राजनीती
October 3, 2019
बसपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (उत्पीड़न से संरक्षण) कानून के सख़्त प्रावधानों को बरक़रार रखने के उच्चतम न्यायालय के फ़ैसले से भाजपा और कांग्रेस के ‘दलित प्रेम' की पोल खुल गई है।
मायावती ने अदालत के मंगलवार के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने एससी/एसटी कानून...
October 2, 2019
रामल्ला। फलस्तीन ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ‘गांधी की विरासत और मूल्यों’ के सम्मान में डाक टिकट जारी किया। फलस्तीन अथॉरिटी (पीए) के दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसहाक सेदेर ने यहां मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में पीए में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार की मौजूदगी में यह डाक टिकट जारी किया।
सेदेर ने कहा कि गांधी की याद में डाक टिकट...
October 2, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद राज्य के लोग एक तरह से नजरबंद हैं और अपने ही घरों में कैद हैं। कश्मीर का दौरा कर लौटी सामाजिक कार्यकर्ताओं की कई टीमें बता चुकी हैं कि राज्य में संचार सुविधाओं सहित कामकाज आदि सब ठप पड़ा है। केंद्र सरकार की तरफ से बयान आते रहे हैं कि वहां सब ठीक है। इस बीच जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को...
October 2, 2019
गाँधी 1 अगस्त 1947 को पहली और आख़िरी बार कश्मीर गए। असल में शेख़ अब्दुल्ला की रिहाई में हो रही देरी और कश्मीर की अनिश्चितता को देखकर जवाहरलाल नेहरू ख़ुद कश्मीर जाना चाहते थे। लेकिन हालात की नाज़ुकी देखते हुए माउंटबेटन नहीं चाहते थे कि वह कश्मीर जाएँ और कोई नया तनाव पैदा हो। महाराजा भी नेहरू की यात्रा को लेकर सशंकित थे।
ऐसे में माउंटबेटन के आग्रह पर महात्मा गाँधी ने कश्मीर जाने का निर्णय लिया।...
October 2, 2019
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती स्वच्छ भारत दिवस के तौर पर मनाई जा रही है. इस अवसर पर राष्ट्रपिता की धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित करेंगे. लेकिन मोदी जी अपनी पार्टी के नेताओं पर रोक नही लगाएंगे जो सरेआम मुँह से शौच करते दिखाई देते हैं...
आज दिन भर मोदी जी गाँधी इतने महान हैं, गाँधी तो महात्मा हैं जैसी बातें करेंगे और कल से फिर वही गोड़से के...
October 2, 2019
एक
किसी भी व्यक्ति या विचार का मूल्यांकन करने का सही तरीका उसे उसके देश-काल में बांधकर समझना है; गांधी को समझना है तो उन्हें भी उस समय की परिस्थितियों के साथ जोड़कर देखना होगा।
गांधी की एक मुश्किल यह है कि उन्हें समग्रता में ही समझा जा सकता है। टुकड़ों में देखने का एक झंझट उसके एकांगी हो जाने का है। ऐसा करने से हरेक अपनी पसंद या नापसंद के गांधी तो ढूंढ सकता है - मगर गांधी को...
October 1, 2019
गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ पर इससे बड़ा क्रूर मजाक क्या होगा कि गांधी विचार की समाप्ति करने वाला व्यक्ति साबरमती आश्रम में जाएगा और उसको अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की बात करेगा। सुनने में आया है कि साबरमती आश्रम के ट्रस्टी भी इसे स्वीकार कर रहे हैं। अफसोस!
सरदार पटेल का भद्दा इस्तेमाल करने के बाद अब गांधी की 150वीं वर्षगांठ को भी अपने मकसद के लिए या कहिये अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल...
October 1, 2019
केंद्र सरकार की वन नीति के खिलाफ "इज्जत से जीने का अधिकार अभियान" ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इज्जत से जीने का अधिकार अभियान ने ऐलान किया कि आगामी 17 नवंबर 2019 को देश भर के राज्य की राजधानियों और अन्य शहरों में केंद्र सरकार की आदिवासी और अन्य परम्परागत वन निवासियों के खिलाफ बनाई जा रही जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जुलुस निकाला जायेगा।
उल्लेखनीय है कि इज्जत से जीने का...
October 1, 2019
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर एक लंबा आर्टिकल लिखा है। इस आर्टिकल में उन्होंने नाम लिए बगैर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राजन ने लिखा है कि अपने आलोचकों पर ट्रोल आर्मी छोड़ देने वाली सत्ताधारी पार्टी को सोचना चाहिए कि आलोचना को दबाने वाली सरकार भयानक नीतिगत भूल करती है।
नई दिल्ली। पूर्व रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने लिखा कि जिन...
October 1, 2019
2 अक्टूबर, 2014 को भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रखा था कि 2019 में स्वच्छ भारत के रूप में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आज मोदी भारत को ओडीएफ घोषित करेंगे। सरकार की नजर में भले ही देश स्वच्छ हो गया हो लेकिन मैनुअल स्क्वैंजिंग की समस्या अभी भी एक बीमारी के रुप में बनी हुई है। सीवर औऱ सेप्टिक टैंक बगैर सुरक्षा उपकरणों...