राजनीती
October 1, 2019
जज के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी इस्तीफे के बाद क्यों?
वैसे भी, सीबीआई को मंजूरी की क्या जरूरत? मद्रास हाईकोर्ट से मेघालय तबादला। कारण बताया गया- आरोप हैं। सवाल है – तो जांच और महाभियोग पहले क्यों नहीं? गुजरात मामले में सरकार के खिलाफ फैसला देने वाले जजों को लेकर इतने विवाद क्यों? न्याय प्रणाली पर भरोसा रखने की अपील छापने वाले अखबार इन खबरों को क्यों नहीं छाप रहे हैं। बिलकिस बानो...
October 1, 2019
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में 25 सितंबर को खुले में शौच करने पर दो दलित बच्चों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में नए आरोप सामने आए हैं. इस मामले में दलित परिवार की एक 12 साल की लड़की और 10 साल के लड़के अविनाश और रोशनी की हत्या हुई थी. बच्चे के पिता ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले आरोपियों ने लड़की के साथ यौन हमला करने की कोशिश भी की थी।
अपने दो बच्चों को खोने वाले परिवार ने कहा कि जब...
October 1, 2019
21 अगस्त दिल्ली के तुगलकाबाद में 600 साल पुराने रविदास मंदिर गिराए जाने के विरोध में हिंसा फैली | इसी सिलसिले में पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया | सवाल उठ रहे हैं कि यह हिंसा दलित संगठनों को कमजोर करने के लिए प्रायोजित कराई गई है | सुनील गायकवाड़, महाराष्ट्र आद्याक्षों ने सबरंग भारत से इस बारे मे बात की |
October 1, 2019
अर्थव्यवस्था में चल रही सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते अगस्त के दौरान आठ कोर क्षेत्रों का उत्पादन निगेटिव जोन में चला गया। उत्पादन में गिरावट मुख्य रूप से कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, सीमेंट और बिजली क्षेत्र में रही। इन क्षेत्रों का उत्पादन 0.5 फीसदी घट गया जबकि पिछले साल अगस्त में कोर सेक्टर की विकास दर 4.7 फीसदी रही है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आठ कोर उद्योगों...
October 1, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक नारेबाजी करने के आरोप में चालीस छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन छात्रों ने भदोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों के साथ नारेबाजी की।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गत 27 सितम्बर को...
September 30, 2019
तेलंगाना में महिलाओं के साथ जघन्यतम अपराध के दो मामले सामने आए हैं। दो अलग अलग मामलों में राज्य में महिलाओं को यौन हिंसा का सामना करना पड़ा। धारपल्लीमंडल के सालपबांथथंडा में 26 वर्षीय व्यक्ति ने एक 22 वर्षीय महिला को अगवा कर उसे हवस का शिकार बनाया। पीड़िता गांव के बाहरी इलाके में मवेशी चरा रही थी। उसने पीड़िता को एक अलग क्षेत्र में ले जाकर बलात्कार किया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
मीडिया...
September 30, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप का शिकार हुई बिलकिस बानो की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार को आदेश दिया कि पीड़िता को दो हफ्ते के भीतर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही आदेश दिया कि बिलकिस बानो को सरकारी नौकरी और रहने के लिए आवास भी दिया जाए।
बिलकिस बानो की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी गुजरात...
September 30, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुचर्चित ‘हाउडी मोदी’ इवेंट व संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित करने समेत अपनी हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा के सारे अपेक्षित व निर्धारित कार्यक्रम पूरे करके स्वदेश वापस लौटे तो भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर दूर तक एकत्र हुए।
उन्होंने ढोल बजाकर हाथों में तख्तियां लेकर और नाच-गाकर अपनी खुशी का एहसास कराया। स्वाभाविक ही गोदी...
September 30, 2019
23 मार्च का दिन उन आम दिनों की तरह ही शुरू हुआ, जब सुबह के वक्त राजनैतिक बंदियों को उनकी कोठरियों से बाहर निकाला जाता था। आम तौर पर वे सारा दिन बाहर रहते थे और सूरज छुपने के बाद ही वापिस अंदर जाते थे। लेकिन आज, जब वार्डन चरत सिंह शाम को करीब चार बजे सामने आए और उन्हें अंदर जाने के लिए कहा तो वे सभी हैरान हो गए।
वापिस अपनी कोठरियों में बंद होने के लिए यह बहुत जल्दी था। कभी-कभी तो वार्डन की...
September 30, 2019
भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद 600 साल पुराने संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए। 21 अगस्त के बाद से वे 95 अन्य कार्यकर्ताओँ के साथ जेल में हैं। चंद्रशेखर आजाद रावण एक ऐसा नाम बन चुका है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है।
अपने स्कूल के समय से ही जातीय उत्पीड़न का दंश झेलने वाले चंद्रशेखर आजाद ने मुखर रुप से आवाज उठाई थी। यही कारण था कि जातीय...