राजनीती
May 15, 2021
उन्नाव। गंगाघाट के हाजीपुर स्थित रौतापुर ही नहीं जिले के ज्यादातर श्मशान घाटों पर गंगा की रेती में शवों के दफनाने का मामला खुलने लगा है। बक्सर घाट पर शवों को जलाने से ज्यादा जमीन में दबा दिए गए, जिन्हें कुत्ते नोचते अवशेष गांवों तक ले जाने लगे और कुछ शव बाहर झांकने लगे तो प्रशासन की नींद खुली।
आनन फानन में करीब 175 शवों को गंगा किनारे फिर दफना दिया। गुरुवार सुबह पहले उन्नाव और...
May 15, 2021
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असम के डिटेंशन कैंपों में बंद उन लोगों को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया है, जो वहां 2 साल या उससे अधिक समय से रह रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति मानश रंजन पाठक की पीठ ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को अलग से सुनवाई करने वाली पीठ को सौंपने के बजाय इन बंदियों को तुरंत रिहा किया जाए।
याचिकाकर्ता समसुल हक...
May 14, 2021
हैदराबाद। देश में एक ओर जहां हर एक नागरिक को कोरोना वैक्सीन लगवाने बात कही जा रही है वहीं भारत बायोटेक की एक खबर ने देश की चिंता बढ़ा दी है। भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हाल ही में उनके 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुचित्रा ईला के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
भारत बायोटेक में कोरेाना के हमले की खबर...
May 14, 2021
नई दिल्ली। पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना वायरस भी एक प्राणी है। उसे भी जीने का अधिकार है। हम पीछे पड़े हैं तो वो भी बार बार रूप बदल रहा है। कोरोना वायरस को लेकर पूर्व सीएम का दार्शनिक अंदाज में दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में त्रिवेंद्र कह रहे हैं कि मैं दार्शनिक पक्ष के साथ यह बात कर...
May 14, 2021
इस साल हाल में चार राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए. देश में कोरोना की दूसरी अत्यंत घातक लहर के बीच जिस ढंग से ये चुनाव करवाए गए, वह केंद्र में गद्दीनशीन पार्टी के हितों के पूरी तरह अनुरूप थे. पश्चिम बंगाल के नतीज़ों का सबको बहुत बेसब्री से इंतजार था और जब वे आये तो कई अलग-अलग कारणों ने उनका स्वागत किया गया. भाजपा को असम और पुडुचेरी में खासी सफलता मिली. पश्चिम बंगाल में भी...
May 13, 2021
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए धार्मिक और राजनीतिक घटनाक्रम को जिम्मेदार बताया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत में कोविड-19 की हाल की स्थिति के जोखिम के आकलन में पाया गया है कि देश में कोरोना ट्रांसमिशन के लिए कई संभावित कारण है, जिसमें मुख्य रूप से धार्मिक और राजनीतिक घटनाक्रम शामिल हैं, जिसमें कोविड निमयों का पालन नहीं किया गया।...
May 13, 2021
न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीय श्रमिकों के एक समूह ने बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के खिलाफ एक जिला अदालत में मुकदमा दर्ज कराके उस पर न्यूजर्सी में एक विशाल हिंदू मंदिर के निर्माण के दौरान मानव तस्करी करने और न्यूनतम मजदूरी कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें बंद करके रखा गया और न्यूजर्सी में स्वामीनारायण मंदिर बनाने के लिए...
May 13, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 14 स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों ने बुधवार को प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर कथित तौर पर उनका उत्पीड़न करने और उनके साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने पदों से हटने की पेशकश की।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इससे एक दिन पहले ही जिला प्रशासन ने फतेहपुर चौरासी और असोहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को हटा दिया था। हालांकि, जिला...
May 13, 2021
राहुल गांधी ने बुधवार को भी ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएँ अभी तक सुलझाई नहीं गयी हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे?'
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी वैक्सीन,...
May 13, 2021
कोरोना हर किसी पर कहर बनकर टूट रहा है। मोदी लहर लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर फैन भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब आगरा से खबर आ रही है कि यहां के रहने वाले अमित जायसवाल जैन कोरोना पॉजिटिव थे। मथुरा के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर उन्हें फॉलो करते हैं। ये बात इसलिए अहम है कि उन्होंने ट्विटर पर नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री ऑफिस और सीएम योगी...