कानून का बोलबाला
March 23, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोराटोरियम पॉलिसी में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने ब्याज पर ब्याज मामले पर निर्देश दिया कि मार्च से अगस्त 2020 छह महीने की लोन मोनाटोरियम अवधि के लिए उधारकर्ताओं से कोई चक्रवृद्धि या दंडत्मक ब्याज नहीं लिया जाएगा और यदि पहले ही कोई राशि ली जा चुकी है, तो उसे वापस जमा या समायोजित किया जाएगा।
अदालत ने ट्रेडर एसोसिएशन और अपील करने वाले...
March 18, 2021
नई दिल्ली। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार (17 मार्च) को एक नेपाली व्यक्ति को रिहा करने का आदेश दिया, जिसे लगभग 41 साल पहले गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में था। मुख्य न्यायाधीश थोथाथिल बी राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध रॉय की पीठ ने इस बात को ध्यान देने के बाद आदेश दिया कि आरोपी की मानसिक रूप से वर्तमान आयु लगभग 9 वर्ष और 9 महीने है। पीठ एक दीपक जोशी के मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसे...
March 18, 2021
चंडीगढ। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को फरीदाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को श्रमिक अधिकार कार्यकर्ता शिव कुमार को सोनीपत पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखने और हिरासत में प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया।
शिव कुमार के पिता की याचिका पर जस्टिस अवनीश झिंगन ने उक्त निर्देश दिया है। अपनी याचिका में कुमार के पिता ने उनके खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियों के...
March 17, 2021
हाईकोर्ट ने पिछले साल हुए दिल्ली दंगा मामले में लियाकत अली, अरशद, गुलफाम और इरशाद अहमद को बीस-बीस हजार रुपये के निजी मुचलका और इतनी ही रकम के जमानती जमा करने की शर्त पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में घटना के करीब दो माह बाद दिल्ली पुलिस द्वारा चश्मदीद होने का दावा करने वाले पुलिसकर्मी का बयान दर्ज किए...
March 13, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को पेन ड्राइव के माध्यम से डेटा देने के लिए एडवोकेट महमूद प्राचा द्वारा दी गई सहमति को देखते हुए, दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को जांच अधिकारी से 19 मार्च 2021 तक जवाब मांगा कि वह पेन ड्राइव के "टारगेट डेटा" को प्राचा के क्लाइंट से संबंधित किसी भी जानकारी में परिवर्तन या प्रकटीकरण के बिना ड्राइव से "टारगेट डेटा" कैसे प्राप्त करना...
March 13, 2021
हमारे देश के सत्ताधारी दल भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस के स्वाधीनता संग्राम में कोई हिस्सेदारी न करने पर चर्चा होती रही है. पिछले कुछ वर्षों में संघ की ताकत में आशातीत वृद्धि हुई है और इसके साथ ही इस संगठन के कर्ताधर्ताओं ने यह जताने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं कि आज़ादी की लड़ाई में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका थी. आरएसएस के चिन्तक कहे जाने वाले राकेश सिन्हा इन दिनों भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं. उनका...
March 12, 2021
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को भाग कर शादी करने वाले और दूसरे धर्म में शादी करने वाले जोड़ों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने ऐसे जोड़ों द्वारा भारी संख्या में दायर की जा रही संरक्षण याचिकाओं पर चिंता व्यक्त की और सरकार से उन्हें सुरक्षा देने की बात कही है।
न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन की एकल पीठ ने कहा कि भारी संख्या में रोजाना दायर की जा रही इन याचिकाओं के बीच...
March 8, 2021
नई दिल्ली। महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है। मनुस्मृति में महिलाओं का स्थान पशु, शूद्र व निर्जीव ढोल के बराबर बताया गया है लेकिन हमारे संविधान ने महिलाओं को पुरूषों की बराबरी का दर्जा देते हुए उनके अधिकारों को बढ़ाने का काम किया है। आज महिला दिवस पर हम ऐसे ही कानूनों की बात कर रहे हैं जो महिला को बराबरी देने व उनके...
March 8, 2021
20 साल पहले SIMI संगठन पर बैन लगाकर उसके 122 कार्यकर्ताओं को "आतंकवादी प्रवृत्ति" का ठप्पा लगाकर केंद्र सरकार की पुलिस ने गिरफ़्तार किया था, शनिवार को कोर्ट ने उन्हें निर्दोष मानकर रिहा कर दिया।
नई दिल्ली। गुजरात में सूरत की एक अदालत ने शनिवार को अहम सुनवाई के दौरान 122 लोगों को प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के सदस्य के तौर पर दिसंबर 2001 में यहां हुई...
March 3, 2021
नई दिल्ली। पिछले साल फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों की जाँच को लेकर विवादों में घिर चुकी दिल्ली पुलिस की तीखी आलोचना अब अदालत भी कर रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अभियुक्त के कथित कबूलनामे के लीक होने की जाँच रिपोर्ट पर पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि यह 'आधा-अधूरा और बेकार काग़ज़ का टुकड़ा है।'
जामिया मिलिया इसलामिया के छात्र आसिफ़ इक़बाल तनहा की याचिका पर सुनवाई करते...