पुणे में VHP कार्यकर्ताओं ने खुलेआम हथियार लहराए, फायरिंग की, 200 के खिलाफ केस दर्ज

Written by sabrang india | Published on: June 4, 2019
पुणे। आम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आरएसएस व जुड़े संस्थान काफी आक्रामक रूप से सक्रिय हो गए हैं। मुंबई में आरएसएस के हथियारों की ट्रेनिंग कैंप के बाद पुणे के निगड़ी इलाके से विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ी कुछ हैरान करने वाली खबरें मिल रही हैं। विहिप के लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने अपनी रैली में राइफल से हवाई फायरिंग के साथ खुलेआम तलवारों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

निगड़ी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके के विहिप अध्यक्ष शरद इनामदार, जिला कार्याध्यक्ष धनाजी शिंदे और जिला मंत्री नितिन काटकर सहित 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को बिना किसी अनुमति के निगड़ी क्षेत्र में विहिप द्वारा यह रैली निकाली गई है।

एनडीटीवी इंडिया की खबर के अनुसार 2 जून की शाम को विहिप की इस रैली में 200-250 लोग शामिल थे। जिनके पास एयर गन और तलवारें थीं। आरोप है कि 4 लड़कियां हवा में एयर गन लहराते हुए फायरिंग कर रही थीं तो 5 लड़कियां खुलेआम तलवार भांज रही थीं। जबकि घातक हथियार पास रखने पर पुलिस ने पाबंदी लगा रखी है।  

फिलहाल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। परंतु सवाल यह है कि क्या अब यह दृश्य अब जनता के लिए आम हो जाएगा? क्या अब हिन्दुत्व के नाम पर विद्वेष का यह जहर समाज में इस तरह खुलेआम फैलता रहेगा?

बाकी ख़बरें