हक़ और आजादी
February 15, 2020
मतदाता पहचान पत्र नागरिकता के लिए पर्याप्त सबूत हैं। मुंबई के एक मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने यह कहते हुए बांग्लादेश से अवैध रूप से देश में दाखिल होने के आरोपों से बरी कर दिया। पुलिस ने अब्बास शेख (45) और राबिया शेख (40) को बांग्लादेशी घुसपैठिए बताते हुए मुंबई से गिरफ्तार किया था। उन्हें वर्ष 2017 में गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिसकर्मियों का कहना था कि वो भारतीय होने का...
February 15, 2020
"किसी कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने वालों को गद्दार या "देशद्रोही" नहीं कहा जा सकता है," ये बात बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई करते हुए कही।
बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पुलिस की इजाजत नहीं मिलने के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात...
February 14, 2020
CJP के IA ने SC से आदेश प्राप्त किया था कि जिन बच्चों को अंतिम NRC सूची से बाहर कर दिया गया था, यदि उनके माता-पिता का नाम इसमें नहीं है, तो उन्हें हिरासत केंद्रों में नहीं भेजा जाएगा।
असम एनआरसी में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं लेकिन उनके बच्चों के नाम नहीं हैं, ऐसे बच्चों की नागरिकता के लिए सीजेपी ने हस्तक्षेप आवेदन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था जिसके बारे में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि...
February 13, 2020
CJP असम में एनआरसी से बाहर किए गए लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता देने के साथ ही 3 साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने वाले लोगों की सुरक्षित रिहाई में मदद कर रहा है, यहां से खबर आ रही है कि प्रशासन डिटेंशन कैंप में बंद लोगों को उचित पोषण नहीं दे रहा है।
असम के डिटेंशन कैंपों में तीन साल से ज्यादा समय से रह रहे लोगों को मई 2019 में कुछ राहत दी गई थी जब सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि जिन...
February 12, 2020
श्रीनगर: कश्मीर प्रेस क्लब ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा कश्मीर के पत्रकारों पर शारीरिक हमलों और धमकियों को लेकर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई। बैठक में तमाम पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और चिंता जताई कि सरकार 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के पहले दिन से ही घाटी में पत्रकारों और मीडिया को स्वतंत्रता से काम नहीं करने दे रही।
यह 5 अगस्त से चली आ रही छह महीने की...
February 6, 2020
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को ट्रस्ट के गठन की घोषणा कर दी गई। ट्रस्ट का नाम 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' रखा गया है। अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के परासरन को राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया गया है। ट्रस्ट का गठन होने के बाद से ही मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतों के बीच घमासान शुरू हो गया है। उन्होंने श्री राम...
February 5, 2020
इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारी दुनिया में प्रजातंत्र के कदम आगे, और आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। विभिन्न देशों में जहां ऐसे कारक और शक्तियां सक्रिय हैं जो प्रजातंत्र को मजबूती दे रहे हैं, वहीं कुछ ताकतें उसे कमजोर करने की साजिशें भी रच रही हैं। परन्तु कुल मिलाकर दुनिया सैद्धांतिक प्रजातंत्र से असली प्रजातंत्र की ओर बढ़ रही है। असली प्रजातंत्र में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व केवल संविधान और कानून की...
February 1, 2020
पटना। CAA, NPR और NRC को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी हर हाल में नागरिकता संशोधन कानून लागू करना चाहती है। एनपीआर कराए जाने के विरोध में विपक्ष लामबंद है लेकिन इस सबसे बड़ा कदम बिहार की नीतीश कुमार सरकार में उठाए जाने का मामला सामने आया है।
राजधानी पटना मुख्यालय के अंतर्गत आनेवाले मोकामा प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार ने एक कदम आगे बढ़कर बिहार में एनआरसी को लागू करा दिया...
January 30, 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में जेल मंत्री जयकुमार जैकी ने अजीब बयान दिया है। जयकुमार जैकी ने सीतापुर में कहा है कि समाज में पढ़े लिखे लोग माहौल खराब करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक नेता का पढ़ा लिखा होना जरूरी नहीं है। बड़ी बात यह है कि जयकुमार जैकी ने ये बयान तब दिया, जब वह एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
कारागार राज्य मंत्री जयकुमार जैकी ने छात्रों को...
January 30, 2020
"शाहीन बाग" अपने आंदोलन के 48 वें दिन में पहुँच गया है। पर मोदी सरकार देश भर के 200 से अधिक "शाहीन बागों" की आवाज़ सुनने की बजाय उन पर अनर्गल आरोप लगा कर दिल्ली चुनाव में ध्रुविकरण करने का प्रयास कर रही है। और कुछ एजेन्सीज़ के पेड सर्वे बता रहे हैं कि इससे उसके मत प्रतिशत में कुछ बढ़ोत्तरी भी हुई है।
शाहीन बाग वालों सुन लो ?
यह आंदोलन किसी की सरकार बनाने या बिगाड़ने...