हक़ और आजादी
November 26, 2019
नई दिल्ली: आज संविधान दिवस है। साल 1949 में 26 नवंबर के दिन ही भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 नवंबर को देश भर में संविधान दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। यही वजह है कि देश...
November 23, 2019
5 अगस्त, 2019 को, भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त कर इसे केंद्रशासित प्रदेश में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही संचार की सम्पूर्ण नाकाबंदी की गई, जहाँ टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। नागरिकों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा हो गई।
राज्य से बाहर रह रहे लोगों का यहां रह रहे अपने परिवारों के साथ कोई संपर्क नहीं था, स्वास्थ्य सुविधाओं को निलंबित कर दिया गया था, व्यापार...
November 22, 2019
देश के विभिन्न राज्यों में वन अधिकार अधिनियम, 2006 को किस हद तक लागू किया गया है, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री जे.एस. भभोर ने इससे संबंधित सवालों के जवाब दिए।
राज्य सभा के गुरुवार के सत्र में, जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 (वन अधिकार अधिनियम या एफआरए) के संबंध में प्रश्न का उत्तर दिया।
भारत के...
November 22, 2019
वन अधिकार अधिनियम, 2006 लागू करने की मांग को लेकर हजारों आदिवासी, भूमि अधिकार कार्यकर्ता संसद भवन के पास जंतर मंतर पर एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि जल जंगल जमीन का हक आदिवासियों से छीना जा रहा है। ऐसा कदापि नहीं होने दिया जाएगा। भूमि अधिकार आंदोलन द्वारा आयोजित सभा में एआईयूएफडब्ल्यूपी, सीपीआई (एम) और सीजेपी की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
November 22, 2019
आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) और आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के प्रतिनिधित्व का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में उठाया गया। 21 नवंबर को आयोजित सत्र के प्रश्नकाल के दौरान उच्च सदन के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा कुछ सांख्यिकीय आंकड़ों का खुलासा किया गया...
November 19, 2019
एनपीआर, एनआरसी और नागरिकता संशोधन विधेयक का अंदेशा देशभर में मंडरा रहा है। असम में एनआरसी के कारण लाखों लोग नागरिकता के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में CJP ने एक्टिविस्ट्स के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया।
सभी जानते हैं कि एनआरसी की प्रक्रिया ने असम राज्य में कहर बरपाया है। एक राष्ट्रव्यापी एनआरसी, नागरिकता अधिनियम में संशोधन के नतीजे स्वाभाविक रूप से बड़े पैमाने पर होंगे और...
November 19, 2019
आप हमें बताइये!....कि 'सस्ती शिक्षा सबका अधिकार' , यह नारा लगा रहे जेएनयू के छात्र ऐसा कौन सा गुनाह कर रहे हैं जो सरकार उन पर लगातार लाठी डंडे की बरसात कर रही है......स्ट्रीट लाइट बन्द करके पीट रही है।
कोई तो हमे बताए कि इस बात को पूछने में क्या गलत हो जाएगा कि 'फरवरी 2019 की कैग रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि 729 करोड़ रुपये रिसर्च और डेवलेपमेंट मद में नहीं खर्च हो पाए.तो...
November 18, 2019
नई दिल्ली: फीस बढ़ोतरी को लेकर जेएनयू छात्रों का गुस्सा फूटता ही जा रहा है। आज विरोध जताने के लिए संसद तक मार्च कर रहे जेएनयू के छात्रों को पुलिस ने कैंपस के पास ही रोक लिया है। वहीं, छात्र संघ की अध्यक्ष ऐशी घोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले सोमवार को प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी थी। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस की ओर से एक...
November 15, 2019
अयोध्या फैसले से पहले दोनों पक्षों से अपील की गई कि इसमें न कोई हारा है और ना ही कोई जीता। ऐेसे में हस्तक्षेप ने वीडियो स्टोरी के जरिए बताया है कि किस तरह से अल्पसंख्यकों से शिकायत करने का अधिकार भी छीन लिया गया है।
November 15, 2019
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था मैं कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हूं. सुप्रीम कोर्ट वैसे तो सबसे ऊपर है, लेकिन अपरिहार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, हमें खैरात के रूप में पांच एकड़ जमीन नहीं चाहिए. हमें इस पांच एकड़ जमीन के प्रस्ताव को खारिज कर देना चाहिए. हम पर कृपा करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में...