मुंबई। पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक संकट के कारण एक और मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, संजय गुलाटी नामक 51 वर्षीय एक व्यक्ति की पीएमआई बैंक घोटाले के विरोध में प्रदर्शन से घर लौटने के बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

मुंबई के ओशिवारा में टपोरेवाला गार्डन निवासी संजय गुलाटी, पीएमसी बैंक में खाताधारक थे। उनके पास पीएमसी बैंक की ओशिवारा शाखा में 90 लाख रुपये जमा थे। दुर्भाग्य ने संजय गुलाटी को त्रस्त कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जेट एयरवेज के कर्मचारी थे। अप्रैल में एयरलाइन के बंद हो जाने के बाद उन्हें निकाल दिया गया था। जब आरबीआई ने घोटालेबाज पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं की निकासी सीमा पर प्रतिबंध लगा दिया तो उन्हें एक और झटका लगा। सोमवार को संजय गुलाटी फोर्ट इलाके में किला कोर्ट में एक विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे।
लगभग 200 पीएमसी बैंक खाता धारकों ने सोमवार को मुंबई कोर्ट के बाहर उस समय विरोध प्रदर्शन किया, जब पीएमसी बैंक घोटाले में आरोपी- हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के निदेशक राकेश वधावन और सारंग वधावन और पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वेरियम सिंह को सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया।
दोपहर में संजय गुलाटी उसी रैली से घर लौटा और अपनी पत्नी से उनके लिए खाना परोसने के लिए कहा। जब वह खाना खा रहे थे तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित किया गया।
बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आऱबीआई से बात कर मामला शॉर्टआउट करने की बात कही है। इस बीच पीएमसी बैंक के खाताधारक अपनी राशि को लेकर परेशान हैं।