कर्नाटक: हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने पर आरएसएस नेता खिलाफ मामला दर्ज

Written by sabrang india | Published on: June 3, 2025
सुहास शेट्टी की याद में 1 मई को आयोजित कार्यक्रम बंटवाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत कवलपदुर गांव के माडवा पैलेस कन्वेंशन हॉल में हुई।


फोटो साभार : मकतूब

आरएसएस नेता कल्लदका प्रभाकर भट के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई। मैंगलोर में मारे गए हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता और अपराधी सुहास शेट्टी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांप्रदायिक टिप्पणी की था।

सुहास शेट्टी की याद में 1 मई को आयोजित कार्यक्रम बंटवाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत कवलपदुर गांव के माडवा पैलेस कन्वेंशन हॉल में हुई।

पुलिस ने कहा कि भट ने करीब 500 लोगों की भीड़ को संबोधित किया और कथित तौर पर ऐसी टिप्पणियां कीं, जो सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकती थीं।

शोक समारोह के दौरान दिए गए भाषण के आधार पर पुलिस ने भट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया जो सार्वजनिक व्यवस्था और समुदायों के बीच शांति को बाधित कर सकते हैं।

भट का विवादित टिप्पणियों का इतिहास रहा है। इससे पहले, 29 अप्रैल को भट्ट ने कासरगोड जिले के वोरकाडी गांव में श्रीमाथा सेवा आश्रम में एक सभा के दौरान हिंदुओं से तलवारों और चाकुओं से लैस होने का आग्रह करके विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र किया था।

दिसंबर 2023 में उन्हें हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों के लिए श्रीरंगपटना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जहां उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि ट्रिपल तलाक पर कानून बनने से पहले मुस्लिम महिलाओं के पास “स्थायी पति” नहीं थे। उन्होंने अपमानजनक और धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था।

बजरंग दल के सदस्य शेट्टी, सुरथकल में 2022 में मोहम्मद फाजिल की हत्या का मुख्य आरोपी था।

उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले थे। मंगलुरु में चार और दक्षिण कन्नड़ में एक आपराधिक मामले थे। 1 मई को मंगलुरु शहर की सीमा के भीतर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के सिलसिले में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अन्य घटना में, 27 मई को बंटवाल तालुक के कोल्थामजालू के 32 वर्षीय अब्दुल रहमान की एक ग्राहक के घर पर रेत उतारते समय हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके दोस्त और सहकर्मी 29 वर्षीय कलंदर शफी गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

तटीय क्षेत्र में हिंसक घटनाओं के बाद, कर्नाटक सरकार ने पिछले गुरुवार को प्रमुख पुलिस अधिकारियों में फेरबदल किया। मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल का तबादला कर उन्हें सीआईडी में आर्थिक अपराध शाखा का उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया। उनकी जगह डीआईजी (खुफिया) सुधीर कुमार रेड्डी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा, दक्षिण कन्नड़ एसपी यतीश एन की जगह अरुण के. हरिराम शंकर को नियुक्त किया गया, जो एसपी (खुफिया) के रूप में कार्यरत थे और अब उडुपी जिले के एसपी का पद संभालेंगे।

Related
 

भोपाल : पुलिस के साथ जिम पहुंचे बजरंग दल के सदस्य ने कहा कोई मुस्लिम न ट्रेनिंग देगा और न लेगा

बाकी ख़बरें