राजनीती
April 16, 2021
वाराणसी की जिला अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद के अतीत की पड़ताल करने का निर्देश दिया है. उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम 1991 के अनुसार, सभी आराधना स्थलों में वही यथास्थिति रहेगी जो स्वाधीनता के समय थी. ऐसी खबर है कि उच्चतम न्यायालय इस अधिनियम का पुनरावलोकन करने वाला है.
जिस समय बाबरी मस्जिद को ढ़हाने का भीषण अपराध किया जा रहा था उसी समय यह नारा भी लग रहा...
April 16, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के पहले चरण में अलग अलग जिलों में बवाल मारपीट और कत्ल की घटनाओं के बीच 71 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम तक 71 प्रतिशत मतदान हुआ। झांसी जिले में सबसे अधिक 80 प्रतिशत और जौनपुर में सबसे कम 63.15 फीसदी वोटिंग हुई। सहारनपुर में 74.53% वोट पड़े तो कई ज़िलों में जमकर बवाल हुआ। आगरा में मतपेटियां लूट...
April 15, 2021
अस्पताल और श्मशान में फ़र्क़ मिट गया है। दिल्ली और लखनऊ का फ़र्क़ मिट गया है। अहमदाबाद और मुंबई का फ़र्क मिट गया है। पटना और भोपाल का फ़र्क़ मिट गया है।
अस्पतालों के सारे बिस्तर कोविड के मरीज़ों के लिए रिज़र्व कर दिए गए हैं। कोविड के सारे गंभीर मरीज़ों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल रहा है। कोविड के अलावा दूसरी गंभीर बीमारियों के मरीज़ों को कोई इलाज नहीं मिल पा रहा है। कीमो के...
April 15, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हालात हर घण्टे खराब हो रहे् हैं। ऊपर की दो तस्वीरों में पहली तस्वीर लखनऊ के एक रिटायर्ड जज की है। तो दूसरी तस्वीर लखनऊ के भैंसा कुंड शमशान घाट की है। भैंसा कुंड श्मशान घाट को ऊंची चहारदिवारी से घेर दिया है, ताकि न जलती लाश दिखे और न ही लोगों को सच का पता चले कि कितने मरे और कितने जले?
PC- Janjwar
राज्य की राजधानी के विनम्र खण्ड में रहने वाले...
April 15, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने 50 लोगों को निजामुद्दीन मरकज मस्जिद की पहली मंजिल पर पांच वक्त की नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है। दिल्ली HC ने कहा कि 10 अप्रैल को जारी DDMA के नोटिफिकेशन के मुताबिक कोविड महामारी में अभी धार्मिक स्थलों को बंद नहीं किया गया है, लिहाजा मरकज़ पर भी ये पाबंदी लागू नहीं हो सकती है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि कोरोना की स्थिति लगातार खराब होती जा रही, एहतियात ज़रूरी है...
April 15, 2021
मुंबई। रमजान में मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार (14 अप्रैल, 2021) को अहम फैसला दिया। दरअसल कोर्ट ने जुमा मस्जिद ट्रस्ट की एक याचिका पर सुनवाई की। इसने मस्जिद में 50 लोगों के साथ पांच वक्त नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी थी। दक्षिणी मुंबई इस मस्जिद ने कहा कि एक समय में पचास लोगों के साथ नमाज पढ़ने क अनुमति मिले। इसपर सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि धार्मिक प्रथाओं को फॉलो...
April 15, 2021
नई दिल्ली। श्री कृष्ण जन्मभूमि केस में नया घटनाक्रम हुआ है। दरअसल, मथुरा कोर्ट में दायर एक अर्जी में आगरा स्थित जामा मस्जिद की रेडियोलॉजी सर्वे कराने की मांग की गई है।
अर्जी में दावा किया गया है कि इस मस्जिद के नीचे भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां दबाई गई हैं। याचिका में कोर्ट से रेडियोलॉजी टेस्ट के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वे (ASI) को निर्देश देने की मांग की गई है। जहांआरा मस्जिद को आगरा...
April 15, 2021
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पीएम केयर फंड पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 'टीका उत्सव' का ढोंग रच रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि बढ़ते मामलों के बीच बेड, टेस्टिंग, अस्पताल नहीं है। केरल के वायनाड से सांसद एक ट्वीट में कहा- 'ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन, वैक्सीन भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग...
April 15, 2021
नई दिल्ली। सरकार की ओर से अभी हाल ही में 46 मेंबर वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) बोर्ड के नए सदस्यों का ऐलान किया गया है। इनमें से ज्यादातर नॉन-ऑफिशियल मेंबर भाजपा के बताए जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, उद्योग जगत के लिए बनने वाली नीतियों की समीक्षा करने वाले इस एमएसएमई बोर्ड में 26 आधिकारिक सदस्य हैं और 20 सदस्य उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करते हैं। बोर्ड के सदस्यों...
April 14, 2021
लखनऊ। UP त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 15 अप्रैल को है। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पहले चरण का मतदान जिन जिलों में होना है, मंगलवार की शाम वहां चुनाव प्रचार का शोर थम गया था। चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए सभी सुरक्षा पुख्ता इंतजाम कर लिये हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मतदान सेंटर्स पर कोविड-19...