हक़ और आजादी

November 4, 2019
2008 में रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के 11 साल बाद मोहम्मद कौसर और गुलाम खान बरी कर दिए गए हैं। हालांकि, अब वे इस बात को लेकर संशय में हैं क्या कोर्ट का आदेश उन पर लगा ‘आतंकी’ होने का दाग मिटा पाएगा? आतंक के आरोप में गिरफ्तार होने से पहले 48 साल के कौसर प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे। वहीं, 41 वर्षीय खान की बरेली के बहेड़ी इलाके में एक...
November 2, 2019
नई दिल्ली। बहुजन चिंतक और प्रोफेसर दिलीप मंडल ट्विटर ने प्रतिबंध लगा दिया था. दिलीप मंडल को ट्विटर पर कुछ भी लिखने या पोस्ट करने से प्रतिबंधित किया गया था. इसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर दिलीप मंडल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी, साथ ही उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है, जिसकी वजह से ट्विटर ने प्रतिबंध लगाया. ये ट्वीट 1 मार्च 2019 को किया गया था. इसके बाद दिलीप मंडल ने ट्विटर...
November 2, 2019
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) के अंतिम मसौदे में असम के 19,06,657 लोगों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। जिन लोगों को अंतिम मसौदे से बाहर रखा गया है उन्हें अब असम के कुछ जिलों में संबंधित अधिकारी "अस्वीकृति के कारण" की प्रमाणित प्रतियां सौंप रहे हैं। इन प्रमाणित प्रतियों में अंतिम मसौदे से बाहर रखने के कारण बताए गए हैं। ऐसे में लिस्ट से बाहर किए गए व्यक्ति के पास विदेशी ट्रिब्यूनल...
November 2, 2019
NRC की फ़ाइनल सूची प्रकाशित होने से पहले असम के डिटेंशन कैम्पों में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सूची प्रकाशित होने के बाद दुलाल चंद्र पाल और फालू दास की मौत हुई है। ऐसे में भाकपा माले ने डिटेंशन कैंपों को यातना शिविर बताते हुए इन्हें बंद करने की मांग की है। इसके साथ ही भाकपा माले ने डिटेंशन कैंपों को बंद करने, एनआरसी वापस लेने व नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए 6 नवंबर को देशभर...
November 1, 2019
साधो, आज एक पंडित जी का लेख पढ़ने को मिल गया। उस लेख में हिंदू धर्म और त्योहारों के महत्व पर पर  प्रकाश डाला गया था। लेख मुख्यतः  छठ पूजा को लेकर था।  साधो, उस लेख का मुख्य सार यह था कि किस तरह हिन्दू धर्म के त्योहार सभी जातियों का उद्धार करते हैं। पढ़ते हुए यह भी आभास हो रहा था कि पंडित जी बताना चाह रहे हैं कि वर्ण व्यवस्था कितना जरूरी है। जाति का होना कितना जरूरी है।...
October 23, 2019
असम एनआरसी: दो साल पहले दुलाल पाल को विदेशी घोषित किया गया था और डिटेंशन कैंप भेज दिया गया था। वहां, हाल ही में उनकी तबियत बिगड़ी और वे चल बसे। दुलाल पाल के पास हिंदुस्तानी होने के सारे कागजात थे। तो आखिर कौन विदेशी है? और कौन हिंदुस्तानी?  और ये कौन तय करेगा? जिनकी जिंदगी जा रही है उनका हर्जाना कौन देगा? 
October 23, 2019
वाशिंगटन: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव की घटनाएं, स्वयंभू गो रक्षकों द्वारा दलितों और मुस्लिमों पर हमले जैसी घटनाएं भारत द्वारा अल्पसंख्यकों को प्रदत्त कानूनी संरक्षण के अनुरूप नहीं हैं। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कांग्रेस की उप समिति को यह कहा है। दक्षिण और मध्य एशिया के मामलों के लिए अमरीका के विदेश मंत्रालय की राजदूत एलिस जी। वेल्स ने कहा कि भारत के साथ साझेदारी पर अमेरिका...
October 20, 2019
नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित प्राचीन रविदास मंदिर को गिराए जाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आज़ाद को शनिवार को जमानत मिल गई है लेकिन उन्होंने जेल से बाहर आने से इंकार कर दिया है। भीम आर्मी की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर ने कहा है कि जब तक सभी 95 साथी बाहर नहीं आ जाते वो बाहर नहीं आएंगे. इस मामले में चंद्रशेखऱ आजाद सहित 96 लोगों को...
October 20, 2019
वाराणसी। वाराणसी के डीरेका समेत रेलवे की सात उत्पादन इकाइयों को निगम बनाने की तैयारी है। यानी सरकार इन उत्पादन इकाइयों का निजीकरण करने जा रही है। इसे लेकर रेल फैक्ट्री कर्मियों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित कर्मियों ने वाराणसी में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  बता दें कि रेलवे बोर्ड ने अपनी सभी उत्पादन इकाइयों को एक कंपनी के अधीन करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक सभी...
October 19, 2019
नई दिल्ली। भीम आर्मी ने 21 अगस्त को चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित रविदास मंदिर के विध्वंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद सहित 96 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली के तुगलकाबाद में 600 साल पुराने रविदास मंदिर को ढहाने के विरोध में प्रदर्शन के चलते गिरफ्तार भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली की एक अदालत...