राजनीती
April 14, 2021
अम्बेडकर जयंती को दोनों ने अपनी गिरफ्तारी दी थी. इस ऐतिहासिक दिन पर इन दोनों गिरफ़्तारियों ने अन्दर से तोड़ दिया और आज फिर. बाबा साहेब की जयंती को हम मना रहे हैं पर उसी परिवार के आनंद और साथियों की रिहाई के लिए कितनी आवाज बुलंद की?
सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा से काफी हाउस दिल्ली की अंतिम मुलाकात भूलती नहीं. उस दिन गौतम से तो चलते-चलते मुलाकात हुई पर सुधा जी के साथ कुछ ज्यादा या कहें सबसे...
April 14, 2021
लखनऊ। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचाई हुई है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में पंचायत व पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी हैं। प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना से स्थिति बेहद खराब है। यूपी में सोमवार को जहां कोरोना संक्रमण के 13685 नए मामले सामने आए थे वहीं मंगलवार को 18,021 नए केस सामने आए...
April 14, 2021
भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देशभर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बुरा हाल है। लाश जलाने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। भोपाल के श्मशान और कब्रिस्तानों में जलती और दफन होती लाशों की संख्या सरकारी कागजों में रोजाना दर्ज हो रही संख्या से कई गुना ज्यादा है।
फोटो साभार- आजतक
आजतक की एक रिपोर्ट मुताबिक़ जहां...
April 14, 2021
नई दिल्ली। रमजान के दौरान दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत देने के एक दिन बाद ही केंद्र सरकार ने इस पर यू-टर्न लेते हुए दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि राजधानी में नए आपदा प्रबंधन नियमों के तहत सभी धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही हाई कोर्ट में लोगों को मरकज में जाने की सशर्त इजाजत देने पर सहमति जताई थी, लेकिन मंगलवार को...
April 14, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोनों ही इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं। दोनों ही नेताओं (योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव) ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। तमाम राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक दोनों के ही जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका...
April 14, 2021
लखनऊ। डीएम लखनऊ की वायरल स्वीकारोक्ति कि ''लोग अब सड़कों पर मरने लगे हैं'' व यूपी के कबीना मंत्री बृजेश पाठक का पत्र कि ''यूपी में कोरोना से निपटने को स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं'' के बीच अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाइट कर्फ्यू को नाकाफी बताते हुए, UP सरकार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार करने को कहा है। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि क्यों ना राज्य में लॉकडाउन...
April 14, 2021
भारत की संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज 130वीं जयंती हैं। इस मौके पर देश उन्हें संविधान निर्माता के तौर पर याद कर रहा है लेकिन डॉ अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे। नि:संदेह वे ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन थे और विराट बहुमत से चुने गए थे। संविधान में उनके विजन नजरिये का महत्वपूर्ण योगदान है। किन्तु उन्हें यहीं तक सीमित रखना उनके वास्तविक रूप को छुपाने की...
April 14, 2021
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष एक अर्जेंट पिटीशन दायर की है। यह आदेश वाराणसी कोर्ट ने स्थानीय वकील वीएस रस्तोगी द्वारा दायर एक याचिका के संबंध में पारित किया था, जिन्होंने मांग की थी कि जिस भूमि पर मस्जिद का...
April 14, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी राज्यों को प्रवासी बच्चों और प्रवासी मजदूरों के बच्चों के बारे में डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्यों के द्वारा इन्हें क्या सुविधाएं दी गई हैं इसके बारे में भी जानकारी देने का कहा गया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने चाइल्ड राइटस ट्रस्ट की ओर से दायर याचिका पर...
April 13, 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच हरिद्वार में चल रहे कुंभ व मरकज को लेकर मीडिया द्वारा फैलाई गई भ्रामक खबरों को लेकर बयान दिया है। मरकज द्वारा कोरोना फैलने की खबरों पर टिप्पणी किए बगैर रावत ने कहा कि मरकज की कुंभ से तुलना करना ठीक नहीं है। वहां मरकज में लोग एक ही हॉल में सोते थे। जबकि कुंभ केवल हरिद्वार तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में...