हक़ और आजादी
December 12, 2019
भिलाई। नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध में देशभर के वे सभी लोग एकजुट हो रहे हैं जिनका देश के संविधान में विश्वास है, जो समानता और बराबरी वाला समाज बनान चाहते हैं। CAB का पूरे देश भर में ऐसे लोग इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि सरकार की गोद में बैठी मेन स्ट्रीम मीडिया से इन खबरों को जानबूझकर गायब रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के अलग अलग इलाकों में भी लोगों ने इस विधेयक का खुलकर विरोध किया है।...
December 12, 2019
मशवरे की शक्ल में फ़रमान आया है। याद दिलाते हुए कि वक्त वक्त पर ऐसे सुझाव दिये जाते रहे हैं। उसी की परंपरा में 1995 में केबल एक्ट की याद दिलाई गई है और कहा गया है कि सभी टीवी चैनल ऐसी सामग्री दिखाने से बचे जिससे हिंसा भड़क सकती है। हिंसा को उकसावा मिल सकता है। जो राष्ट्रविरोधी नज़रिए को प्रोत्साहित करता है। जो देश की अखंडता पर असर करती है। सभी चैनलों से आग्रह किया जाता है कि इन दिशानिर्देशों का...
December 11, 2019
नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 का विरोध करते हुए राजधानी रायपुर की सड़कों पर विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन जुलूस निकाला।
9 दिसंबर की देर रात निचले सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया जिसे सदन ने बहुमत से पारित भी कर दिया। असम और अन्य पूर्वोत्तर इलाकों में नागरिकता संशोधन विधेयक का व्यापक स्तर पर लगातार विरोध हो ही रहा है। देश के अन्य इलाकों...
December 10, 2019
गुवाहाटी. सोमवार को लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 को लेकर असम, मणिपुर और त्रिपुरा में विवादास्पद कानून के खिलाफ अधिक विरोध हुआ. असम में, कई स्वदेशी संगठनों द्वारा 12 घंटे की सामान्य हड़ताल ने राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जीवन को प्रभावित किया. गुवाहाटी में अभी भी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी है. ऊपरी और निचले असम के कई शहरों में हड़ताल की अवधि के दौरान व्यवसाय और शैक्षणिक संस्थान...
December 10, 2019
रायपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज ने संगठन की तरफ से 8 जनवरी को ग्रामीण भारत बंद बुलाया है। बादल सरोज ने रायपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल के दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े सारे संकेतकों ने समूचे देश को चिंता में डाल दिया है। शुतुरमुर्ग की तरह आंखें बंद करके तूफान के टल जाने की उम्मीद की तरह मोदी सरकार आचरण कर रही है। मैनुफैक्चरिंग की विकास दर का ऋणात्मक...
December 9, 2019
जामिया नगर की पतली सी गली में एहसान मलिक का ‘मलिक गराज’, मोटरसाइकिल रिपेयरिंग के लिए मशहूर है. अभी वो बिजनस को आगे बढ़ाकर डीलरशिप लेने की सोच ही रहा था कि अचानक भारत में एक नया क़ानून आ गया, इसके तहत एहसान मलिक को अपनी भारतीयता सिद्ध करनी थी.
उसके पासपोर्ट और आधार कार्ड भी किसी काम के नहीं थे, बच्चों की स्कूल सेर्टिफिकेट भी अभी की नई थी, उसे अपने दादा परदादा के वक़्त के...
December 4, 2019
दिल्ली मे जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय के छात्र पिछले एक महीने से फीस मे हुई बढ़ोतरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच जेएनयू के पास स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने भी आज से आंदोलन करने का आह्वान कर दिया है। छात्र आईआईएमसी में फीस बढ़ोतरी के साथ ट्यूशन फीस, हॉस्टल और मेस चार्ज में वृद्धि के खिलाफ कैंपस में 3 दिसंबर 2019 से हड़ताल कर रहे हैं।...
November 27, 2019
राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद मामले में लंबे समय की मुकदमेबाजी के बाद आखिर सर्वोच्च न्याजयालय का फैसला आया है। इससे पहले इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला 2010 में आया जिसमें विवादित भूमि को तीन हिस्सों में बांटकर मुकदमा लड़ रहे तीन पक्षों- निर्मोही अखाड़ा, रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड को बांटा गया था। तीनों पक्ष इससे असहमत होकर सुप्रीम कोर्ट आए थे। इसका अलग से आपराधिक...
November 26, 2019
नागरिकता (संशोधन) विधेयक (CAB) का खतरा देशभर में मंडरा रहा है। ऐसे में सिटीजंस फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) नागरिकता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए वॉलंटियर्स को ट्रेनिंग दे रहा है। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर असम एनआरसी से लेकर सीएबी के बारे में जानकारी दे रहा है। इसी कड़ी में सीजेपी की सचिव तीस्ता सीतलवाड़ ने एक कार्यशाला में संबोधन के दौरान कहा कि आजादी के बाद नागरिकता जन्म के आधार पर ही...
November 26, 2019
लगातार पाकिस्तान के विरोध में पहले लोक सभा चुनाव के दौरान व फिर कश्मीर पर निर्णय लेने के बाद नरेन्द्र मोदी द्वारा बोलने के बाद सिख तीर्थ-यात्रियों हेतु पाकिस्तान में करतारपुर तक 4.7 किलोमीटर का गलियार खोल देने के लिए इमरान खान की तारीफ करना सुन कर अच्छा लगा। इस बात का पूरा श्रेय इमरान खान को जाता है कि प्रधान मंत्री की शपथ लेते ही करतारपुर गलियारा खोलने के निर्णय से वे डिगे नहीं इसके बावजूद कि...