फरीदाबाद जेल में 22 वर्षीय मुस्लिम युवक रिहान अली की मौत हो गई। उसकी शादी में अभी कुछ ही हफ्ते बचे थे। उसके परिवार का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसे प्रताड़ित किया गया, जलाया गया और बिजली के झटके दिए गए, साथ ही उनसे 18.8 लाख रुपये देने के लिए भी कहा गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एचटी
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के जैतोली गांव में परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन अब, वहां मातम पसरा है। शादी में बस 15 दिन बचे थे। सारी तैयारियां हो चुकी थीं।
मकतूब की रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल के रिहान अली की 12 नवंबर को फरीदाबाद जेल में मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले ही उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस कस्टडी में उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया गया, बिजली के झटके दिए गए और जलाया गया। परिवार ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों को भी फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर उनसे 18.8 लाख रुपये वसूले।
रिहान के चाचा नौशाद अली ने कहा, "सारी तैयारियां हो रही थीं। सब खुश थे। अब हम मातम मना रहे हैं। किसे पता था कि हमारी खुशियां दुख में बदल जाएंगी?"
"18 लाख रुपये दो, वरना जेल भेज देंगे"
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने 1.4 करोड़ रुपये की कथित लूट के मामले में 18 अक्टूबर को रिहान को गिरफ्तार किया था। परिवार का कहना है कि इस अपराध में रिहान का कोई हाथ नहीं था।
'मक्तूब' से बात करते हुए नौशाद ने बताया कि पुलिस रिहान को यह कहकर ले गई थी कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। लेकिन, उनका आरोप है कि रिहान को प्रताड़ित किया गया और पुलिस ने परिवार से पैसों की मांग शुरू कर दी।
नौशाद के मुताबिक, पुलिस ने रिहान के बड़े भाई कासिम और पिता अब्दुल सत्तार को भी उठा लिया। उन्होंने पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी और उन पर रिहाई के लिए पैसों का इंतजाम करने का दबाव डाला।
नौशाद ने 'मक्तूब' को बताया, "उन्होंने पहले उसके भाई को और फिर उसके पिता को उठा लिया। उन्हें थाने में रखा और पीटा। उन्होंने हमसे कहा कि या तो 18 लाख रुपये दो, वरना हम तुम्हें जेल भेज देंगे। उन्होंने धमकी दी कि रिहान को पीटा जाएगा और हमें 10 साल की सजा होगी।"
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के एक अधिकारी, जिसे परिवार ने दारा सिंह के रूप में पहचाना है, ने किश्तों में पैसों की मांग की। परिवार ने पहले 12.8 लाख रुपये दिए, जिसके बाद कासिम और अब्दुल सत्तार को रिहा कर दिया गया। इसके बाद, पुलिस ने कथित तौर पर 6 लाख रुपये और मांगे। नौशाद ने बताया, "उन्होंने हमसे 6 लाख रुपये और जुटाने को कहा। मेरे भाई के पास पैसे नहीं बचे थे। उसने पूछा, 'मैं ये पैसे कहाँ से लाऊं? क्या मुझे जमीन बेच देनी चाहिए?' उसने गांव वालों से कर्ज लिया और आख़िरकार बाक़ी रकम जुटाने के लिए हमारी चार बीघा जमीन बेच दी।"
"उसने कहा कि उसे डर है कि वह मर जाएगा"
नौशाद का आरोप है कि रिहान को बुरी तरह शारीरिक टॉर्चर दी गई, जिसमें बिजली के झटके देना और पीटना शामिल था। जब उसे जेल भेजा गया, तब तक उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी।
जेल से रिहान ने अपने परिवार को फोन किया। उसने बताया कि चोटों की वजह से वह न तो ठीक से खा पा रहा है, न खड़ा हो पा रहा है और न ही बैठ पा रहा है। उसने परिवार से विनती की कि वे उसे बचा लें, क्योंकि उसे डर था कि वह मर जाएगा।
नौशाद ने बताया, "उसने अपनी मां से कहा कि उसकी तबीयत बहुत ख़राब है और अपने पिता से मिलने आने को कहा। उसने बताया कि उसे बुरी तरह पीटा गया है, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं, और वह ठीक से खड़ा या बैठ भी नहीं सकता।"
परिवार ने उसके इलाज के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया, जिसके बाद अदालत ने उसे एम्स (AIIMS) में इलाज कराने की अनुमति दे दी। नौशाद का यह भी आरोप है कि रिहान ने परिवार को बताया कि हिरासत में उसे जबरदस्ती एसिड पिलाया गया था। जब परिवार ने सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूछा, तो पुलिस ने कहा कि कैमरे काम नहीं कर रहे थे।
