लखनऊ। दिल्ली में जमे किसान संगठनों के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में वेस्ट यूपी में भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने जिला मुख्यालयों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। सहारनपुर शामली सहित ज्यादातर जिलों में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कृषि कानून रद्द करने व एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने को लेकर ज्ञापन सौंपे। किसानों के जुलूस के आगे पुलिस प्रशासन के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। कई जगह पुलिस और किसानों में तीखी नोंक झोंक हुई। सहारनपुर में किसानों ने धक्के से कलेक्ट्रेट का गेट खोला तो बिजनौर में बैरिकेडिंग तोड़कर ज़िला मुख्यालय पहुंचे।

लखनऊ में उग्र हुए सपा कार्यकर्ता
सहारनपुर में भाकियू कार्यकर्ता गांधी पार्क में इकट्ठा हुए और जुलूस के साथ कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर खुद धक्का मारकर गेट खोला और सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ किसान कलक्ट्रेट में दाखिल हुए। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी किसान नहीं रुके और डीएम दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी के साथ डीएम अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बिजनौर में किसान कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ डाली जिसके बाद किसान भारी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। जिले में धरना-प्रदर्शन को लेकर चिन्हित स्थानों पर भारी पुलिसबल तैनात है। जिले में आज के किसानों के जिला मुख्यालयों के प्रदर्शन को देख गैर भाजपा दलों के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात की गई है। शामली व मुजफ्फरनगर में भी किसानों ने ट्रैक्टरों संग प्रदर्शन किया।
उधर, नजरबंदी के बावजूद कई जिलों में सपा नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कई जगह पुलिस से झड़प भी हुई। लखनऊ में सपाईयों पर लाठीचार्ज हुआ तो मेरठ में 50 से ज्यादा सपाई हिरासत में ले लिए गए।
मेरठ में किसानों के समर्थन में कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर रहे सपा समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें गाड़ी में आंबेडकर भवन गंगानगर ले गई। अतुल प्रधान समेत कई सपाइयों को पुलिस को खींचकर गाड़ी में डालना पड़ा उन्होंने विरोध किया। अतुल प्रधान के घर पर पुलिस थी। उन्हें नजरबंद किया गया था, लेकिन वह पीछे के रास्ते से निकल आए और कमिश्नरी पहुंच गए। उनके अलावा पार्टी बड़े नेताओं में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भी कमिश्नरी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि सपाई इसे शांतिपूर्वक प्रदर्शन बता रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लेना शुरू किया तो हंगामा हो गया।

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में भाकियू का कब्जा
सपा नेताओं का कहना है कि समाजवादी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर किसानों के आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा और किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते रहेंगे। थोड़ी देर बाद पूर्व मंत्री अब्बास और गोपाल अग्रवाल समेत कुछ और सपाई भी प्रदर्शन करने के लिए कमिश्नरी पहुंचे, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।
उधर, लखनऊ में किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज कर दिया। लखनऊ में साइकिल रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोकने पर पहले सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई सपा नेता घायल हो गए।
शाहजहांपुर में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान को उनके सदर बाजार स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह खबर पाकर तमाम कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस लाइन लाया गया।
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक यह बिल वापस नहीं होता, तब तक समाजवादी किसान सड़कों पर उतरकर किसान के साथ खड़ा होगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करेगा।
जौनपुर में सपा के पूर्व राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव, विधायक लकी यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन सभी को बाजार थाना क्षेत्र के मंगलम लॉन के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया। फतेहपुर में सोमवार को सपा कार्यकर्ता सदर कोतवाली के नहर कॉलोनी के पास किसानों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर सपाइयों को धरना स्थल से जबरन उठाकर धरना खत्म कराया और सभी को हिरासत में लिया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में थे। सुबह सर्किट हाउस में अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। इस दौरान धक्का देकर कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस का दरवाजा तोड़ दिया। चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। यहां सपाइयों की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं गिरफ्तार किया है। सभी को नवीन मंडी स्थित अस्थाई जेल ले जाया गया।