राजनीती
May 11, 2021
अयोध्या। देश में हिंदू और मुसलमान को लेकर सियासत करने वाले राजनेताओं के सामने अयोध्या के आम मतदाताओं ने लोकतंत्र की अनोखी मिसाल पेश की है। अयोध्या के एक हिंदू बहुल गांव ने अपने क्षेत्र में एक मुस्लिम प्रत्याशी को गांव का प्रधान बनाया है।
अयोध्या के राजापुर गांव के लोगों ने अपने गांव के इकलौते मुस्लिम परिवार के हाफिज अजीमुद्दीन को अपना प्रधान बनाया है। हाफिज इस गांव से करीब 200 वोट हासिल कर...
May 11, 2021
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आलोचना की है। कहा है कि वो इस मंत्रालय की सुस्ती को देखकर हैरान है। 8 मई को IMA ने एक बयान जारी किया। इसमें बताया कि उसने, केंद्र सरकार से पूर्ण लॉकडाउन की मांग की थी। लेकिन सरकार ने उनके प्रस्ताव को कूड़ेदान में डाल दिया। IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा था कि वह नींद से जागे और चुनौतियों का सामना करे। IMA ने...
May 11, 2021
बिहार में जन अधिकार पार्टी के संयोजक और पूर्व सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने पिछले दिनों सारण से बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की सांसद निधि से खरीदी गई करीब 30 से 40 एंबुलेंस के बेकार पड़े रहने का मसला उठाया था।
बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव को मंगलवार सुबह पटना में...
May 10, 2021
नई दिल्ली। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने पिंजरा तोड़ एक्टिविस्ट नताशा नरवाल को 3 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी है। दिल्ली से बाहर जाने के एक अन्य मामले में लगाई गई रोक को भी हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने नताशा को 50 हजार रुपए के मुचलका और अपना फोन नम्बर संबंधित थाना प्रभारी को देने का निर्देश दिया है। बता दें कि रविवार को नताशा नरवाल के पिता महावीर नरवाल...
May 10, 2021
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस को रोकने में शिवराज सरकार की नाकामी के चलते अब लोग अंधविश्वास का सहारा लेने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले में सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कोरोना को रोकने के लिए पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया था। जब पुलिस भंडारे को रोकने पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें कई पुलिस वालों को चोट आई है।
बताया गया है कि जिले के अमोला थाना अंतर्गत...
May 10, 2021
यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र स्थित बेगमपुरा गांव में कोरोना वायरस संक्रमण से हिंदू महिला की मौत के बाद अपने रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिया।
गाजियाबाद। ऐसे समय में जब कोरोना के कहर के बीच दम तोड़ते लोगों को कंधा देने में अपने ही मुंह मोड़ने लगे हैं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल सामने आई है। गाजियाबाद के मोदीनगर में कोरोना वायरस संक्रमण का खौफ...
May 10, 2021
लखनऊ। कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से हालात के सामान्य होने के दावों के बीच बरेली से सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के एक पत्र से खलबली का माहौल है। गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि बरेली में ऑक्सीजन की कमी है और वेंटिलेटर्स सहित कई चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी हो रही है। गंगवार का यह पत्र निश्चित रूप से गंभीर है क्योंकि वह कई बार के...
May 10, 2021
नताशा को पिछले साल मई में अरेस्ट कर लिया गया था, उन पर आरोप था कि फरवरी महीने में उत्तर दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में वो शामिल रही थीं। उन पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।
'पिंजरा तोड़' की एक्टिविस्ट नताशा नरवाल दिल्ली दंगों के संबंध में तिहाड़ जेल में हैं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण उनके पिता की मौत हो गई। नताशा...
May 10, 2021
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से जुड़े एक और प्रोफेसर का कोरोना से निधन हो गया। एएमयू लॉ फैकल्टी के डीन प्रो डॉ मौहम्मद शकील अहमद समदानी का रविवार को एएमयू के ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। बीते दो हफ़्तों के अंदर एएमयू के 15 प्रोफेसर कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान गंवा चुके हैं।
एएमयू पर कोरोना की दूसरी लहर आफ़तों का पहाड़ बनकर टूट गई है। इसकी...
May 9, 2021
सर्वविदित है कि पीएम मोदी पत्रकारों तक से बात नहीं करते हैं बल्कि नागरिकों से भी रैलियों व रेडियो आदि के माध्यम से, अपने मन की ही बात करते हैं। उनकी 'एकतरफा' संवाद की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल भी उठते रहे हैं। लेकिन प्रोटोकॉल कहें या कुछ और, उनके एकतरफा संवाद पर सीधे सवाल-जवाब की नौबत, नहीं के बराबर ही आई है। लेकिन कोरोना संकट काल में इसे संघीय ढांचे की मजबूरी कहें या कुछ और,...