नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 17वें दिन किसानों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पंजाब-हरियाणा समेत वेस्ट यूपी के सहारनपुर व मेरठ मंडल के ज्यादातर टोल प्लाजा पर किसानों ने कब्जा जमा लिया है और टोल फ्री करते हुए, किसान धरने पर बैठ गए हैं।

मेरठ में कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सिवाया टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है। 11 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा फ्री रखा जाएगा। कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर ही धरना देकर बैठ गए हैं।

बागपत में कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर धरना चल रहा है। वाहनों को बिना टोल दिए निकलवाया। भाकियू कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में मवी कलां टोल प्लाजा पर बैठे है।
सहारनपुर में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने पूर्व घोषणा के अनुसार ज़िले के तीनों टोल फ्री कर दिए हैं। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सुबह से नेशनल व स्टेट हाइवे के सरसावा, हरोडा व कोलकी टोल प्लाजा पर कब्जा जमाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर किया था। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में किसानों ने हरौड़ा स्थित एनएच टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। कोलकी स्टेट हाइवे के प्लाजा पर किसानों और पुलिस अधिकारियों में तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन किसान टोल बंद कराकर ही माने।

सरसावा में भी किसानों ने भाकियू महासचिव अशोक कुमार के नेतृत्व में टोल फ्री कराया और अंबानी अडानी के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया। इस दौरान टोल प्लाजा पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही। डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ एस चन्नपा व एसपी देहात अतुल शर्मा आदि अधिकारी भी लगातार निरीक्षण करते रहे और स्थिति पर नजर बनाए रहे।
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राज्य स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के चलते टोल फ्री करा दिया।
गढ़ में टोल प्लाजा पर करीब 2 घंटे किसानों के विभिन्न संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया और टोल को फ्री चलाया। इसी बीच 10 मिनट के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा टोल को चलाया गया तो भाकियू भड़क गई और किसानों ने धरना प्रदर्शन फिर फ्री कर दिया।
यही नहीं, गाजियाबाद के दुहाई से लेकर फरीदाबाद तक किसानों टोल प्लाजाओं पर कब्जा कर लिया है। किसान आगरा-दिल्ली हाईवे को टोल फ्री कराने के बाद वहीं पर धरना देकर बैठ गए हैं।
करनाल में किसानों ने शुक्रवार देर रात से ही भस्ताडा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। अंबाला का शम्भू बॉर्डर का टोल भी किसानों ने फ्री कर दिया हैं। जींद में खटकड़ और बद्दोवाल टोल भी फ्री करवाए गए। मुरथल टोल से भी वाहनों को बिना टोल दिए निकाला गया। घरौंडा टोल और पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा को भी किसानों ने फ्री करवाया। भिवानी में किसान संगठनों ने चरखी दादरी रोड पर कितलाना टोल को फ्री करवाया गया।
किसानों ने ऐलान किया था कि पूरे देश में रोज प्रदर्शन होगा। पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 14 तारीख को धरने दिए जाएंगे, जो धरने में शामिल नहीं होगा वो दिल्ली को कूच करेगा। 12 तारीख को एक दिन के लिए पूरे देश के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे।
इसी को लेकर सभी टोल पर विशेष पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। किसान आंदोलन के मद्देनजर सभी करीब 130 टोल प्लाजा पर पुलिस का कड़ा पहरा है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी प्रमुख हाईवे पर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी मुस्तैदी बरते जाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
उधर कई जगह रालोद, सपा व कांग्रेस के साथ किसान नेताओ को नजरबंद किए जाने की भी खबरें आ रही हैं। मेरठ में सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी को उनके साथियों के साथ उनके इम्लियांन स्थित निवास पर नजरबंद कर दिया।