हिंसा

March 2, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा के हिसाब से नर्क बना हुआ है। चारों तरफ से महिला उत्पीड़न, हत्या व रेप की खबरें आ रही हैं। अब एक मामला सामने आया है जहां यौन शोषण के आरोपी ने पीड़िता के पिता को गोली मार दी।  यह मामला हाथरस जिले के नौजरपुर गांव का है। इस गांव की बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने सोमवार को पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में छह...
March 2, 2021
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से गंभीर सवाल उठे हैं। उन्नाव के बाद अब अलीगढ़ में एक दलित नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसका शव गांव के पास गेहूं के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। घटना अकराबाद थाना क्षेत्र के किवलाश गांव की है। घरवालों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है और एफआईआर में रेप की धाराएं लगाई हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार,...
February 25, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मंगलवार को मांग की गई कि राजधानी में पिछले साल हुए दंगों में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) जैसी विभिन्न एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल बॉडीज द्वारा दी गई फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट का कोई कानूनी आधार नहीं होने की घोषणा की जाए। उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले साल फरवरी में हुए दंगों में एक वकील की याचिका पर चीफ जस्टिस डी.एन. पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह...
February 23, 2021
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का एसएस कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। यूपी के शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोमवार शाम अधजली स्थिति में नगरिया मोड़ पर मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बारे में छात्रा ने कुछ...
February 23, 2021
नई दिल्ली। बीते साल 23 फरवरी को दिल्ली में हुए दंगे के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने फिर से विवादित बयान दिया है। बीते साल फ़रवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफ़राबाद समेत कुछ और इलाक़ों में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।  सोमवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मिश्रा ने कहा, “पिछले...
February 22, 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल में एक 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर अपहरण और गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता ने बीजेपी के मंडल चीफ समेत चार लोगों को आरोपी बताया है। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को उसका अपहरण कर लिया गया था जब वह किराने का सामान खरीदने गई थी। उसके परिजनों ने जैतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बीते रविवार को युवती अपने घर से कुछ दूरी पर बेहोश...
February 19, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने बताया कि दोनों दलित लड़कियों के शवों की पोस्टमार्टम...
February 18, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में खेत से दलित समुदाय से आने वाली दो नाबालिग लड़कियों का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, चारा लेने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां खेत में गई थीं। लड़कियों के चाचा को किसी ने सूचना दी कि तीनों लड़कियां खेत में पड़ी हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं,...
February 15, 2021
हाल में ही फ्रंटलाइन डिफेंडर्स नामक संस्था द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट ‘ग्लोबल एनालिसिस 2020’ के अनुसार मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर है और इस सन्दर्भ में देश की स्थिति चीन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, लीबिया, पाकिस्तान और सीरिया से भी बदतर है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में दुनिया के 25 देशों में कुल 331 मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हत्या की...
February 11, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में भी पुलिस टीम पर हमले ने कानपुर के बिकरू कांड की याद ताजा कर दी है। वहां गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर घेरकर हमला किया गया था। यहां दबिश देने गई पुलिस पर भी शराब माफियाओं के द्वारा हमला किया गया है। पुलिस को घेरकर पिटाई की गई। उनकी वर्दी फाड़ दी गई और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से बेरहमी से दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। लहूलुहान दरोगा और सिपाही को...