हक़ और आजादी
November 12, 2019
अयोध्या: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में प्रमुख मुद्दई रहे इकबाल अंसारी तथा कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने केंद्र सरकार से वर्ष 1991 में अधिग्रहीत की गई भूमि में से मस्जिद के लिए जमीन देन की मांग की है। विवादित ढांचे के आसपास की 67 एकड़ जमीन 1991 में केंद्र सरकार ने अधिग्रहित कर ली थी।
अंसारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार, अगर सरकार हमें जमीन देना चाहती है तो वह उसी 67 एकड़ हिस्से...
November 12, 2019
नई दिल्ली। बांग्लादेश-भारत-पाकिस्तान पीपुल्स फोरम के कोलकाता में हुए सातवें त्रि-देशीय सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि कश्मीर पर केंद्र सरकार की कार्रवाई के खिलाफ 13 नवम्बर को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया जाएगा।
सम्मेलन में आवाज उठाई कि केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के नागरिकों, पार्टियों, संगठनों एवं विधान सभा को बिना विश्वास में लिए जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त कर उसे दो...
November 12, 2019
नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा अपने ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड रद्द करने के फैसले पर लेखक आतीश तासीर ने कहा है कि वह मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ लड़ेंगे।
अंग्रेजी अखबार द हिंदू को अमेरिका से टेलिफोन पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘कानूनी लड़ाई में आने वाले बड़े खर्च और लगने वाले लंबे वक्त के मद्देनजर मैं जरा सा संकोच कर रहा था। हालांकि, बहुत सारे लोगों ने...
November 11, 2019
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले पर दिए गए फैसले पर काफी लोग असंतोष भी जता रहे हैं। कानून के कई जानकार इस फैसले को दूसरे नजरिए से देखते हैं और उनका मानना है कि यह फैसला धार्मिक आस्था को ध्यान में रखकर दिया गया है और यह भविष्य में ढेर सारी दिक्कतों को जन्म देने वाला है। ‘द टेलिग्राफ’ की एक रिपोर्ट में कई कानूनी विशेषज्ञों ने फैसले को एक चुनौती करार दिया है। उनका मानना है कि अयोध्या...
November 9, 2019
रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से पहले अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जमीन से आसमान तक पुलिस निगरानी की व्यवस्था की गयी है। शहर के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। आसमान से ड्रोन कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों द्वारा कोर्ट के निर्णय का सम्मान रखने व सौहार्द बनाए रखने की अपील की...
November 9, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर मंदिर मामले पर सुनवाई के लिए एक Constitutional Bench का गठन किया है। पर आखिरकार राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद अयोध्या मुद्दा है क्या ? सुनिए अयोध्या की कहानी , तीस्ता सीतलवाड़ की ज़ुबानी.
November 8, 2019
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति ने एक प्रस्ताव पारित कर अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) से कहा कि अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को भी शबद कीर्तन की इजाजत दी जाए।
इस बारे में एक प्रस्ताव राज्य सरकार के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा द्वारा लाया गया, जिन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने जीवन भर जाति और लिंग आधारित...
November 5, 2019
असम में नागरिकता को लेकर लोगों में खौफ का माहौल है। एनआरसी की अंतिम सूची में 19 लाख से ज्यादा लोग बाहरी करार दिए गए हैं। अभी इनके पास 120 दिन का समय नागरिकता को लेकर अपील करने के लिए है। बाहरी घोषित किए गए लोगों को रखने के लिए असम में छह डिटेंशन सेंटर (अस्थाई जेल) बनाए गए हैं। इनमें पिछले नौ साल में 27 कैदिओं की मौत हो चुकी है।
सिटीजंस फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) असम में नागरिकता संबंधी...
November 4, 2019
एक तरफ़ जहाँ केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश को डिजिटिल बनाने का दावा कर रही है, वहीं बिहार में छात्र डिजिटल शिक्षा से कोसों दूर हैं, क्योंकि उनको शिक्षा देने वाले कंप्यूटर शिक्षक लगभग 800 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके धरने के कारण यह है कि बिहार के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पूरी तरह से बंद पड़ी है। इस दौरान शिक्षकों ने अपने सभी त्यौहार भी धरना स्थल पर ही मनाए हैं। इसके बावजूद सत्ताधारी दल...
November 4, 2019
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्र पिछले एक सप्ताह से हॉस्टल फीस में वृद्धि, आने-जाने के समय, प्रोटेस्ट फाइन को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल नियमावली के मसौदे के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन जेएनयू को जेल बनाना चाहता है।
छात्रों का कहना कि हॉस्टल मेस बिल में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा इंटर हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन से जेएनयू छात्र संगठन को पूरी...