करेगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि 26 मई को जब किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होंगे तब संयुक्त किसान मोर्चा एक बड़ा फैसला लेगा। उन्होंने आरोप भी लगाया कि किसानों के खिलाफ गलत प्रचार हो रहा है...
May 9, 2021
विदेशी अखबारों के बाद चिकित्सा जगत के दुनिया के मशहूर मेडिकल जर्नल ''द लैंसेट'' ने कोरोना से लड़ने को लेकर पीएम मोदी को फेल करार दिया है। अपने संपादकीय में पीएम मोदी की तीखी आलोचना करते हुए ''द लैंसेट'' ने लिखा है कि उनका (पीएम का) ध्यान ट्विटर पर अपनी आलोचना को दबाने पर ज़्यादा और कोविड-19 महामारी पर काबू पाने पर कम रहा है। जर्नल ने लिखा है कि ऐसे मुश्किल समय में...
May 9, 2021
आजकल बीजेपी का आईटी सेल बहुत जोर शोर से पूरे देश में व्हाट्सएप, फेसबुक और सभी सोशल मीडिया और सरकारी भोपू बने मीडिया हाउसों, टेलीविजन आदि पर यह प्रचारित करने की कोशिश कर रहा कि "सब लोग सकारात्मक बातें कहें"।
मकसद साफ है ताकि सरकार की नाकामियों को छुपाया जा सके। ताकि सरकार पर प्रश्न ना खड़े किए जा सकें। पीएम केयर्स फंड के इस्तेमाल को सही समय पर विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ...
May 8, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में कई हत्याओं की खबरों के बीच एक पत्रकार ने कहा है कि झूठा दावा करते हुए उन्हें चुनाव बाद होने वाली हिंसा में मरने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पहचाना गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को चुनाव के बाद की हिंसा का एक वीडियो साझा किया और इंडिया टुडे के पत्रकार अभ्रो बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल किया, जिसमें...
May 8, 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड रोगियों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया है। नई नीति के मुताबिक कोरोना से संक्रमित हर व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 के संदिग्ध मामले वाले मरीज को केस की गंभीरता के मुताबिक संदिग्ध वॉर्ड सीसीसी, डीसीएचसी और डीएचसी में भर्ती किया जाएगा। किसी भी मरीज को किसी भी वजह से सेवाएं देने से मना नहीं...
May 8, 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाया गया। विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में इलेक्शन कमीशन के रोल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस संस्था को बचाना है तो इसमें तुरंत ही बड़े सुधार किए जाएं, ऐसा नहीं होता है तो लोगों को विश्वास चुनाव आयोग से उठ जाएगा।...
दिल्ली पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर पकड़े 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मुख्य आरोपी नवनीत कालरा फरार
May 8, 2021
नई दिल्ली। राजधानी के बेहद पॉश इलाके खान मार्केट में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कई मशहूर रेस्टोरेंट में छापा मारा। इन जगहों पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए।
टाउन हॉल रेस्टोरेंट के अंदर साउथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां से 9 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले। इसके अलावा खान चाचा रेस्टोरेंट में भी पुलिस ने छापा मारा, जहां से 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए। इस...
May 8, 2021
छपरा। देशभर में कहर मचा रहे कोरोना से जनता हलकान है वहीं बहुत सारे लोग आवश्यक वस्तुओं, दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबाजारी में लगे हैं। लेकिन बिहार में तो हद ही हो गई। यहां भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी के कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस मिलने पर हड़कंप मच गया है। यहां खड़ी एंबुलेंस की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है।
बिहार के सारण जिले से लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री...
May 8, 2021
रोजाना 4 लाख से ज्यादा का आंकड़ा देश को डरा रहा है वहीं, उत्तर प्रदेश में शहर से गांव तक कोरोना का कोहराम मचा है। रोजाना सैकड़ों मौतों के कारण श्मशान घाट और क्रबिस्तान में लोगों को दाह संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही है। घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन दिल दहलाने वाली खबरें हमीरपुर व कानपुर जिलों से आ रही हैं। यहां यमुना नदी में कई लाशें बहती दिखी हैं जिनके लिए कहा जा रहा है कि लोग अग्निदाह करने...