राजनीती

September 30, 2019
वनों पर आश्रित लोगों को अपने आसरे को बचाए रखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट के 13 फरवरी के आदेश पर भले ही रोक लगा दी गई है लेकिन वन निवासियों का उत्पीड़न अभी जारी है। यूपी के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट रेंज में गेरुआ तट पर बसे वन निवासियों के तीन घरों को डिप्टी रेंजर रामकुमार की अगुवाई में हाथी लगाकर गिरा दिया गया। इस मामले पर वनवासियों ने दुखद बताते हुए सीएम योगी...
September 30, 2019
26 मई 2018 को गोलपारा के हिरासत शिवर में एक बंगाली हिंदू सुब्रत डे रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। डे अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उस समय उनका परिवार अपनी मामूली चाय की दुकान से आय पर निर्भर था। अब एक साल बाद उसके बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और उसकी मां और पत्नी ने कपड़े के थैले बनाकर और बेचकर जीवनयापन कर रहे हैं। 28 सितंबर 2019 को सीजेपी की टीम ने...
September 28, 2019
इन अन्धकारमय दौर में, उन सब भारतियों के लिए यह लाज़मी है कि उसकी विरासत को जिंदा रखें, जो उसे करीब से जानते या उसके बारे में जानते थे. शंकर गुहा नियोगी ने कहा था: “संवेदनशील विचारों और लचीले कार्यकर्मों के ज़रिये हमें प्रकृति और विज्ञान के बीच के संतुलन को बनाये रखना होगा, और यह लोगों की चेतना को विकसित और आधार बनाकर ही संभव होगा.” ट्रेड यूनियन नेता, ए. के. रॉय, जिनका अभी हाल...
September 28, 2019
करीब 500 व्यक्तियों, महिला संगठनों, महिला अधिकार संगठनों, लोकतंत्र कार्यकर्ताओं, वकीलों, शिक्षाविदों, छात्रों, लेखकों और दुनिया भर के पत्रकारों के एक समूह ने कश्मीर की महिलाओं के समर्थन में एक बयान जारी कर भारत सरकार से कश्मीर में लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के एक दिन पहले यह बयान जारी किया गया है. गौरतलब है...
September 28, 2019
कॉर्पोरेट टैक्स भारत के उद्योगपतियों को दी गई सब्सिडी है। इससे फिस्कल डेफिसिट GDP का 0.8 % बढ़ेगा पर इससे मुख्यधारा के अर्थशास्त्रियों को ख़ास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि बड़े औद्योगिक घरानो को ही फायदा मिलना है। टैक्स कट से जनता का फायदा होता नज़र नहीं आ रहा। देखिए न्यूजक्लिक की खास पेशकश... Courtesy: News Click
September 28, 2019
नरेन्द्र मोदी ने अमरीका के ह्यूस्टन में डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में जबरदस्त नौटंकी की। वहां मौजूद लगभग पचास हजार लोगों ने दोनों नेताओं के जयकारे लगाए। दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की और दोनों ने ‘इस्लामिक आतंकवाद’ और पाकिस्तान को कोसा। यह सच है कि पश्चिम एवं दक्षिण एशिया में आतंकवाद ने अपने क्रूर पंजे फैला लिए हैं। ‘इस्लामिक आतंकवाद’ के नाम पर उन्माद तो भड़काया जा रहा है...
September 28, 2019
देश मे होती क्रूरता और बर्बरता की खबरों से विचलित होकर तीस्ता सेतलवाड़ समाज से सवाल कर रही हैं, कि हम कैसे भारत में रह रहे हैं? जहां दो मासूम बच्चों की क्रूर हत्या कर दी जाती है, केवल इसलिए कि वे खुले में शौच करने पर मजबूर गरीब दलित बच्चे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से नवाजा गया है। पीएम मोदी को ये अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स...
September 27, 2019
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद विपक्ष ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले ने पीड़िता की गिरफ्तारी के बाद तूल पकड़ लिया है। सवाल यह उठ रहा है कि पीड़िता को जेल भेज दिया गया जबकि चिन्मयानंद गिरफ्तार होने के बावजूद अस्पताल में है! प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट...
September 27, 2019
कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद बीजेपी अब फर्जी आंकड़ों और बतोलेबाजी के सहारे हिंदुत्व का राग अलाप रही है। राज्य में 52 दिन से शटडाउन है, संचार के साधन बंद हैं। गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने बेंगलुरू में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में मंदिरों का एक आंकड़ा बताया जिसपर कश्मीरी पंडितों ने ही सवाल उठाया है। कश्मीरी पंडित, जिन्होंने कश्मीर घाटी में संघर्ष की स्थिति का सामना किया है,...
September 27, 2019
रायगढ़। गारे पेलमा कोल ब्लॉक सेक्टर 2 आबंटन को लेकर आज ग्राम दोलेसरा, तमनार जिला रायगढ़ में 14 गांवो को प्रभावित करने वाली जनसुनवाई होने वाली है। इस जनसुनवाई का व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है। लेकिन विरोध करने वालों को पुलिस जनसुनवाई स्थल तक पहुंचने ही नहीं दे रही है।  ग्राम दोलेसरा, तमनार जिला रायगढ़ में 14 गांवो को प्रभावित करने वाली जनसुनवाई में शरीक होने के लिए दूर गांवों से सैकडों...