राजनीती
September 23, 2018
कुछ कहानियाँ बिना आहट के घट जाती हैं। जनरल बी सी खंडूड़ी रक्षा मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष थे। पत्रकार अदिति फड़णवीस ने बिज़नेस स्टैंडर्ड में लिखा है कि आज तक किसी को भी संसदीय समिति के चेयरमैनी से नहीं हटाया गया। वे लोकसभा के कार्यकाल समाप्त होने तक चेयरमैन बने रहते हैं जब तक कि ने ख़ुद इस्तीफ़ा न दे दें। पार्टी से निकाल न दिए जाएँ या मंत्री न बन जाएँ।
इस महीने बीजेपी ने लोकसभा की...
September 23, 2018
भारत के संविधान की प्रस्तावना कहती है कि- "हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित...
September 22, 2018
सपने
हर किसी को नहीं आते
बेजान बारूद के कणों में
सोई आग के सपने नहीं आते
बदी के लिए उठी हुई
हथेली को पसीने नहीं आते
शेल्फ़ों में पड़े
इतिहास के ग्रंथो को सपने नहीं आते
सपनों के लिए लाज़मी है
झेलनेवाले दिलों का होना
नींद की नज़र होनी लाज़मी है
सपने इसलिए हर किसी को नहीं आते
मेरा शहर
मेरा शहर एक लंबी बहस की तरह है
सड़कें-बेतुकी दलीलों-सी
और गलियां इस तरह
जैसे एक बात...
September 22, 2018
जो पुल बनाएंगे
वे अनिवार्यत:
पीछे रह जाएंगे।
सेनाएँ हो जाएंगी पार
मारे जाएंगे रावण
जयी होंगे राम,
जो निर्माता रहे
इतिहास में
बन्दर कहलाएंगे
September 22, 2018
पिछले साल जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की सप्लाई बड़ी संख्या में बच्चों की मौतें हुईं थी तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की खासी किरकिरी हुई थी। लेकिन लगता है योगी सरकार ने इस बड़ी त्रासदी से भी सबक नहीं लिया है. अब बहराइच जिले से बच्चों की मौत के जो ताजे आंकड़े सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं. दरअसल, बीते कई दिनों से बहराइच के जिला अस्पताल में...
September 22, 2018
शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों मे हाहाकार मच गया है, कल बाजार में नोटबंदी के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
बाजार में गिरावट से चार दिनों में निवेशकों को 5 लाख 66 हजार 187 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं सिर्फ कल यानी शुक्रवार को ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 2 लाख 2 हजार 433.26 करोड़ रुपये घट गया.
लेकिन मुख्य...
September 22, 2018
एफ़िल टावर के नीचे बहती सीन नदी की हवा बनारस वाले गंगा पुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेरिस की शाम का हिसाब मांगने आ गई हैं। 10 अप्रैल 2015 की पेरिस यात्रा सिरे से संदिग्ध हो गई है। गंगा के सामने सीन बहुत छोटी नदी है लेकिन वो गंगा से बेहतर बहती है। उसके किनारे खड़ा एफ़िल टावर बनारस के पुल की तरह यूं ही हवा के झोंके से गिर नहीं जाता है। प्रधानमंत्री कब तक गंगा पुत्र भीष्म की तरह चुप्पी साधे...
September 22, 2018
लालू परिवार पर लगे घोटाले के इल्जाम से नीतीश कुमार बहुत दुखी थे। उन्होने इंतज़ार किया लेकिन संतोषजनक सफाई नहीं मिली तो रातो-रात गठबंधन तोड़कर बीजेपी से हाथ मिला लिया। सुशासन बाबू ने कहा था, सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
भ्रष्टाचार के कुछ छोटे मामले में इस समय भी तैर रहे हैं। मसलन विजय माल्या देश के वित्त मंत्री से मिला। उसके बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस को लिखित आदेश दिया कि माल्या...
September 21, 2018
2019 लोकसभा चुनाव से पहले असम का तिनसुकिया सांप्रदायिक संघर्ष की एक प्रयोगशाला बनता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से यह जिला सांप्रदायिकता की आग में जल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर उन पर लगातार हमले हो रहे हैं।
तिनसुकिया असम की पूर्वी सीमाओं पर स्थित है और असम का एक जिला है। यहां मुस्लिम आबादी पांच प्रतिशत से भी कम है। पहली घटना एक...
September 21, 2018
राजस्थान में टोल रोड भी पानी भराव के कारण तालाब बन रहे हैं जबकि इनसे गुजरने वाले वाहन चालकों को दाम भी चुकाना पड़ रहा है।
Image: https://www.patrika.com
जालोर में टोल रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों की मजबूरी है, लेकिन वो सरकार को कोसने के सिवाय और कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हालात ये हैं कि जालोर में टोल रोड पर चलना तक मुश्किल हो रहा है। टोल बूथ और शहर के बीच भी इसी तरह से पानी भरा है, लेकिन...