हिंसा
June 4, 2019
पुणे। आम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आरएसएस व जुड़े संस्थान काफी आक्रामक रूप से सक्रिय हो गए हैं। मुंबई में आरएसएस के हथियारों की ट्रेनिंग कैंप के बाद पुणे के निगड़ी इलाके से विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ी कुछ हैरान करने वाली खबरें मिल रही हैं। विहिप के लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने अपनी रैली में राइफल से हवाई फायरिंग के साथ खुलेआम तलवारों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में विहिप...
June 4, 2019
नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में बीजेपी विधायक के एक महिला से मारपीट का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में बीजेपी विधायक बलराम थवानी उस महिला संग मारपीट कर रहे थे, जो अहमदाबाद में नरोदा में पानी की आपूर्ति के विरोध में कथित तौर पर शामिल थी। विवाद बढ़ने पर विधायक ने माफी मांग ली है और इस महिला ने बीजेपी विधायक के हाथ पर राखी भी बांध दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने इस सुलह की फोटो को शेयर किया और...
June 3, 2019
हिंदूवादी संगठन बजरंग दल एक बार फिर चर्चाओं में आया है। दरअसल बजरंगदल के नेताओं पर समर कैंप में युवकों को हथियारों की ट्रेनिंग देने की तस्वीरें सामने आई हैं। इस मामले में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, भायंदर स्थित नवघर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इसमें सामने आया है कि जिस शिक्षण संस्थान में...
June 3, 2019
भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला को सरेआम लात-घूसों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक महिला तेज गर्मी के बीच पानी की किल्लत की समस्या लेकर विधायक के पास पहुंची तो उन्होने समस्या के निवारण की जगह महिला पर लात-घूसे बरसा दिए।
वीडियो गुजरात के अहमदाबाद के नरोडा इलाके का बताया जाता है जहां महिला पानी के...
June 3, 2019
पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस एम आर शाह की बेंच के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान CBI ने जांच पूरी करने के लिए 6 माह तक का समय मांगा था। लेकिन शीर्ष अदालत ने सीबीआई को 3 माह के अंदर जांच पूरी करने का आदेश दिया गया। वहीं पिछली सुनवाई में 11 लड़कियों की हत्या मामले पर जांच पूरी कर 3 जून तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था।...
June 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक ओर अल्पसंख्यकों को भय मुक्त कराने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की खबरें आ रही है। इन घटनाओं के आरोपी ज्यादातर आरएसएस या इनसे जुड़े संस्थानों के कार्यकर्ता ही होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि मोदी जी के शब्दों में आखिर अल्पसंख्यक कितनी भरोसा कर सकते हैं। ...
June 3, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत में सेना के दो जवानों को भीड़ द्वारा पीटे जाने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सेना के ये जवान शनिवार को एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे, जहां इनकी स्टाफ से कुछ बात पर बहस हो गई इसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दोनों जवानों को बीच सड़क पर बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से...
June 1, 2019
मोदी सरकार-2 आने के बाद भी दलितों पर हो रहे लगातार हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के देवास का है यहां एक शादी के दौरान जुलूस पर पथराव की घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कई अन्य घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव है। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
खबरों के मुताबिक, देवास...
June 1, 2019
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पेड़ की छांव में बैठकर खाना खा रहे चार मजदूरों को कथित तौर पर पीटने का मामला सामने आया है। करीब आधा दर्जन युवकों ने मजदूरों को बेल्ट, चप्पलों और लातों से पीटा। इस दौरान उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि वीडियो में अभद्र शब्दों के प्रयोग के चलते इसे प्रसारित नहीं किया जा रहा है। मजदूरों पर धार्मिक स्थल...
June 1, 2019
ठाणे। एनडीए नीत मोदी सरकार में कथित हिंदुत्वादी ताकतें लगातार नियम कानूनों को ताक पर रखकर अपना विस्तार करने में जुटी हैं। हिंदुत्व और गाय के नाम पर हिंसा पिछली मोदी सरकार में खूब फली-फूली। इसके साथ ही गांधी को विलेन बताकर उनके हत्यारे का महिमामंडन किया गया। चुनाव में भी गांधी गोडसे छाए रहे। हिंदू महासभा अलीगढ़ की पूजा शकुन पांडेय ने गांधी जयंती पर उनके पुतले को गोली मारी तो अब सावरकर की जयंती पर...