दलित लड़की की हत्या को लेकर योगी सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- ये जंगलराज नहीं तो क्या है?

Written by Sabrangindia Staff | Published on: June 23, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलितों के साथ अत्याचार और हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दलित लड़की बर्बर हत्या को लेकर रविवार को कांग्रेस राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाय कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अजय सिंह बिष्ट का राज दलित उत्पीड़न व निर्मम अपराधों का पर्याय बन गया है।’’उन्होंने कहा कि उन्नाव में नाबालिग दलित लड़की से दुराचार और फिर ईंटों से मार कर उसकी हत्या कर देना बेहद शर्मनाक है।

सुरजेवाला ने राज्य में अपराध की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कुशीनगर, प्रतापगढ़, मुज़्जफरनगर, गोरखपुर की वारदातों से क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा, ‘‘ये जंगलराज नहीं तो क्या है।’’

बता दें कि कि गुरूवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक गांव में 12 साल की एक किशोरी का उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वह घर के बाहर अपने परिजनों के साथ सो रही थी। बाद में उसकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस बारे में कहा कि लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। लड़की दलित समुदाय की थी। 

बाकी ख़बरें