राजनीती

May 13, 2021
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहल से कोहराम मचा हुआ है। ऑक्सीजन की आपूर्ति से लेकर अस्पतालों में बेड की व्यवस्था तक को लेकर सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। वहीं कोरोना कहर के बीच मोदी सरकार की नीतियों की अक्सर तारीफ करने वाले अभिनेता अनुपम खेर के सुर भी बदले नजर आ रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को कहा कि कोविड की दूसरी लहर के मद्देनजर देश में जो कुछ हो रहा है उसके लिए सरकार को जिम्मेदार...
May 12, 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने कोरोना के खिलाफ भी कमर कस ली है। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसन्ट्रेटर ही नहीं, डॉक्टरों तक का बंदोबस्त कर डाला है कि पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए। मंच पर से किसान नेता अब कृषि कानूनों की खामियां तो बताते ही हैं, यह भी बताते हैं कि कोरोना से कैसे बचा जाए। यह काम एक-दो बार नहीं, पांच-पांच, छह-छह बार किया जाता है।...
May 12, 2021
पटना। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव इस समय जेल में बंद हैं और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने ट्वीट करके जेल के हाल को बयां किया है। उन्होंने लिखा, “वीरपुर जेल में मैं भूख हड़ताल पर हूं। न पानी है, न वॉशरूम है, मेरे पांव का ऑपरेशन हुआ था, नीचे बैठ नहीं सकता, कमोड भी नहीं है। पप्पू यादव ने आगे कहा, “कोरोना मरीज की सेवा करना, उनकी जान बचाना, दवा माफिया,...
May 12, 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोरोना वायरस का भारतीय वैरिएंट 44 देशों में फैल चुका है। इस वैरिएंट को 'वैश्विक चिंता का एक वैरिएंट' घोषित किया गया है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने अपने साप्ताहिक अपडेट में कहा कि अक्टूबर में भारत में पहली बार पहचाने गए बी 1617 वैरिएंट के 4500 सिक्वेंस को डब्ल्यूएचओ के सभी छह क्षेत्रों के 44 देशों से 11 मई तक जीआईएसएआईडी ऑपेन एसेस डाटाबेस...
May 12, 2021
कोरोना का कहर लोगों से अपनों को छीन रहा है। इस बीच सरकार तमाम तरह के डर दिखा कर लोगों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोक रही है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के नाम एक पत्र लिखकर उनके इस्तीफे की मांग की है। पढ़िए रवीश कुमार का खुला पत्र.... डॉ हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार आशा है आप सकुशल होंगे। बस इतना पूछना चाह रहा हूँ कि आप...
May 12, 2021
नई दिल्ली। कोरोना के कहर के बीच चौसा महदेव घाट से लाशों के मिलने का सिलसिला ऐसा चला कि बक्सर के चौसा से लेकर ब्रम्हपुर प्रखंड के नैनीजोर तक गंगा में लाशों का महा मेला लगा हुआ है। दरअसल, चौसा के बाद भी गंगा में लाशों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अगर ताजे मामले पर गौर किया जाए, तो बक्सर प्रखंड में ही स्थित बड़का गांव से लगी गंगा नदी में दर्जनों लाशें पड़ी दिख रही हैं। वहीं, ब्रम्हपुर प्रखंड...
May 12, 2021
कोरोना वायरस गांवों में विकराल रूप धारण कर रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव खैरपुरगुर्जर, जलालपुर, मिलक लच्छी और सैनी में पिछले 20 दिन में 65 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। बुजुर्गों में पहले से कई बीमारियां थीं। उन्हें बुखार भी आ रहा था। यहां अब भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। वह गांवों के डॉक्टर से दवा लेकर इलाज कर रहे हैं। खैरपुर गुर्जर गांव की आबादी 3500...
May 11, 2021
पणजी। देश में हर तरफ कोरोना तांडव मचा रहा है। गोवा सरकार की ओर से संचालित गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) में सुबह 26 कोराना मरीजों की मौत हो गई। गोवा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्‍वजीत राणे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  राणे ने कहा कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच हाईकोर्ट से कराई जानी चाहिए। राणे के अनुसार, इन मरीजों की मौत देर रात दो बजे से...
May 11, 2021
पटना। पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार सुबह पीएमसीएच के कोविड वार्ड में जाने के बाद पटना में मंदिरी स्थित आवास से पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन पर बगैर अनुमति के घूमने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। अब पप्पू यादव को किडनैपिंग के पुराने मामले में गिरफ्तार करने की...
May 11, 2021
कोरोना के कहर से एक तरफ तो लोग अपनों को खो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कफन चोरी तक के मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात में बने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई जबलपुर में भी खूब हुई है। जबलपुर शहर के बड़े प्राइवेट अस्पताल में शुमार सिटी अस्पताल पर बड़ा आरोप लगा है। अस्पताल ने मरीजों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में कुछ साक्ष्य मिले हैं, उसके बाद अस्पताल के मालिक और...