हिंसा

February 9, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर द्वारा दायर उस शिकायत पर दिल्ली पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है जिसमें पिछले साल फरवरी में लोगों को दंगे के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।  उत्तर पूर्व दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और...
January 29, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सिंघु बॉर्डर किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र है। ऐसी जानकारी है कि यहां किसानों का विरोध करते हुए भीड़ इकट्ठा हो गई है, जिसने यहां पर पत्थरबाजी की है और किसानों के टेंट उखाड़ दिए गए हैं।  सिंघु पर किसान आंदोलन के तहत हजारों किसान पिछले दो महीनों से मौजूद हैं, लेकिन गणतंत्र दिवस को निकाली गई ट्रैक्टर...
January 28, 2021
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत उसने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बागपत के पास चल रहे धरने पर लाठीचार्ज के जरिये की है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात की गई है। बताया जा रहा है कि किसान सो रहे थे तभी पुलिसकर्मियों का जत्था पहुंचा और उसने भीषण लाठीचार्ज कर दिया और कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया। लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए हैं...
January 23, 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बार फिर 'हाथरस कांड' को दोहराया गया है। जहां शिवराज की पुलिस ने प्यारे मियां कांड में यौन शोषण पीड़िता नाबालिग बच्ची की मौत के बाद शव उसके परिजनों को सौंपने की बजाय सीधे श्मशानघाट ले गई और अंतिम संस्कार कर दिया।  इस मामले को लेकर अब सरकार पूरी तरह से घिरी नजर आ रही है। हर कोई मध्य प्रदेश पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रही है। इतनी ही नहीं...
January 22, 2021
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित उज्जवला होम के संचालक पर महिलाओं ने सेक्स रैकेट चलाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि इसमें पुलिस की भी मिली भगत है। यही कारण है कि सरकंडा थाना में रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है।  दरअसल, उज्जवला गृह में रहकर किसी तरह बाहर निकली महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत की बात सामने आने पर...
January 16, 2021
रिलीजियस लिबर्टी कमीशन की वार्षिक रिपोर्ट में यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, एमपी और तमिलनाडु सबसे खराब रिकॉर्ड वाले राज्य हैं भारत में ईसाइयों के खिलाफ नफरत और लक्षित हिंसा नामक एक रिपोर्ट में पाया गया है कि भारत की ईसाई अल्पसंख्यक आबादी पर हमले जारी रहे। इतना ही नहीं कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान इसमें वृद्धि हुई। Evangelical फाउंडेशन ऑफ इंडिया की धार्मिक लिबर्टी कमीशन की 2020 की वार्षिक...
January 15, 2021
यूपी के जालौन जिले में पुलिस ने कोंच नगर के भाजपा उपाध्यक्ष को नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष के खिलाफ यह कार्यवाही नाबालिग लड़कियों की शिकायत के बाद की है। पुलिस ने भाजपा नेता के घर पर छापेमारी करते हुये उसे गिरफ्तार किया। साथ ही घर से एक हार्ड डिस्क भी बरामद की है, जिसमें पुलिस को कई वीडियो भी मिले है। इन वीडियो में आरोपी नाबालिग...
January 11, 2021
करनाल। हरियाणा में करनाल जिले के कैमला गांव में रविवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने ‘किसान महापंचायत’ के कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। वहां मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर लोगों को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के फायदों के बारे में बताने वाले थे। ये सारी बातें सोशल मीडिया के सहारे पूरे दिन सामने आ रही थीं लेकिन मेनस्ट्रीम मीडिया सीएम खट्टर की छवि बचाने के लिए विरोध की खबर दबाने में जुटा था।...
January 11, 2021
याद कीजिए, साल 2019 की 16 जुलाई। सोनभद्र के उम्भा गांव में वन विभाग की 'विवादित' जमीन पर कब्जे को लेकर इलाके के दबंगों ने 11 आदिवासियों की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी में गोंड जनजाति के 11 लोग मारे गए थे। दर्जनों घायल हुए थे। पुलिस प्रशासन की अनदेखी से अब लीलासी में भी उम्भा जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। ऐसी ही 'विवादित' व वनाधिकार कानून के तहत क्लेम की गई...
January 8, 2021
स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा संकलित रिपोर्ट पिछले वर्ष की तुलना में संबंधित सांप्रदायिक घटनाओं में भारी वृद्धि को दर्शाती है। कर्नाटक के तटीय जिलों में सांप्रदायिक घटनाओं का एक संकलन क्रॉनिकल नाम से प्रकाशित हुआ है। इस संकलन में यहां स्थानीय प्रेस में दर्ज की गई घटनाओं के आधार पर वार्षिक आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। ये आंकड़े कार्यकर्ता सुरेश बी. भट द्वारा संकलित किए गए हैं जिसमें उन्होंने...