जले हुए पैर, टूटी हुई उंगलियां
12 नवंबर को परिवार को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि रिहान की मौत हो गई है। वे बताई गई जगह पर पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां उसका शव नहीं मिला। बाद में उन्हें बताया गया कि वे 14 नवंबर की सुबह आकर पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाएँ।
नौशाद ने बताया कि जब उसने शव देखा, तो उस पर कई गंभीर चोटें थीं- उंगलियाँ और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे, और पूरे शरीर पर जलने के निशान और कट के घाव थे। परिवार ने शव का वीडियो बनाया और अधिकारियों से इन चोटों के बारे में सवाल किए। नौशाद ने 'मक्तूब' को बताया, "वीडियो रिकॉर्ड करते समय उन्होंने हमें उसके पैर ठीक से नहीं दिखाए। बाद में जब हमने उसका शरीर देखा, तो उसके पैर बुरी तरह जले हुए थे, मांस को नुकसान पहुंचा था और पूरे शरीर पर कट के निशान थे। उसकी उंगलियों की हालत भी बहुत खराब थी।"
उन्होंने कहा कि परिवार को इन चोटों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है और उन्हें रिहान की मौत के तरीके पर संदेह है।
एक पुराना विवाद
नौशाद ने आगे आरोप लगाया कि कासिम का पहले भी दारा सिंह नाम के एक अधिकारी के साथ विवाद हुआ था। इसमें उससे पैसे लेने का आरोप भी शामिल था, जिसके चलते एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने दावा किया कि उस पुराने विवाद में शामिल विरोधी पक्ष के लोग ही इस घटना के पीछे हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि रिहान का उस पुराने विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, और उसके खिलाफ लगाए गए आरोप या पुलिस की कार्रवाई का उसकी किसी गलती से कोई संबंध नहीं है।
"हम बस एक निष्पक्ष जांच चाहते हैं"
रिहान की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। नौशाद ने बताया, "15 दिन बाद शादी होने वाली थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। अब सब कुछ बर्बाद हो गया है। उसकी मां और परिवार की हालत बहुत खराब है। वे कुछ खा-पी भी नहीं पा रहे हैं।"
परिवार ने पुलिस हिरासत में प्रताड़ना, जबरन वसूली और जिम्मेदारी तय करने में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वे इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, पुलिस ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।
नौशाद ने कहा, "हम बस यही चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिले।"
ज्ञात हो कि फरीदाबाद में साल 2023 में पुलिस कस्टडी में इसी तरह की घटना सामने आई थी। द क्विंट की रिपोर्ट के अनुसार, 23 जुलाई को फरीदाबाद पुलिस की हिरासत में 30 वर्षीय शैकुल खान की मौत हो गई थी। हत्या के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
अलवर के टिकरी गांव का रहने वाला शैकुल, साइबर अपराध के एक मामले के सिलसिले में 20 जुलाई से फरीदाबाद पुलिस की हिरासत में था। फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, शैकुल और उसके 'साथी' एक साइबर धोखाधड़ी में शामिल थे। उन्होंने फरीदाबाद के रहने वाले कार्डियोलॉजिस्ट सुब्रत अखौरी और उनकी पत्नी शिल्पा को एक प्लॉट बेचने के बहाने लगभग 1.90 लाख रुपये का चूना लगाया था।
सुब्रत ने 13 जुलाई को साइबर क्राइम NIT पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। 20 जुलाई को पुलिस ने शैकुल और चार अन्य लोगों - नरेंद्र, धर्मेंद्र, साबिर और अली मोहम्मद - को गिरफ्तार किया।
परिवार का दावा है कि शैकुल बेकसूर था
शैकुल के भाई ने दावा किया कि उसका भाई बेकसूर था। साबिर ने 'द क्विंट' को बताया, "वह एक फ्लैट में रहता था और पुलिस तथा पटवारी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जो व्यक्ति प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हो, वह भला साइबर अपराध क्यों करेगा?"
Related

छात्र साहिल वाकोडे के लिए न्याय और IIT बॉम्बे से जवाबदेही की मांग कर रहे 140 प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया
असम: लखीमपुर में 132 बंगाली मुस्लिम परिवारों के घर गिराए गए, हिंदू निवासियों के घरों को छोड़ दिया गया: रिपोर्ट