हक़ और आजादी
January 18, 2020
थाम तिरंगा हाथों में, दिल में लेकर बड़े अरमान
ग़ुलाम थे हम, आज़ाद हुए, असली वीरों की संतान।
भारत के लोगों ने बनाया, 400 धारा का विधान
कौन है अपना कौन पराया, धारा पांच में है पहचान
जो इस देश में जन्मा है, देते माँ बाप कोई सबूत
जिसके घर का कागज़ है, वतन का वो सही सपूत।
बीस हक़ हैं हर नागरिक के, ऐसा कहता संविधान
चौदह से गिनती करो, कानून के लिए सब समान
पंद्रह कहता वंश-धर्म-लिंग, जन्म से हम...
January 18, 2020
नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को वापस लेने की मांग को लेकर लखनऊ में महिलाओं ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इन महिलाओं का प्रदर्शन भी दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बताया जा रहा है।
प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ छोटे बच्चों को लेकर साथ लेकर पहुंची हैं। इनके हाथों में सीएए और एनआरसी वापस लेने संबंधी नारे लिखे बैनर और तख्तियां हैं। इस...
January 17, 2020
सीएए के खिलाफ दलित समाज के अग्रणी कार्यकर्ता आवाज़ उठाने में आगे हैं. आवाज उठाने के साथ ही ये दलित कार्यकर्ता यह बता रहे हैं कि सीएए-एनपीआर-एनआरसी न केवल मुस्लिम विरोधी है, बल्कि देश के अनुसूचित जाति / जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए भी खतरनाक है. दलित छात्र रोहिथ वेमुला की 4 वीं पुण्यतिथि पर आइए एक नजर डालते हैं कि कैसे भारत के दबे-कुचले आबादी और कई दलित और आदिवासी नेता, हाशिए के दलितों के...
January 17, 2020
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में संशोधित नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग करने वाला प्रस्ताव पेश किया। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में भी संशोधन की मांग की है, ताकि लोगों के बीच फैले एनपीआर और एनआरसी के डर को खत्म किया जा सके।
बता दें कि पंजाब से पहले केरल की लेफ्ट सरकार भी ऐसा प्रस्ताव ला चुकी है। वहीं कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़...
January 16, 2020
भारत सरकार की प्रश्नोत्तरी जितना बताती है उससे अधिक छिपाती क्यों है - एडवोकेट मिहिर देसाई
सीएए/एनआरसी पर केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रश्नोत्तरी (FAQ) पूरी तरह गुमराह करनेवाली है और कई बार तो यह बिल्कुल झूठी जानकारी देती है। यह जितना बताती है उससे कहीं अधिक छिपाती है। सरकार ने हर सवाल का जो जवाब जारी किये हैं, उनमें से हर जवाब के अन्त में मेरी टिप्...
January 16, 2020
'छपाक' पर बवाल से असली नुकसान दीपिका या फ़िल्म प्रोड्यूसर्स का नहीं बल्कि आपका हमारा हुआ है। सबसे ज़्यादा नुकसान में रहेगी वो लड़की, जिस पर भविष्य में कोई कमबख्त तेज़ाब फेंक भागेगा। एक अहम टॉपिक पर फ़िल्म बनी, जिसके बाद बात छिड़नी चाहिए थी कि अब भी तेज़ाब क्यों फेंका जा रहा है। जबकि 2003 में सोनाली मुखर्जी और 2005 में लक्ष्मी केस के बाद कई गाइडलाइंस जारी हुईं। फिर भी बाज़ार में...
January 16, 2020
दिल्ली में विरोध के शाहीन (बाज़) बाग ने ऐसी परवाज़ की, इलाहाबाद में "रोशन बाग" हो गया। दिल्ली का 'खुरेजी" हो गया। यानी शाहीन बाग के बाद रोशन बाग, और खुरेजी में भी महिलाएं धरने पर।
तीनों जगह महिलाएं सड़क पर आ बैठी हैं, जिनकी ज़िद है सरकार हमारी सुने। ऐसी हठधर्मी मैंने आज़ादी के किस्सों में पढ़ी थी। जहां अंग्रेज़ सुनते नहीं थे। जलियांवाला बाग में मीटिंग करते। अब फिर जगह...
January 15, 2020
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत दौरे की शुरुआत जोरदार अंदाज़ में की। वानखेड़े में हुए सीरीज के पहले वनडे को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत लिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। अंत में भारत ने अपनी पारी 255 पर खत्म की।
ज़वाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने सेंचुरी जड़ी और भारतीय बोलर्स को मनचाहे अंदाज में...
January 14, 2020
नई दिल्ली: दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया गया है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि पुलिस बर्बरता के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। और इस कार्रवाई को लेकर जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी के...
January 14, 2020
नई दिल्ली: एक ओर जहां नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में बहस छिड़ी है, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित पूरी भाजपा पड़ोसी देशों के प्रताड़ित गैर मुस्लिमों को नागरिकता देने के दावे कर रहे हैं वहीं, उनके गृहराज्य गुजरात के पीड़ित दलित पलायन करने के कगार पर हैं।
गुजरात के ऊना में कथित गौरक्षक सवर्णों के अत्याचार का शिकार हुए पीड़ितों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अपील की है कि...