मणिपुर के कांगपोकपी जिले में 13 मई को अगवा किए गए छह नगा नागरिकों के शव क्षत-विक्षत हालत में 10 जून को सुरक्षा बलों ने बरामद किए थे। नगा संगठनों ने शव लेने से पहले अपनी मांगें पूरी करने की शर्त रखी थी, जिसके चलते शवों को इंफाल स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मुर्दाघर में रखा गया था। सोमवार को उन्हें उनके पैतृक गांव कोंसाखुल में दफनाया गया।

फोटो: पीटीआई
हिंसाग्रस्त मणिपुर के कांगपोकपी जिले में अपहरण के बाद हत्या किए गए नगा समुदाय के छह लोगों को सोमवार को उनके पैतृक गांव कोंसाखुल में दफना दिया गया।
मृतकों के शव इंफाल स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) के मुर्दाघर में रखे गए थे। नगा संगठनों ने शवों को लेने से पहले अपनी मांगें पूरी किए जाने की शर्त रखी थी, जिसके चलते शव लंबे समय तक मुर्दाघर में रहे।
नॉर्थईस्ट नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को शव सौंप दिए गए और अंतिम संस्कार के लिए कोंसाखुल ले जाए गए। मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न समुदायों के बड़ी संख्या में लोग गांव में इकट्ठा हुए।
सभा को संबोधित करते हुए यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) के अध्यक्ष एनजी लोरहो ने 13 मई, 2026 को मणिपुर के इतिहास का सबसे काला दिन बताया।
लोरहो ने कहा, “उस दिन कुकी नेशनल फ्रंट-प्रेसिडेंशियल (केएनएफ-पी), कुकी उग्रवादियों और लेइलोन गांव के लोगों ने लेइलोन वैफेई गांव में छह नगा युवकों की हत्या की, उनके शरीर को क्षत-विक्षत किया और उनके शरीर के टुकड़े कर दिए। उनके शवों के साथ जो बर्ताव किया गया, वह पूरी दुनिया के सामने मणिपुर राज्य और भारत के लिए शर्म की बात है।”
उन्होंने कहा कि यह अंतिम संस्कार नगा समुदाय और राज्य की मूलनिवासी आबादी की एकता का भी प्रतीक है।
लोरहो ने कहा, “हमारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और उसे बर्बाद किया जा रहा है। हमारे लोगों को मारा जा रहा है, विस्थापित किया जा रहा है और डराया-धमकाया जा रहा है। अगर इस घुसपैठ को नहीं रोका गया, तो मणिपुर के मूल निवासियों का अस्तित्व, पहचान और भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।”
यूएनसी ने केंद्र सरकार से उन उग्रवादी समूहों को कथित तौर पर संरक्षण देने और उन्हें खुश करने की नीति तत्काल समाप्त करने की मांग की, जिन पर हमलों और हत्याओं में शामिल होने के आरोप हैं।
द वायर के अनुसार, संगठन ने केंद्र सरकार से राज्य के मूलनिवासी लोगों के जीवन, जमीन और पहचान की रक्षा करने की अपनी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी निभाने की भी अपील की।
ज्ञात हो कि इस बंधक संकट की शुरुआत 13 मई को हुई थी, जब कुकी और नगा समूहों ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के तहत एक-दूसरे के समुदाय के लोगों को बंधक बनाया था। यह कदम दोनों पक्षों के बीच बढ़ती जातीय हिंसा के बीच उठाया गया था, जो उसी दिन कांगपोकपी में तीन थाडौ चर्च नेताओं पर घात लगाकर किए गए हमले और उनकी हत्या के बाद और भड़क गई थी।
इन युवकों का अपहरण 13 मई को कांगपोकपी जिले में घात लगाकर किए गए एक हमले के बाद हुआ था। इस हमले में अज्ञात बंदूकधारियों ने थाडौ कुकी समुदाय के तीन चर्च नेताओं की हत्या कर दी थी।
इस हमले के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुल 48 लोगों के अपहरण की घटनाएं सामने आईं। इनमें कुकी समुदाय के 28 और नगा समुदाय के 20 लोग शामिल थे।
अपहृत नगा समुदाय के 18 लोगों को लीलोन वैफेई गांव से अगवा किया गया था। 15 मई को नगा समूहों ने 14 कुकी नागरिकों को रिहा किया, जबकि कुकी समूहों ने भी 14 नगा नागरिकों को छोड़ दिया। रिहा किए गए नगा नागरिकों में लीलोन वैफेई गांव से अगवा किए गए 18 लोगों में से 12 शामिल थे।
इसके बाद 9 जून को नगा संगठनों ने बाकी बचे 14 कुकी नागरिकों को भी रिहा कर दिया। हालांकि, छह नगा युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। उनकी तलाश के दौरान 10 जून को सुरक्षा बलों ने उनके शव बरामद किए। शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे और उनके कई टुकड़े किए गए थे।
चार अन्य की हत्या पर कार्रवाई की मांग
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के नगा संगठन ने चार नगा नागरिकों की मौत के मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर 24 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया था।
इस घटना के विरोध में नेटिव पीपल्स कमिटी, मणिपुर (एनपीसीएम) ने सोमवार मध्यरात्रि से मंगलवार मध्यरात्रि तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, 12 नवंबर को उखरुल जिले के ‘न्यू हेवन’ इलाके में एनएच-202 (इंफाल-नगालैंड, उखरुल होते हुए) पर हुए एक सशस्त्र हमले में एक महिला समेत चार नागरिकों की मौत हो गई। ये चारों लोग दो अलग-अलग गाड़ियों से उखरुल से इंफाल आ रहे थे, तभी कुकी उग्रवादी होने के संदेह में कुछ हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चारों लोगों की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई।
अखबार के अनुसार, इस बंद का सबसे ज्यादा असर घाटी के जिलों और उखरुल, सेनापति जैसे नगा बहुल इलाकों में देखने को मिला।
एनपीसीएम के सह-संयोजक पीएच देबन ने सरकार से कुकी उग्रवादी संगठनों के साथ किए गए ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस’ (एसओओ) समझौते को रद्द करने की मांग की है।
उन्होंने कहा, “जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, खासकर कुकी उग्रवादी संगठनों के साथ एसओओ समझौता रद्द नहीं किया जाता, तब तक एनपीसीएम जेएनआईएमएस के मुर्दाघर में रखे चार नगा नागरिकों के शवों को स्वीकार नहीं करेगा। ये शव इंफाल पूर्वी जिले के पोरोमपट स्थित अस्पताल में रखे गए हैं।”
बीते 4 सितंबर को मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदस कोंथौजम ने पत्रकारों को बताया था कि कुकी सशस्त्र उग्रवादी संगठनों के साथ ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस’ (एसओओ) समझौते की अवधि आगे नहीं बढ़ाई गई है।
Related

फॉर्म 6: हटाए गए मतदाताओं के खिलाफ मुकदमा न चलाने का चुनाव आयोग (ECI) का आश्वासन, चुनाव कानूनों और नियमों का उल्लंघन
राजस्थान के SSR ड्राफ्ट में SIR रोल की तुलना में 11.67 लाख अधिक मतदाता, फिर भी राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों से 18 लाख कम