हिंसा

June 1, 2019
डुमरी। 10 अप्रैल 2019 को, गुमला के डुमरी प्रखंड के जुरमु गाँव के रहने वाले 50 वर्षीय आदिवासी प्रकाश लकड़ा को पड़ोसी जैरागि गाँव के लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था। जुरमू के तीन अन्य पीड़ित- पीटर केरकेट्टा, बेलारियस मिंज और जेनेरियस मिंज भीड़ द्वारा पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  इस हिंसा एवं पुलिस की भूमिका के विरुद्ध केंद्रीय जन संघर्ष समिति द्वारा 31 मई 2019 को डुमरी...
May 31, 2019
दलित की जान कितनी सस्ती है इसका अंदाजा आंध्र प्रदेश की घटना से लगाया जा सकता है जहां एक दलित को बाग से आम चोरी करने के आरोप में मार डाला गया। पूर्वी गोदावरी जिले के रंगमपेटा मंडल की सिंगमपल्ली ग्राम पंचायत में बुधवार को उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब एक 30 वर्षीय दलित व्यक्ति बिक्की श्रीनिवास की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास ने कथित तौर पर एक सवर्ण...
May 29, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गांधी और गोडसे लगातार सुर्खियों में रहे। भोपाल से बीजेपी ने बम धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से चुनाव में उतारकर साफ कर दिया कि वह हिंदुत्व के रास्ते पर है। टिकट मिलने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे द्वारा गांधी की हत्या को जायज बताया। इसके बावजूद उन्हें चुनाव में जीत मिली जिससे साफ हो गया कि इस भाजपा साफ तौर पर हिंदुत्व के मुद्दे को बढ़ावा दे रही...
May 29, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होने के बाद लगातार राजनेताओं पर हमले अथवा हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सपा कार्यकर्ता की हत्या हुई इसके बाद अमेठी में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। अभी दो दिन पहले बुलंदशहर के पूर्व सपा सांसद कमलेश वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अब इसके बाद दो हत्याओं से यूपी का...
May 29, 2019
नई दिल्ली: हापुड़ लिंचिंग केस में  सुप्रीम कोर्ट  ने फिलहाल अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करने को लेकर कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को ट्रायल कोर्ट के सामने अतिरिक्त दस्तावेज या अर्जी दाखिल करने की इजाजत दी। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की उस मांग को भी खारिज किया कि इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में बंद कर दी जाए। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल याचिका लंबित रख...
May 28, 2019
जिले के गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार को परिक्रमा मार्ग पर एक युवक ने विदेशी श्रद्धालु की गर्दन पर चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लातवियाई नागरिक जेमित्रिज भारत भ्रमण पर हैं। वह राधाकुंड के खजूर घाट पर रह कर भजन करता है। आज सुबह जब वह राधाकुंड पर भजन कर रहा था, तभी ऋषि नाम के स्थानीय युवक ने...
May 28, 2019
नई दिल्लीः एनडीए के दोबारा सत्ता में आने के बाद से लगातार हेट और हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। जय श्री राम बुलवाने के लिए कई जगह हिंसा हो चुकी है। नया मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है जहां प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेखक डॉ. अरुण गद्रे को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कथित तौर पर कुछ युवाओं ने घेरकर उनसे उनका धर्म पूछा और फिर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया...
May 27, 2019
राजस्थान के अलवर में एक युवक को बलात्कार करने की सजा मौत के रूम में देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुतिबिक, युवक ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर शादी से लौट रही एक बच्ची का रेप किया था। जानकारी होने पर मौके बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक युवक को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों ने गुस्से में आकर युवक को इतना पीटा की उसकी मौत हो...
May 27, 2019
नई दिल्ली। बीते पांच साल सत्ता में रहने के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। बीजेपी की दोबारा जीत के बाद ही मुस्लिमों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। तीन दिन बाद मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन इससे पहले ही कई राज्यों से खूनखराबे और मुस्लिमों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। बिहार के बेगूसराय में...
May 25, 2019
वडोदराः गुजरात के वडोदरा जिले के पाद्रा तालुका में स्थित महुवड गांव में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर कथित तौर पर उच्च जाति के 200 से 300 लोगों की भीड़ द्वारा एक दलित दंपति के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। दलित युवक ने फेसबुक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था कि सरकार दलितों के शादी समारोह के लिए गांव के मंदिर का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं देती। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस...