हक़ और आजादी

March 17, 2018
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर भगवा पट्टा डाले गुंडई करते युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास के बाहर गुंडई करता हुआ नजर आ रहा है.  वीडियो में युवक कह रहा है कि हिंदू राष्ट्र बनेगा और ओवैसी की छाती पर चढ़कर बनेगा. इसे रोकने वाला ना कोई है और ना ही कोई होगा. वीडियो में युवक...
March 17, 2018
रामगढ़: पति की हत्या के बावजूद अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी ने दरियादिली दिखाई है. अंसारी की पत्नी मरियम खातून ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि उनके पति के हत्यारों को फांसी मिले. मरियम खातून ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि उनके पति को मारने वाले भी अपनी जान गंवा दें. वे चाहती हैं कि कोर्ट उन्हें फांसी के बजाय उम्रकैद की सजा सुनाए. झारखंड की एक अदालत ने शुक्रवार को गोरक्षा से जुड़े अलीमुद्दीन...
March 16, 2018
पटना. अररिया लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद राजद समर्थकों द्वारा निकाले गये विजय जुलूस में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले वायरल विडियो को लेकर गुरुवार को दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा. भाजपा ने इसके विरोध में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की मांग की. वहीं शहर के युवाओं ने शाम को मशाल जुलूस निकालकर इसका विरोध किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना ने शाम को प्राथमिकी दर्ज कर ली. इस...
March 16, 2018
उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले १५ मार्च को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में विशाल ‘किसान प्रतिरोध रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के कोने-कोने से आये हजारों किसानों ने ‘आत्महत्या नहीं संघर्ष करेंगे’ की हुंकार भरी। किसानों ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव, तहसीलों, जिला मुख्यालयों और विधान सभा तक चरणबद्व मार्च करेंगे तथा अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। रैली के मुख्य...
March 15, 2018
नई दिल्ली. कथित अपर कास्ट वर्ग अभी दलित समाज के लोगों को किसी भी मामले में स्वीकारने को तैयार नहीं है. कथित सवर्णों को दलितों की मूंछें तक पसंद नहीं हैं. अगर मामला प्रेम प्रसंग को हो तो कतई स्वीकार्य नहीं है. प्रेम प्रसंग में दलित युवक की हत्या का  मामला हैदराबाद के कदापा जिले में सामने आया है. दलित युवक का कसूर ये था...
March 15, 2018
आज (15 मार्च) वो दिन है जिस दिन बहुजन समाज के एक और मसीहा ने 15 मार्च 1934 को इस भारत देश के पंजाब राज्य के रोपड़ जिले के खवासपुर गाँव में जन्म लिया। उनका नाम मान्यवर कांशी राम था जिन्हें उनके साथ काम करने वाले हम सब लोग आदर और प्यार से "साहब" के नाम से ज्यादा संबोधित करते थे। बहुजन समाज को जो इज्जत और अधिकार मिले हैं और सफलता मिली है उसमें बहुजन समाज के सभी महापुरुषों (तथागत बुद्ध...
March 15, 2018
उत्तर प्रदेश और बिहार की जनता ने २०१९ के आम चुनावों से पहले सामंती विचारधारा और साम्प्रदायिकता के सहारे सत्ता हथियाने वालो को अल्टीमेटम दे दिया है के उनकी घृणा और दलित पिछड़ा विरोधी मानसिकता को जनता स्वीकार नहीं करेगी और लोकतंत्र के जरिये, विरोधाभाषों का इस्तेमाल करके समन्तिशाही लादने की किसी भी प्रकार के प्रयासों को जनता कूड़ेदान में फेंक देगी. पडोसी बिहार ने तो ये सन्देश और भी मजबूती से दिया है...
March 14, 2018
नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश की रहने वाली जमीला को देश की पहली मुस्लिम महिला पोस्टमैन होने का दर्जा मिला है. जमीला हैदराबाद के महबूबाबाद जिले के गरला मंडल की लेडी पोस्टमैन के रूप में नियुक्त हुई हैं. जमीला के पति की ख्वाजा मियां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. छोटे-छोटे बच्चों का पालने के लिए उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा.  बाद में संयोग से उन्हें पति की जगह पर डाकिए की नौकरी...
March 13, 2018
हापुड़. सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में तीन युवकों ने दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया. आरोपितों ने दोनों युवकों को हाथ बांधकर लटका दिया और बेरहमी से पीटा. दबंगों ने पीड़ित युवकों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दिव्यांग युवक के बायें हाथ का अंगूठा भी काट लिया. एक आरोपित ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया. दलित जाति से ताल्लुक रखने वाले पीड़ित दिव्यांग युवक ने तीनों...
March 13, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. वाराणसी में पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौका विहार किया. लेकिन जिस समय पीएम मोदी अपने विदेशी मेहमान के साथ गंगा की सैर कर रहे थे, सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. थोड़े ही समय में ट्विटर पर #SaveKashiFromModi ट्रेंड करने लगा....