हिंसा
June 13, 2019
आगरा: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद देशभर से हत्याओं की खबरें बड़े पैमाने पर आ रही हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में दर्जनों हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें राजनीतिक हत्याएं बड़े पैमाने पर हुई हैं। अब बुधवार को बार काउंसिल की अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान दरवेश यादव के रूप में की है।
दरवेश यादव दो दिन पहले ही यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं। घटना आगरा...
June 12, 2019
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष टीम ने वरिष्ठ वामपंथी नेता गोविंद पानसरे की हत्या के संबंध में मंगलवार को दक्षिणपंथी कार्यकर्ता शरद कालस्कर को गिरफ्तार किया। सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 25 वर्षीय कालस्कर को मुंबई से गिरफ्तार किया और कोल्हापुर में अदालत के सामने पेश किया। अदालत ने उसे 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
इससे पहले भी कालस्कर का नाम कई बड़े आपराधिक मामलों में...
June 10, 2019
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सोमवार को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा गया गृह मंत्रालय का परामर्श विपक्ष शासित राज्यों में ‘गहरा षड्यंत्र' और ‘सत्ता हथियाने की चाल' है।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने पत्र में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमीनी हकीकत जाने बिना या...
June 10, 2019
नई दिल्ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गोरक्षा शब्द काफी सुर्खियों में रहा। गोरक्षा के नाम पर उन्मादी भीड़ ने कई लोगों की जान ले ली। अब यही स्थिति मोदी के दूसरे कार्यकाल में शुरू हो चुकी है। चुनाव बाद से हिंसा की अनगिनत वारदातें हो चुकी हैं।
अब हरियाणा के फतेहाबाद में गो तस्करी के शक में 4 युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने चारों...
June 10, 2019
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पठानकोट के जिला न्यायालय का फैसला आ गया है। इस मामले में पठानकोट जिला न्यायालय के जज तेजविंदर सिंह ने छह आरोपियों को दोषी पाया है, जबकि एक को बरी कर दिया गया है। न्यायाधीश तेजविंदर सिंह ने मंदिर के संरक्षक व ग्राम प्रधान सांजी राम, एसपीओ सुरेन्द्र कुमार, विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया, सब इंस्पेक्टर...
June 10, 2019
वैसे तो मुझे आज पश्चिम बंगाल में भाजपा की राजनीति और अखबारों में उसकी पर रिपोर्टिंग पर लिखना चाहिए लेकिन यह मामला अभी कुछ दिन चलेगा और उसपर लिखने का मौका फिर मिलेगा। पर अलीगढ़ के टप्पल कस्बे में जो हो रहा है वह शायद संभल जाए तो इसमें अखबारों की भूमिका बताना रह जाएगा। आज दैनिक जागरण में पहले पन्ने पर खबर है, बच्ची के कातिलों को फांसी की मांग के साथ टप्पल में तालाबंदी। इस खबर की तस्वीर आप देख सकते...
June 8, 2019
यूपी के अलीगढ़ जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के बाद गम और गुस्से का माहौल है। राजनीति, खेल, फिल्म समेत समाज के हर तबके लोग बड़ी संख्या में ट्वीट कर बच्ची के कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इस हत्याकांड में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। इस बीच अलीगढ़ पुलिस ने...
June 6, 2019
राजकोट: गुजरात मॉडल के नाम पर मोदी 2014 में केंद्र की सत्ता में आए थे। लेकिन गुजरात का जातिवादी मॉडल किस कदर घिनौनै है यहां से दलित उत्पीड़न की लगातार सामने आती घटनाएं इसका उदाहरण है। राज्य के सीआईडी क्राइम ने खुलासा किया है कि अपने पिता के हत्यारों में से एक की जमानत रद्द करवाने का प्रयास कर रहे एक दलित युवक की 22 मई को हत्या कर दी गई थी।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एक साल पहले मारे गए दलित...
June 4, 2019
गुजरात के अहमदाबाद के नरोदा से भाजपा विधायक बलराम थवानी का एक महिला से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया। महिला नीतू तेजवानी एनसीपी की वार्ड प्रभारी है और अपने इलाके में पानी के पाइप लाइन काटे जाने को लेकर विधायक से बात करने गई थी।
महिला का आरोप है कि इसी दौरान विधायक ने बीच सड़क पर उनसे मारपीट की। हालांकि भाजपा विधायक ने विवाद बढ़ने पर माफी मांग ली। विधायक ने कहा है कि वह मेरी बहन...
June 4, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में दलितों के खिलाफ हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बनासकांठा के कांकरेजा का है। यहां अरणीवाडा गांव में शराब बेचने का विरोध करने पर एक दलित युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी गई।
हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, राकेश परमार...