हक़ और आजादी
March 13, 2018
विकास के नाम पर ढेरों वादों और जुमलों के बाद भी पूरे भारत के किसान सरकार की इन झूठी बातों में नहीं आये. याद कीजिए, दिल्ली के जंतर मंतर पर किस प्रकार से चूहा खाकर और खुद का मूत्र पीकर तमिलनाडु के किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया था. राजस्थान में भी उसी तरह कुछ किसानों ने विधानसभा में मार्च करने की ठानी थी, पर प्रशासन ने इस कदर उन्हें दबाया की कुछ देर के लिए मन में यह सवाल आया कि क्या यही लोकतंत्र है...
March 12, 2018
आरएसएस शायद देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो यह दावा करता है कि वह एक सांस्कृतिक संस्था है परंतु देश की केन्द्रीय सरकार के एजेंडे का निर्धारण भी करता है। हिन्दू राष्ट्र के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आरएसएस आज देश का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उसके मुखिया (सरसंघचालक) आरएसएस पर तो पूर्ण नियंत्रण रखते ही हैं, अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा, विहिप, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आरएसएस से संबद्ध...
March 12, 2018
"लोग टूट जाते हैं, एक घर बनाने में
तुम तरस नहीं खाते, बस्तियां गिराने में?"
महंत सरजू दास की अगुवाई में 26 फरवरी 2017 की रात के नीम अंधेरे में दलित बस्ती पर बुलडोजरों से हमला हुआ,उस वक़्त करेड़ा सो रहा था, लोग गहरी नींद में थे,तब बस्ती उजाड़ने की इस साज़िश को अंजाम दिया गया,यह भी चिंता नहीं की गई कि इन घर दुकानों में सोये लोगों की जान जा सकती है.
संपत्ति की ऐसी भी क्या लालसा...
March 12, 2018
देहरादून: उत्तराखंड में एक विधायक द्वारा महिलाओं से मारपीट के मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी बीजेपी के विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बीजेपी ने उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है.
दलित महिलाओं के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में रुद्रपुर से बीजेपी...
March 12, 2018
मुंबई. विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से निकाला गया मोर्चा रविवार को मुंबई पहुंचा. करीब 40 हजार से ज्यादा किसान मोर्चे में शामिल हुए हैं. यह पहला मौका है जब किसान किसी आंदोलन में पूरे परिवार के साथ उतरे हों. अन्नदाता वाकई में कर्ज का बोझ कितना झेल रहे हैं कि इसका अंदाजा आप केवल इसी बात से लगा सकते हैं कि कई किसान नंगे पैर ही नासिक से लेकर मुंबई तक आ गए हैं. कइयों के तो पैरों...
March 12, 2018
नेताओं-अभिनेताओं को बाथरूम में घुसकर मीडिया कवरेज देने वाला गोदी मीडिया किसानों के इस अभूतपूर्व सम्मेलन को पूरे दिन में सिर्फ कुछ मिनट देकर कर्तव्य की इतिश्री क्यूँ कर ले रहा है ताकि कोई उन्हें किसान विरोधी ना कह दे. सोशल मीडिया के लड़ाके तो इन किसानों को महाराष्ट्र और केंद्र सरकार के खिलाफ साजिश तक बता चुके हैं... भूलिए मत नेता रोटी का झूठा वादा कर सकते हैं...रोटी किसान ही आपकी थाली तक पहुंचाएगा...
March 11, 2018
महाराष्ट्र में किसानों की समस्याओं पर राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) की विशाल रैली निकाली जा रही है. इसमें करीब 30 हजार किसान शामिल हुए हैं. यह रैली रविवार को मुंबई पहुंच जाएगी और सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करेगी. यह रैली शनिवार को भिवंडी पहुंच चुकी है.
राज्य सरकार ने अब तक इस रैली के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. सीएनएन...
March 11, 2018
नई दिल्ली. देश में दलितों की स्थिति आजादी के 70 साल बाद भी बहुत नहीं बदली है. आज भी दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार की खबरें आए दिन आती रहती हैं. सरकारें आती हैं और जाती हैं लेकिन दलितों की संपूर्ण सुरक्षा का प्रबंध नहीं कर पाती. हर साल आने वाली एनएचआरसी की रिपोर्ट दलित अत्याचार रोकने में नाकाम सरकारों की पोल खोलती है. इस रिपोर्ट में सिर्फ दर्ज केसों के बारे में जानकारी होती है लेकिन इससे भी ज्यादा...
March 10, 2018
नई दिल्ली: यूपी के बलिया में महिला दिवस पर दलित महिला के साथ वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया. सूदखोरों ने कर्ज के विवाद में महिला को जिंदा जला दिया. 40 वर्षीय रेशमी घर पर सो रही थी. इस दौरान गांव के दबंग लोगों ने रेशमी के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कने के बाद आग लगा दी. रात में ही पुलिस ने रेशमी को जिला अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गयी है.
महिला का कसूर था कि...
March 10, 2018
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के योगी राज में कानून व्यवस्था और महिलाओं का सम्मान की पोल शुक्रवार को उस समय खुल गई जब एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 20 लड़कियों को वेतन मांगने पर कमरे में बंद कर दिया गया और उनके साथ जोरजबरदस्ती की गई. चौंकाने वाली बात यह है कि यह कॉल सेंटर मुख्यमंत्री महिला हेल्पलाइन का कॉल सेंटर है, जहां परेशानी में फंसी महिलाओं को मदद दी जाती है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अगले...